उत्तराखंड रण कंडयाल में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न.

 

ऋषिकेश। 4 October 2025.

टिहरी जनपद के कीर्ति नगर के ऐतिहासिक रण कंडयाल में सेवानिवृत डीआइजी मातवर सिंह राणा द्वारा अपनी कई वर्षों से एक्टर की गई पेंशन से मंदिर का निर्माण कराया गया। मूर्ति का निर्माण अयोध्या में निर्मित मूर्ति कारीगरों द्वारा की गई। प्राण प्रतिष्ठा समारोह वैदिक विधि विधान से महामंडलेहर जगद्गुरु योगाचार्य देवाचार्य दया राम जी महराज रवि प्रपन्नाचार्य,महंत प्रमोद दास एवं वेद वेदांता के ज्ञाता पंडित सत्य नारायण सेमवाल डरा की गया। समारोह में उपस्थित जन समूह को सेवानिवृत कर्नल कोमल सिंह राणा द्वारा स्वागत किया गया।
प्राण प्रतिष्ठा के पश्चात राम मंदिर प्रांगण में जन समुदाय को संबोधित करते हुए प्रेस क्लब मुनि की रेती अध्यक्ष सूर्य चंद्र चौहान ने कहा कि भगवान का राम अवतार मनुष्यों को आदर्श मानव जीवन बिताने के लिए अवतरित हुआ। धर्म की स्थापना सत्य की स्थापना आदेश जीवन, माता पिता गुरुजनों की सेवा के लिए भगवान राम ने अपने जीवन काल में सभी समुदाय के जीवो, नागरिकों को नया आदर्श स्थापित कर राम राज्य की कल्पना को साकार कराया।
भगवान राम की आराधना करने वाले भक्तजन पृथ्वी लोक में आनंद की प्राप्ति के पश्चात मृत्यु के बाद साकेत लोक को प्राप्त होते हैं। भगवान का यह अवतार जीवन कल्याण व धर्म की रक्षा, आदर्श समाज की रक्षा करते हुए ईश्वर की प्राप्ति और मानव कल्याण किया है। इस अवसर पर चौहान ने कहा कि धर्म की रक्षा के साथ आध्यात्मिक रूप से हम सबको जगत के कल्याण के लिए सनातन के सिद्धांत को मजबूत करने के किए सचेत रहना होगा। रण कंडयाल में
भगवान श्रीराम मंदिर की स्थापना का संदेश उत्तराखंड के प्रत्येक गांव तक पहुंचाना होगा। भगवान राम और हनुमान जी के मंदिरों की स्थापना के साथ साथ सनातन बलशाली हो सकते हैं।

Related posts

Leave a Comment