यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में हुई बर्फबारी

उत्तरकाशी। मार्च का महीना खत्म होने जा रहा है, लेकिन उत्तराखंड में ठंड है कि इस बार जाने का नाम ही नहीं ले रही है। मार्च के आखिरी सप्ताह में भी उत्तराखंड के उच्च हिमलायी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। शनिवार  को उत्तरकाशी जिले में स्थिति यमुनोत्री और गंगोत्री धाम में सुबह ही ताजा हिमपात हुआ।गंगोत्री-यमुनोत्री धाम और उसके आसपास की पहाड़ियों पर शनिवार सुबह को हुए हिमपात का असर निचले इलाके में भी दिखने को मिला। गंगोत्री धाम में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट आई है। हालांकि…

Read More

रुद्रपुर पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, रैली स्थल का किया निरीक्षण

रूद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रुद्रपुर के मोदी मैदान पहुंचे। इस दौरान सीएम धामी के साथ विधायक शिव अरोरा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, गुंजन सुखीजा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में  सीएम धामी मोदी मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो अप्रैल को होने वाली रैली के स्थल का निरीक्षण किया। बता दें कि, प्रधानमंत्री दो अप्रैल को 12 बजे रुद्रपुर में जनसभा करेंगे। फिर उसी दिन जयपुर ग्रामीण में जनसभा करेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की जनसभाएं भी तय हो गई हैं। वह तीन…

Read More

बारिश और ओलावृष्टि का तांडव,कई पेड़ उखड़े,खड़ी फसलों को नुकसान

देहरादून। देहरादून में शनिवार की सुबह को करीब 5 से 6 बजे के बीच में बारिश साथ ही ओलावृष्टि और तेज हवाओं का तांडव देखने को मिला। तूफान के कारण विकासनगर में कई पेड़ उखड़ गए। वहीं खेतों में तैयार खड़ी फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। मौमस विभाग ने पहले ही उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की थी, जो सही साबित हुई। शनिवार सुबह को उत्तराखंड में अचानक से मौसम का मिजाज बदला और…

Read More

मोबाइल शॉप में लगी भीषण आग,  लाखों का माल जलकर राख

रुड़की। झबरेड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह कन्फेक्शनरी एजेंसी और मोबाइल शॉप में आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। मौके पर पहंुची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।मिली जानकारी के अनुसार  शनिवार की सुबह किसी व्यक्ति ने दमकल विभाग कंट्रोल रूम में सूचना दी कि झबरेड़ा कस्बे में दुकान में आग लगी है। जिसके बाद मंगलौर कोतवाली में तैनात फायर यूनिट को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।मौके पर पहुंची दमकल विभाग टीम ने देखा कि आग…

Read More

आग से धधक रहे हैं कालीमठ घाटी के जंगल

रुद्रप्रयाग। कालीमठ घाटी के अंतर्गत कविल्ठा के जंगल विगत दो दिनों से भीषण आग की चपेट में आने से लाखों की वन संपदा स्वाहा हो गयी है। वन विभाग व ग्रामीणों द्वारा जंगलों में लगी भीषण आग पर काबू पाने के प्रयास तो किये जा रहे हैं। मगर जंगलों में लगी भीषण आग का विकराल रूप धारण करने से आग पर काबू पाना चुनौती बनी हुई है। कालीमठ घाटी के जंगल भीषण आग की चपेट में आने से जीव-जन्तुओं के जीवन भर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं। जंगलों…

Read More

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश, आयोग की गाइडलाईन के अनुसार सभी व्यवस्थाएं रखें सुचारू

देहरादून: राज्य में लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 को सकुशल और शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी. आर. सी. पुरुषोत्तम ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदान से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने सभी मतदेय स्थलों पर सभी मूलभूत आवश्यकताओं एवं भारत निर्वाचन आयोग की गाइडलाईन के अनुसार सभी व्यवस्थाएं सुचारू रखने के निर्देश दिये हैं। लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए विषम भौगोलिक परिस्थितियों के दृष्टिगत राज्य में 12 पी माइनस थ्री पोलिंग स्टेशन बनाये…

Read More

जेल से कैदियों की समय पूर्व रिहाई को लेकर मुख्य सचिव ने की बैठक

-गृह विभाग के अधिकारियों संग किया विचार विमर्श देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में न्याय विभाग और गृह विभाग के अधिकारियों की समिति की बैठक हुईI इस दौरान जेल से कैदियों की समय पूर्व रिहाई पर विचार किया गया। बैठक में लिया गया कि सर्वोच्च न्यायालय व उच्च न्यायालय के निर्देश एवं उत्तराखंड जेल मैनुअल में निर्धारित प्रक्रिया का पालन करते हुए कार्यवाही की जायेगी, सर्वप्रथम, ट्रायल कोर्ट, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक से आख्या प्राप्त करके पुनः समिति के समक्ष विचार किया जाएगा। उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल से…

Read More

बलूनी व माला राज्यलक्ष्मी ने किया नामांकन दाखिल

–स्मृति इरानी और सीएम धामी रहे मौजूद देहरादून: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गढ़वाल सीट से भाजप प्रत्याशी अनिल बलूनी व टिहरी सीट से माला राज्यलक्ष्मी ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान स्मृति इरानी समेत सूबे के मुख्य्मंत्री पुष्कर धामी भी मौजूद रहेI इससे पूर्व हरिद्वार सीट पर भाजप प्रत्याशी के रूप में त्रिवेंद्र सिंह रावत बीते शुक्रवार को ही नामांकन दाखिल कर चुके हैं। लोकसभा चुनाव में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों ने नामांकन किया। इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री  स्मृति ईरानी, मुख्य्मंत्री पुष्कर धामी, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल…

Read More

रविवार को पहाड़ से मैदान तक होलिका पूजन

देहरादून। रविवार को पहाड़ से मैदान तक होलिका पूजन किया गया। सोमवार को रंग खेला जाएगा। शहर में जगह-जगह होलिका लगाई गई है। लोगांे ने विधि-विधान से होलिका पूजन किया। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार भद्रा देर रात समाप्त होगा। उसके बाद ही होलिका दहन किया जाएगा। आचार्य सुशांत राज ने बताया कि फाल्गुन पूर्णिमा रविवार को पड़ी । यह तिथि  25 मार्च की दोपहर 12.29 बजे तक रहेगी। आचार्य ने बताया कि होलिका दहन की पूजा करने के लिए स्नान कर उत्तर या पूरब दिशा की ओर मुंह कर बैठना चाहिए। गाय…

Read More

होली के दिन पर्यटकों के नीर वाटरफॉल जाने पर रोक

ऋषिकेश। शिवपुरी रेंज में नीर वाटरफॉल लाखों पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है, लेकिन 25 मार्च को होली के दिन नीर झरना पर्यटकों की आवाजाही के लिए प्रतिबंधित रहेगा। वन क्षेत्राधिकारी विवेक जोशी ने इस संबंध में आदेश जारी कर नीर झरने का संचालन करने वाली इको विकास समिति को अवगत भी करा दिया है।पर्यटकों को नीर झरने पर जाने से रोकने के लिए मुनिकीरेती थाना पुलिस को भी निर्देशित किया गया है। वन क्षेत्राधिकारी ने पर्यटकों से आदेश का पालन करते हुए 25 मार्च को नीर झरना स्थल…

Read More