24 घण्टे के भीतर नाबार्ड को भेजें अवशेष प्रोजेक्ट: मुख्य सचिव

-विभागों को सुनिश्चित करना होगा कि फण्डिंग की डुप्लीकेसी ना हो -31 जुलाई की तक सभी विभागों को वित्त विभाग को डीपीआर भेजने के निर्देश देहरादून: सीएस राधा रतूड़ी ने लोक निर्माण, सिंचाई, पशुपालन, स्कूली शिक्षा, कौशल तथा तकनीकी शिक्षा विभाग को 24 घण्टे की डेडलाइन देते हुए अवशेष 383.11 करोड़ रूपये के प्रोजेक्ट तत्काल नाबार्ड को भेजने के सख्त निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही रतूड़ी ने 31 जुलाई की समयसीमा निर्धारित करते हुए सभी विभागों को वित्त विभाग को डीपीआर भेजने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने…

Read More

सीएम ने लिया संज्ञान, तुरंत हुई बुजुर्ग की ई-केवाईसी

-प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं ले पा रहे थे अल्मोड़ा के धर्म सिंह देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संज्ञान में आने के बाद अल्मोड़ा के लमगड़ा ब्लॉक अंतर्गत तुलेड़ी गांव में रहने वाले बुजुर्ग धर्म सिंह को दो वर्ष के लंबे समयांतराल के बाद प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। रेटिना और अंगूठे का स्कैन न होने की वजह से धर्म सिंह की ई-केवाईसी नहीं हो पा रही थी। जिस कारण वह इस योजना से वंचित चल रहे थे। सोमवार को प्रधानमंत्री ने…

Read More

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा सीटों पर उप चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों संग की बैठक

देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सामान्य लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराए जाने हेतु सभी राजनीतिक दलों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने उपचुनाव के दौरान भी शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के लिए सभी राजनीतिक दलों से इसी प्रकार के सहयोग की अपेक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया कि निर्वाचन के दौरान मतदाता द्वारा पहचान हेतु फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र के साथ ही 12 अन्य वैकल्पिक दस्तावेजों का प्रयोग भी…

Read More

आपदा के दृष्टिगत राहत एवं बचाव कार्य को लेकर रखें व्यवस्था चाक चौबंद: मुख्यमंत्री

-15 जून से पहले मानसून के दृष्टिगत सभी तैयारियां की जाए पूर्ण -अल्मोड़ा जनपद के सरियापनी जनपद में खुलेगी एसडीआरएफ की बटालियन देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी मानसून की तैयारियों को लेकर बैठक करते हुए अधिकारियों को कई अहंम निर्देश दिये। मंगलवार को सचिवालय में बैठक के दौरान सीएम ने निर्देश दिए कि 15 जून से पहले मानसून के दृष्टिगत सभी तैयारियां पूर्ण की जाय। सभी विभाग 15 जून तक आपदा प्रबंधन के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती करना सुनिश्चत करें। एसटीपी प्लांट और पुराने पुलों का सेफ्टी…

Read More

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया वृक्षारोपण

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में वृक्षारोपण किया।बुधवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास परिसर में वृक्षारोपण किया। उन्होंने विश्व पर्यावरण दिवस की प्रदेशवासियों को शुभकामना दी। इस अवसर पर श्रीमती गीता पुष्कर धामी, विधायक किशोर उपाध्याय, फकीर राम टम्टा और पूर्व वन मंत्री दिनेश अग्रवाल ने भी वृक्षारोपण किया।

Read More

सहस्त्रताल ट्रैक पर नौ पर्वतारोहियों की मौत

उत्तरकाशी। समुन्द्र तल से  14500 फीट की ऊंचाई पर स्थित सहस्त्रताल ट्रैक पर गए 22 सदस्यीय दल में से नौ ट्रैकर्स की मौत हो गई। दस ट्रैकर्स को सुरक्षित वापस लाया जा चुका है। वर्ष 2022 में हुए निम के द्रौपदी का डांडा हिमस्खलन हादसे के बाद यह दूसरा बड़ा हादसा है।इनमें उत्तराखंड से नौसेना में नाविक विनय पंवार व हिमाचल निवासी लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक वशिष्ट शामिल थे। हालांकि उस दौरान निम के साथ एसडीआरएफ की टीम ने दोनों लापता लोगों की खोजबीन के लिए माइनस 25 डिग्री तापमान में…

Read More

 श्रीनगर में पांचवा गुलदार हुआ पिजरें में कैद

श्रीनगर। दो महीने के अंदर श्रीनगर क्षेत्र में में चार गुलदार पकड़े जा चुके है। बुधवार को  सुबह को पांचवां गुलदार भी वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग के पिंजरे में कैद गुलदार नर बताया जा रहा है, जिसकी उम्र करीब दो साल है।इस इलाके में गुलदारों के आतंक का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां बीते चार महीने में गुलदार करीब तीन बच्चों को अपना निवाला बना चुके है। वहीं दो बच्चे गुलदार के हमले से घायल है, जिनका हॉस्पिटल में उपचार…

Read More

चारधाम यात्राः ऑफलाइन  रजिस्ट्रेशन की संख्या बढ़ाकर दो हजार की

देहरादून। चारधाम यात्रा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। चारधाम यात्रा के ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन की संख्या को 1500 से बढ़ाकर 2000 प्रतिदिन किया गया है। सीएम धामी ने हरिद्वार में यात्रियों की समस्याओं को सुनने के बाद रजिस्ट्रेशन संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये हैं।हरिद्वार रजिस्ट्रेशन काउंटर का दौरा कर लौटे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा फैसला लिया है। सीएम धामी ने श्रद्धालुओं की अपील और समस्या को सुनने के बाद रजिस्ट्रेशन संख्या बढ़ाने के निर्देश दिये हैं। अब एक दिन में 1500 से बढ़कर 2000 लोगों का रजिस्ट्रेशन…

Read More

दोपहर दो बजे तक उत्तराखण्ड की चार संसदीय सीटों के परिणाम आने की उम्मीद

देहरादून। देशभर में मतदान के बाद आए एग्जिट पोल ने भाजपा का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंचा हुआ है तो कांग्रेस प्रत्याशी मंगलवार को होने वाली मतणना में उलटफेर की उम्मीद लगाए बैठे हैं।  उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान हुआ था। यह पहले चरण का मतदान था। इसके बाद 6 चरण के मतदान और हुए और एक जून को 7वें चरण के मतदान के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग संपन्न हुई थी। अब मंगलवार 4 जून को 543 लोकसभा सीटों के लिए डाले…

Read More

सीएम धामी ने चारधाम पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण

हरिद्वार। बीते दिनों से चारधाम पंजीकरण केंद्र पर अव्यवस्थाओं की खबरें सामने आने के बाद सोमवार को सीएम धामी  हरिद्वार पहुंचे। जहां सीएम धामी ने चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने यात्रियों से बातचीत की। साथ ही सीएम धामी ने यात्रियों को हो रही समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकुल ग्राउंड में चल रहे चारधाम यात्रा के पंजीकरण केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री लाइन में लगे। श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे। उनसे पंजीकरण…

Read More