लोहाघाट। खेतीखान तपनीपाल निवासी भारतीय सेना के आर्टिलरी रेजिमेंट में तैनात सैनिक प्रदीप बोहरा का पार्थिव शरीर उसके घर पहुंचा। जहां सैन्य सम्मान के साथ सैनिक का अंतिम संस्कार किया गया। सैनिक का पार्थिव शरीर उसके घर पहुंचते ही मातम पसर गया।खेतीखान तपनीपाल निवासी आर्टिलरी रेजिमेंट बाड़मेर राजस्थान में तैनात सैनिक प्रदीप बोहरा विगत शुक्रवार को बाड़मेर राजस्थान से छुट्टी लेकर ट्रेन से घर लौट रहे थे, इसी दौरान चूरू राजस्थान में चलती ट्रेन से पैर फिसलने से प्रदीप का निधन हो गया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे तिरंगे से…
Read MoreCategory: उत्तराखण्ड
हवाई अड्डे पर वायु सेना का गगन शक्ति अभ्यास जारी
उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायु सेना का गगन शक्ति सैन्य अभ्यास जारी है। सोमवार को बीस जवानों ने हवाई अड्डे पर एएन 32 विमान से 18000 फीट की ऊंचाई से पैराशूट से लैंडिंग की। चिन्यालीसौड़ हवाई अड्डे पर वायुसेना ने रविवार को भी गगन शक्ति के तहत हवाई सैन्य अभ्यास किया। वायुसेना के मालवाहक विमान एएन 32 ने रनवे पर लैंडिंग व टेकऑफ किया। आगरा एयरबेस से पहुंचे दो एनएन 32 विमानों ने आसमान में करीब एक घंटे तक अभ्यास किया।वायुसेना की ओर से एक से 10 अप्रैल तक…
Read Moreस्टेटिक सर्विलांस की टीम ने अलग-अलग मामलों में बरामद की पांच लाख की धनराशी
पिथौरागढ़। जिले में पुलिस और स्टेटिक सर्विलांस की टीम ने दो अलग-अलग मामलों में करीब 5 लाख रुपए बरामद की है। जिसे निर्वाचन आयोग की एसएसटी टीम ने अपने कब्जे में लिया है। साथ ही अब पूरे मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।़ एसपी रेखा यादव ने बताया कि पुलिस और एसएसटी यानी स्टैटिक सर्विलांस टीम लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने को लेकर लगातार तलाशी अभियान चला रही है। जिसके तहत सभी एंट्री प्वाइंटों के बैरियरों पर एसएसटी (स्टेटिक सर्विलांस टीम) को नियुक्त किया…
Read Moreचिंताःलगातार गिर रहा नैनी झील का जलस्तर
नैनीताल। सदिैयों में वर्षा नहीं होने का असर गर्मी की शुरूआत में ही दिखने लगा है। वर्षा की यह बेरुखी नैनी झील की सेहत पर भी भारी पड़ रही है।लगातार गिरते हुए झील का जलस्तर 3.10 फीट पहुंच गया है। जिससे झील किनारे बड़े-बड़े डेल्टा उभर आए है। गर्मी की शुरूआत में ही जलस्तर गिरने से सिंचाई विभाग की चिंता भी बढ़ गई है।बता दें कि मानसून के दौरान वर्षा से झील लबालब भरी रहती है। मानसून खत्म होने के बाद जलस्तर में गिरावट आने लगती है। मगर शीतकाल में…
Read Moreउपराष्ट्रपति पहुंचे देहरादून, राज्यपाल ने किया स्वागत
देहरादून। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे हैं। देहरादून एयरपोर्ट पहुंचने पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और राज्य सरकार के प्रतिनिधि के रूप में कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने उनका स्वागत किया। चुनरी और गंगाजल भेंट कर उनका स्वागत किया गया। शुक्रवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ अपनी धर्मपत्नी डॉ सुदेश धनखड़ के साथ पहुंचे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने उपराष्ट्रपति व उनकी धर्मपत्नी को माता की चुनरी ओढ़ाकर देवभूमि आगमन पर स्वागत किया। साथ ही उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को चारधाम यात्रा पर…
Read Moreशहीद कमल भाकुनी का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
अल्मोड़ा। मणीपुर में नक्सली मुठभेड शहीद हुए अल्मोड़ा निवासी कमल भाकुनी का पर्थिव शरीर गुरूवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। अल्मोड़ा के चनौदा के बुंगा गांव में जब शहीद के शव को लाया गया, तो पूरे गांव की आंखें आंसुओं से भर आईं। मात्र 24 साल की उम्र में मां भारती की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले कमल अपने पीछे अपनी मां और पिता को छोड़ गए हैं।16 कुमाऊं रेजिमेंट के जवान कमल सिंह भाकुनी अल्मोड़ा जिले के सोमेश्वर तहसील के रहने वाले थे। वो…
Read Moreईडी ने डाॅ हरक सिंह व पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं की पूछताछ की तारीख आगे बढ़ाई
देहरादून। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत से मंगलवार दो अप्रैल को पूछताछ करनी थी, लेकिन ईडी के सहायक निदेशक अभय कुमार ने हरक सिंह को भेजे ईमेल में दो अप्रैल की पूछताछ की तारीख आगे बढ़ा दी है।मेल में कहा गया है कि कुछ अन्य ऑफिसियल कार्य की अधिकता की वजह से दो अप्रैल को पूछताछ नहीं हो पाएगी। वहीं तीन अप्रैल को हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं से ईडी पूछताछ करने वाली थी, लेकिन अनुकृति गुसाई की…
Read Moreयोग के गुर भी सिखाएगा नेहरू पर्वतारोहण संस्थान, मई में होगी पाठ्यक्रम की शुरुआत
देहरादून। नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) पर्वतारोहण के साथ अब पहाड़ पर योग भी सिखाएगा। संस्थान आगामी मई माह से पहली बार योग में एक प्रारंभिक पाठ्यक्रम (इंट्रोडक्टरी कोर्स) शुरू करने जा रहा है। इस कोर्स में प्रशिक्षुओं को योग आसनों के साथ पहाड़ों पर भी योगाभ्यास कराया जाएगा।देश के प्रतिष्ठित पर्वतारोहण संस्थानों में से एक नेहरू पर्वतारोहण संस्थान पर्वतारोहण से लेकर साहसिक, स्पोर्ट्स क्लाइंबिंग, स्कीइंग और माउंटेन टेरेन बाइकिंग कोर्स का प्रशिक्षण देता है। अब इन कोर्सों की फेहरिस्त में योग विषय भी जुड़ने जा रहा है। संस्थान आगामी मई…
Read Moreमुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने की यूडीआरएफएफ समिति संग बैठक
देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में विश्व बैंक द्वारा सहायता प्राप्त उत्तराखण्ड डिजास्टर रिकवरी प्रोजेक्ट अतिरिक्त वित्तपोषण (यूडीआरएफ एफ) तथा Urrarakhand Disaster Preparedness & Resilience Project की उच्चाधिकार प्राप्त समिति (एचपीसी) की बैठक सम्पन्न हुई। विश्व बैंक द्वारा सहायता प्राप्त उत्तराखण्ड डिजास्टर रिकवरी प्रोजेक्ट अतिरिक्त वित्तपोषण (यूडीआरएफ एफ) का उद्देश्य उत्तराखण्ड में आवास, ग्रामीण सम्पर्क बहाल करना तथा सामुदायिक क्षमता निर्माण करने के साथ किसी भी आपदा या आपातकाल की स्थिति में राज्य की संस्थाओं की त्वरित प्रतिक्रिया हेतु तकनीकी क्षमता बढ़ाना है। बैठक में उक्त प्रोजेक्ट के…
Read Moreकेदारनाथ धाम में तीन दिन से जारी है बर्फबारी का सिलसिला
रुद्रप्रयाग। अप्रैल का महीना शुरू होने के बाद भी उत्तराखंड से ठंड जाने का नाम नहीं ले रही है। बीते तीन दिनों से केदारनाथ धाम बर्फबारी का सिलसिला जारी है। जिसके चलते बर्फ साफ करने में जुटे मजदूरों के सामने भी चुनौतियां खड़ी हो गई हैं।हिमालयी क्षेत्रों में ग्लोवल वार्मिंग के बाद आए परिवर्तन के कारण केदारनाथ धाम में समय से बर्फबारी नहीं हो रही है, जहां जनवरी और फरवरी माह में बर्फबारी होनी चाहिए थी, वहीं मार्च माह शुरुआत और अब अप्रैल शुरुआत में बर्फबारी होने से जिला प्रशासन…
Read More