देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा शुक्रवार को सचिवालय में संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रताप शाह के सेवानिवृत्ति के अवसर पर विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सचिव निर्वाचन दिलीप जावलकर एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम समेत निर्वाचन कार्यालय के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे। सचिव निर्वाचन जावलकर ने शाह को अधिवर्षता आयु पूर्ण करने पर उन्हें शुभकामना देते हुए मंगलमय एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने अपने संबोधन में कहा कि प्रताप शाह ने एक व्यावहारिक, मृदुभाषी…
Read MoreCategory: उत्तराखण्ड
मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को दी निवेश प्रस्तावों को दस दिनों में निस्तारित करने की डेडलाइन
देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में 61वी राज्य स्तरीय उच्चाधिकार प्राप्त समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस दौरान मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियो को जिला स्तर पर लंबित नए निवेश प्रस्तावों के कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म को दस दिनों में निस्तारित करने की डेडलाइन दी है। इसके साथ ही सीएस ने सभी जिलाधिकारियों को नए निवेश प्रस्तावों के द्वितीय स्तर के अनुमोदन को भी 30 दिन के भीतर निस्तारित करने का अल्टीमेटम दिया है। निवेशकों की विभिन्न विभागों से सम्बन्धित शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए सीएस ने…
Read More15 जून को कैंचीधाम में लगेगा भव्य मेला, तैयारियों में जुटा प्रशासन
हल्द्वानी: प्रसिद्ध कैंचीधाम में नीम करौली बाबा के दर्शन करने के लिए रोजाना हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। 15 जून को कैंची धाम मंदिर की स्थापना के मौके पर हर साल मेला लगता है। मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी हैं। जिसके तहत पहली बार शटल सेवा शुरू की जाएगी। हालांकि इससे पहले जिला प्रशासन और परिवहन विभाग के बीच कई दौर की बैठकें भी हो चुकी हैं। हल्द्वानी के आरटीओ नंदकिशोर ने बताया कि पहली…
Read Moreवन अपराधों में पकड़ी गई गाड़ियां सरकारी संपत्ति घोषित
हल्द्वानी। तराई पूर्वी वन विभाग अंतर्गत वन अपराधों में लिप्त 10 गाड़ियों को विभाग ने सरकारी संपत्ति यानी राजसात कर दिया है। जिसके तहत अब विभाग इन गाड़ियों को नीलामी करने जा रहा है। डीएफओ तराई पूर्वी वनप्रभाग हिमांशु बागड़ी ने बताया वन अपराध में पकड़े गए इन सभी वाहनों का नीलम होना है। यह अवैध खनन और अवैध लकड़ी तस्करी में पकड़े गए हैं।वाहनों को राजसात (सरकारी संपत्ति) घोषित कर दिया है। इन वाहनों को भारतीय वन अधिनियम 1027 के तहत राजसात घोषित करने की कार्रवाई की गई है।…
Read Moreभवन के नक्शे पास कराने में नहीं होगी असुविधा, एमडीडीए में बनेगी हेल्प डेस्क
देहरादून। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की ओर से मानचित्र अनुभाग, अनाधिकृत और अवस्थापना विकास के कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसी बीच उपाध्यक्ष ने संबंधित अधिकारियों को आवासीय नक्शों में आम जनता को राहत देने के लिए एक हेल्प डेस्क गठित करने के निर्देश दिए। यह डेस्क प्राधिकरण कार्यालय में बनाई जाएगी, जिसमें ड्रॉफ्टमैन की तैनाती भी की जाएगी।हेल्प डेस्क का उद्देश्य लोगों को नक्शे पास कराने के लिए प्रोत्साहित करना और प्राधिकरण की वेबसाइट पर एप्रूव्ड कॉलोनियों के लिए स्व प्रमाणित नक्शों…
Read Moreहिंदी पत्रकारिता दिवस पर उत्तरांचल प्रेस क्लब ने किया पत्रकारों को सम्मानित, डीजी सूचना रहे मौजूद
–व्यक्ति प्रिय होने के बजाए वस्तु प्रिय होते जा रहे हैं हम: सूचना महानिदेशक देहरादून: हिंदी पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में गुरुवार को उत्तरांचल प्रेस क्लब में संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर सूचना महानिदेशक ने हिंदी पत्रकारिता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हिंदी के प्रथम समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड का अर्थ है उगता सूरज और सही मायनों में इस उगते सूरज ने नई राह…
Read Moreपिछले साल के मुकाबले तिगुना जल चुका जंगल
हल्द्वानी। बीते रोज जारी हुए पिछले 24 घंटे के आंकड़े वन विभाग के लिए राहत भरे साबित हुए। आग की चार घटनाओं में चार हेक्टेयर जंगल ही प्रभावित हुआ। लेकिन पिछले साल के मुकाबले इस बार अब तक तीन गुना जंगल जल चुका है। एक नवंबर 2022 से 28 मई 2023 के बीच 484 आग की घटनाओं में 576 हेक्टेयर जंगल जला था।वहीं, नवंबर 2023 से 28 मई 2024 के बीच आग के 1152 मामले सामने आए। जिस वजह से उत्तराखंड में 1584 हेक्टेयर जंगल राख हो गया। अभी 15…
Read Moreसीएम धामी ने दी हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवर पर शुभकामनाये
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर सभी मीडिया प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं दी हैं। हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में पत्रकारिता कि देश के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, एवं सांस्कृतिक पहलुओं के साथ आम जन की समस्याओं के समाधान में महत्पूर्ण भूमिका रही है। उन्होने कहा कि हिन्दी पत्र-पत्रिकाओं का समाज में जन जागरूकता के साथ पत्रकारिता की समृद्ध परम्परा के माध्यम से देश व समाज को आगे बढाने में भी महत्वपूर्ण योगदान…
Read Moreअवैध बस्तियों पर बुलडोजर चलना शुरू
देहरादून। प्रदेश की राजधानी दून में अवैध बस्तियों पर अतिक्रमण करके बनाई गई अवैध कॉलोनियों पर सोमवार से बुलडोजर चलना शुरू हो गया है। देहरादून नगर निगम की टीम ने 27 अवैध बस्तियों में 500 से ज्यादा मकानों को तोड़ने के लिए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है।देहरादून में बीते रोज ही देहरादून नगर निगम, एसडीडीए और मसूरी नगर पालिक ने 504 नोटिस जारी किए थे, जिसके बाद आज अवैध मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। 504 नोटिस में से मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने 403, देहरादून…
Read Moreभीषण अग्निकांड में छह मकान जलकर खाक,प्रशासन की टीम मौके पर पहंुची
उत्तरकाशी। मोरी ब्लॉक के दूरस्थ सालरा गांव में भीषण अग्निकांड में लकड़ी के 6 आवासीय मकान जलकर खाक हो गए। अभी भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। सूचना पाकर फायर, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गयी है। घटना सुबह 11.30 बजे की बताई जा रही है।उत्तरकाशी जनपद के दूरस्थ मोरी तहसील के अंतर्गत सालरा गांव में भीषण आग लगने की सूचना है. मोरी तहसील के स्थान बेनोल से सालरा गांव की पैदल दूरी 8 किलोमीटर है। घटनास्थल के लिए फायर सर्विस, राजस्व,…
Read More