एक और बाघिन ने शावक को दिया जन्म

देहरादून। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क में एक और बाघिन ने शावक को जन्म दिया है। पार्क प्रशासन ने ट्रैप कैमरे में इस बाघिन को शावक के साथ देखा है। इससे पूर्व मई के अंतिम सप्ताह में एक बाघिन ने चार शावकों को जन्म दिया था। अब यहां शावकों की संख्या बढ़ कर पांच हो गई है। पार्क प्रशासन का कहना है कि बाघिनों व शावकों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है  राजाजी टाइगर रिजर्व में बाघों के कुनबा बढ़ने की संभावनाएं प्रबल होती जा रही हैं। यहां बाघों का…

Read More

दून में टिहरी की सात और हरिद्वार की तीन विस सीटों की होगी मतगणना

 देहरादून। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टिहरी लोकसभा सीट की सात विधानसभा सीट (राजपुर, चकराता, विकासनगर, कैंट, रायपुर, सहसपुर और मसूरी) और हरिद्वार लोकसभा सीट की तीन विधानसभा सीट (धर्मपुर, डोईवाला और ऋषिकेश) की मतगणना होनी है। जिसकी तैयारियों में जिला प्रशासन जुटा है। इसी क्रम में 4 जून को होने वाले काउंटिंग को लेकर सोमवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में रिहर्सल किया गया। इस दौरान तमाम व्यवस्थाओं को जांचा गया। इसके साथ ही काउंटिंग के मद्देनजर सभी कर्मचारियों को ट्रेनिंग भी दी गई। इसके साथ ही काउंटिंग को लेकर चार…

Read More

विश्व साइकिल दिवस पर साइकिल रैली का आयोजन

देहरादून। विश्व साइकिलिग दिवस पर साईकिल चलाकर लोगों को जागरूक किया। आज यहां उत्तराखंड की समस्त साइकिलिंग कम्युनिटी द्वारा एक मंच पर एकत्र होकर विश्व साइकिलिंग दिवस का आयोजन किया गया। पहाड़ी पैडलर, रोड स्पिन वोररिएर, सरमंग एडवेंचर, विकासनगर एथलेटिक्स क्लब की टीम ने सामूहिक रूप से विश्व साइकिल दिवस मनाया। विश्व साइकिल दिवस अवसर पर उत्तराखंड साइकिलिंग कम्युनिटी द्वारा एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया , रैली में 150 से ज्यादा लोगों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बी पुरषोत्तम(आई ए एस) मौजूद रहे। उन्होंने…

Read More

मतगणना से पहले पीसीएस अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही, हुए कार्यमुक्त

देहरादून। राजधानी देहरादून में अपर जिलाधिकारी की जिम्मेदारी संभाल रहे रामजी शरण शर्मा को आचार संहिता के बीच उनके पद से हटा दिया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उन्हें उनकी जिम्मेदारी से हटाया गया है।जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी देहरादून सोनिका द्वारा निर्वाचन आयोग को अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा द्वारा निर्वाचन ड्यूटी में ठीक से काम नहीं करने की शिकायत मिली थी। इसी शिकायत के आधार पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने भारत निर्वाचन आयोग को इस शिकायत को फॉरवर्ड किया था। इसके बाद भारत निर्वाचन आयोग…

Read More

नगर निकायों में  प्रशासकों का कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ाया

देहरादून। उत्तराखंड के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायतों में सरकार ने प्रशासकों का कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया है। प्रदेश में लोक सभा चुनाव की आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के कारण नगर निकायों की निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होने में देरी हो रही है। इसके चलते प्रशासकों का कार्यकाल तीन महीने और नगर निकायों के बोर्ड का गठन, जो भी पहले हो तब तक के लिए विस्तारित किया गया है। रविवार को इसके आदेश जारी हो गए हैं।पिछले साल दिसंबर से सभी नगर निकायों में कार्यकाल…

Read More

 खलंगा में पेड़ काटे जाने का विरोध लगातार जारी

देहरादून। उत्तराखंड में लाखों पेड़ विकास कार्यों के नाम पर बली चढ़ गये है , अंधाधुंध दोहन से पर्यावरण बहुत प्रभावित हुआ है, बेतहाशा गर्मी बढना और जिसका असर अब वाटर लेवल पर भी पड़ा है  और अब सरकारी तंत्र का बेतुका खलंगा परियोजना को लाना जो कि देहरादून के लिए बहुत घातक साबित होगा । खलंगा फोरेस्ट को कुछ चंद लोगों के फायदे के लिए बहुत गलत तरीके से नस्ट किये जाने के मनसूबे को देहरादून की जनता अब बर्दाश्त नहीं करेंगे और वह इसके लिए कमर कर चुके…

Read More

दोबारा शुरू हुआ ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन,सिर्फ पांच घंटे में स्‍लॉट फुल

हरिद्वार। चारधाम यात्रा के लिए शनिवार सुबह सात बजे दोबारा ऑफलाइन पंजीकरण शुरू हो गया। स्लॉट फुल होने के चलते दोपहर 12.10 पर बंद कर दिया गया। बड़ी संख्या में अपनी बारी का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं ने शासन प्रशासन को कोसा। चारों धाम के लिए कुल छह हजार यात्रियों का रजिस्ट्रेशन लक्ष्य पूरा होते ही रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया।इससे पहले गढ़वाल मंडलायुक्त विनय शंकर पांडेय ने शुक्रवार को ऋषिकुल मैदान पहुंचकर चारधाम यात्रा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण के लिए की गई तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी व्यवस्थाएं…

Read More

यात्रा व्यवस्था का जायजा लेने बदरीनाथ पहुंचे सीएम

चमोली। पंजाब और हिमाचल से लोकसभा चुनाव प्रचार कर लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। वह धाम में श्रद्धालुओं की सुविधाओं और यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री का हल्द्वानी जाने का कार्यक्रम है।हल्द्वानी में मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत चिह्नित कैंची धाम में प्रस्तावित मेले की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वह कुमाऊं मंडल के मोटर मार्गों की स्थिति, पेयजल और विद्युत आपूर्ति की भी समीक्षा करेंगे।

Read More

पर्यटकों के लिए खुल गई फूलों की घाटी

चमोली। शनिवार  सुबह वैली ऑफ फ्लावर्स के मुख्य प्रवेश द्वार पूजा अर्चना के बाद पर्यटकों की आवाजाही हेतु खोल दिए गए हैं। 31अक्टूबर तक आम पर्यटकों के लिए फूलों की घाटी खुली रहेगी। जैव विविधता और अल्पाइन पुष्पों की दुर्लभ प्रजातियों के लिए दुनिया भर में प्रसिद्ध विश्व प्राकृतिक धरोहर स्थल फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान एक जून से प्रकृति प्रेमियों और देशी विदेशी पर्यटकों के दीदार हेतु खुल गई है। वैली ऑफ फ्लावर्स नेशनल पार्क प्रबंधन ने घाटी को खोलने की सभी ओपचारिक तैयारियां पूरी कर ली थीं। घांघरिया…

Read More

शिकार करने आए गुलदार पर कुत्ते पड़े भारी,किया घायल

हरिद्वार। बहादराबाद क्षेत्र में देर रात एक डेयरी फार्म में  गुलदार जंगल से निकलकर कुत्ते का शिकार करने के उद्देश्य से घुस गया। किन्तु  कुत्तों ने भी हिम्मत दिखाते हुए गुलदार का डटकर सामना किया। कुत्ते गुलदार पर इतने भारी पड़े कि गुलदार को घायल कर दिया। इस बीच शोर शराबा होता देख डेयरी फार्म के मालिक ने भी गुलदार के साथ कुत्तों की फाइट देख ली। उसने आनन फानन में कमरे का गेट बंद किया। इस तरह गुलदार कमरे में फंस गया। गुलदार कुत्तों के हमले से इतना डर…

Read More