पूजा अर्चना के लिए हरिद्वार पहुंचे  तेजस्वी यादव

हरिद्वार। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने यहां श्री दक्षिण काली मंदिर में पूजा-अर्चना की।तेज प्रताप यादव ने श्री दक्षिण काली मंदिर में मां के दर्शन किया। साथ ही भोलेनाथ का पूजन किया। उनका यह कार्यक्रम गोपनीय था। यहां पूजा-अर्चना के बाद वह बिहार के लिए निकल गए।

Read More

श्री झंडे जी के आरोहण के तीसरे दिन नगर परिक्रमा का आयोजन

 हजारों श्रद्धालुओं दून नगर की परिक्रमा कीदेहरादून। सोमवार को श्री झंडे जी आरोहण के तीसरे दिन नगर परिक्रमा का आयोजन किया गया। श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज की अगुआई में संगतों ने दून नगर की परिक्रमा की। श्री दरबार साहिब परिसर से नगर परिक्रमा आरंभ हुई। यहां से तिलक रोड, टैगोर-विला, घंटाघर व घंटाघर से पलटन बाजार होते हुए लक्खीबाग पुलिस चैकी से रीठा मंडी, श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल बाॅम्बे बाग पहुंची।श्री दरबार साहिब के झंडा महोत्सव के सह व्यवस्थापक विजय गुलाटी ने बताया कि परंपरानुसार श्री झंडे…

Read More

पर्यटकों के लिए विधिवत रूप से खोल दिए गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट

 उत्तरकाशी। सोमवार को वन विभाग की ओर से गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट पर्यटकों और पर्वतारोहियों के लिए विधिवत खोल दिए गए हैं। पार्क प्रशासन की और से गौमुख-तपोवन ट्रैक के कनखू बैरियर पर गेट का ताला विधिवत पूजा पाठ के साथ खोला गया। गंगोत्री नेशनल पार्क करीब 2,390 वर्ग किमी में फैला हुआ है। यह नेशनल पार्क दुर्लभ वन्य जीवों स्नो लेपर्ड सहित भरल, भूरा भालू आदि का घर माना जाता है। यहां गौमुख से गंगा का उद्धगम स्थल होने के साथ ही गंगोत्री ग्लेशियर में समुद्रतल से 4,000…

Read More

बंपर वोटों से जीत दर्ज कर प्रेस क्लब हरिद्वार के अध्यक्ष बने वरिष्ठ पत्रकार अमित शर्मा

 हरिद्वार। प्रेस क्लब हरिद्वार के देर रात सम्पन्न हुए चुनाव में एनयूजे आई व श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, गठबंधन ने जीत दर्ज की। महागठबंधन ने अध्यक्ष, महामंत्री सहित कार्यकारिणी के सभी 20 पदों पर भी कब्जा कर लिया। एनयूजे के अमित शर्मा अध्यक्ष व श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अति वरिष्ठ सदस्य  डॉ प्रदीप जोशी महामंत्री निर्वाचित हुए।युवा सदस्य अमित शर्मा ने जहां 80 वोट लेकर 40 के अंतर से ललितेंद्र नाथ जोशी को पराजित किया, वहीं डा प्रदीप जोशी ने 71 वोट लेकर युवा नेता मेहताब आलम को पराजित किया। कार्यकारिणी के…

Read More

एसडीआरएफ बटालियन में दीक्षांत समारोह, प्रदेश को मिले 171 पुलिस कॉन्स्टेबल

देहरादून। जौलीग्रांट स्थित स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) बटालियन जौलीग्रांट ट्रेनिंग सेंटर में पहली बार सिविल पुलिस के भर्ती कांस्टेबलों की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई, पासिंग आउट परेड में विभिन्न जिलों से आए 171 पुलिस के जवानों ने कठोर ट्रेनिंग के बाद देश रक्षा की शपथ ली। इन जवानों को कठोर ट्रेनिंग में आधुनिक शस्त्र और नई तकनीक के गुर सिखा गए। ट्रेनिंग के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने वाले पुलिस के जवानों को सम्मानित भी किया गया।े एसडीआरएफ बटालियन जौलीग्रांट में पुलिस के इन जवानों को 9 माह…

Read More

रविवार को धर्मनगरी में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब,जाम ने किया हलकान

हरिद्वार। धर्मनगरी में गर्मियों की छुट्टी का असर रविवार को देखने को मिला। यहां दिल्ली, दिल्ली एनसीआर हरियाणा हिमाचल, पंजाब, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे हैं। हरिद्वार में रविवार को होटल धर्मशालाएं पैक हैं। वहीं, सड़कों पर जाम से पर्यटकों को दो चार होना पड़ा। हाईवे इस कदर जाम दिखे कि वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए।शनिवार से ही हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए यात्री आना शुरू हो गए थे। रविवार को भीड़ और बढ़ गई। शहर के होटल, धर्मशाला सब पूरी तरह से…

Read More

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव महेश शर्मा भाजपा में शामिल

देहरादून: उत्तराखंड में कांग्रेस नेता लगातार पार्टी को अलविदा कर भाजपा में शामिल होते जा रहे हैंI लोकसभा चुनाव से ठीक पहले पार्टी के कई नेता अब तक भाजपा ज्वाईन कर चुके हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और कालाढूंगी से प्रत्याशी रहे महेश शर्मा भी झटका देते हुए पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी को रविवार के दिन एक और झटका देते हुए उनके एक और दिग्गज नेता ने भाजपा का दमन थाम लिया हैI भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने उन्हें पार्टी…

Read More

स्वीप चमोली की नई पहल, नागरिक जागरूकता के लिए लाँच किया “स्वीप पॉडकास्ट रेडियो नमस्कार”

चमोली: स्वीप चमोली मतदाता जागरूकता के लिए एक नई पहल ‘‘स्वीप रेडियो पॉडकास्ट‘‘ का शुभारंभ किया जा रहा है। इसमें लोकतंत्र, मतदाता जागरूकता, मतदाताओं हेतु सुविधाएं, मतदान हेतु अर्हता, जिले के आइकनों के संदेश, वोटिंग प्रतिशत बढ़ाने हेतु जागरूकता, प्रथम बार के युवा वोटर से चर्चा सुनने के साथ ही मतदाता जागरूकता सम्बन्धी गीत एवं संगीत का आनन्द ले सकते हैं। इस पहल से न केवल चमोली के मतदाता लाभान्वित होंगे वरन उत्तराखंड के अन्य मतदाताओं तक भी लोकसभा चुनाव  2024 हेतु 19 अप्रैल 2024 को मतदान करने का संदेश…

Read More

प्रदेश की पांच लोकसभा सीटों पर जोर आजमा रहे 55 प्रत्याशी

देहरादून: अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने लोकसभा चुनाव को लेकर पत्रकारों को संबोधित कियाI इस दौरान उन्होंने प्रत्यासियों के नामांकन से लेकर आदर्श आचार संहिता के तहत आने वाली सर्तों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की पंचों लोकसभा सीटों पर कुल 55 प्रत्यशियों ने नामांकन दाखिल किया हैI शनिवार को सचिवालयस्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में सभी 5 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने बताया…

Read More

झंडे जी के आरोहण के साथ शुरू हुआ ऐतिहासिक झंडा मेला

देहरादून। प्रेम सद्भाव व आस्था के प्रतीक झंडे जी का आरोहण के दौरान गुरू रामराय के जयकारों से वातावरण गूंजायमान रहा। झंडे जी के आरोहण के पश्चात ऐतिहासिक झंण्डा मेला शुरू हो गया है।आज यहां होली से पांचवे दिन ऐतिहासिक झंडे मेले की शुरूआत होती है। जिसकी तैयारियां 20 मार्च से ही शुरू हो गयी थी। 20 मार्च को हरियाणा के अराईयांवाला में झंडेजी का आरोहण किया गया जिसके बाद 21 मार्च को गुरू रामराय इंटर कालेज सहसपुर से पैदल संगत का स्वागत किया गया। 22 मार्च को पैदल संगत…

Read More