मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर विदेशों में रहने वाले प्रवासियों के लिए चलाए जा रहे, गांव को गोद लें (एडोप्ट ए विलेज) कार्यक्रम में रुचि दिखाते हुए, कई प्रवासियों ने अपने लिए गांव चिन्हित कर लिए हैं। साथ ही राज्य सरकार के सामने चिन्हित गांवों के लिए विकास का रोडमैप भी प्रस्तुत किया है। गांव को गोद लें (एडोप्ट ए विलेज) कार्यक्रम का विचार, गत 05 मार्च, को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विभिन्न देशों में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ हुए संवाद में निकल कर आया।…
Read MoreCategory: उत्तराखण्ड
ताबड़तोड़ छापेमारी करके 14 दुकानों का चालान, घरेलू गैस के व्यावसायिक दुरुपयोग पर सख्त प्रशासन…
घरेलू गैस के व्यावसायिक दुरुपयोग को रोकने के लिए पूर्ति विभाग द्वारा जनपद में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज उत्तरकाशी से धरासू बैंड के मध्य पड़ने वाले सभी होटल ढाबों और रेस्टोरेंट की चेकिंग की गई। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि इसके लिए श्री राजेश चंद्र जगुड़ी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं श्री विजेंद्रनाथ क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया। निरीक्षण टीम में सुश्री सुरक्षा शाह पूर्ति निरीक्षक, सुशील राणा, सुदीप, महेश, दिव्यांशु, पीयूष, कपिल, प्रदीप शिवराज…
Read Moreजिलाधिकारी आशीष भटगांई ने उत्तरायणी मेले की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया…
जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने शनिवार को ऐतिहासिक, पौराणिक व धार्मिक उत्तरायणी मेले की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मेले को भव्य रूप दिए जाने को लेकर नुमाईश खेत में मंच स्थल का निरीक्षण करते हुए कहा कि मंच को सुरक्षित एवं आकर्षक बनाते हुए मेलार्थियों को बैठने का उचित प्रबन्ध सुनिश्चित किया जाए। टेंट आदि को समय से स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि मैदान के किनारे लगने वाली दुकानों एवं अन्य मनोरंजन सामाग्रियों को सुव्यवस्थित रूप से स्थापित करते हुए मेलार्थियों के आवागमन के लिए…
Read Moreडीएम ने अत्याधुनिक मोबााईल आई क्लिनिक को हरीझण्डी दिखाकर रवाना किया…
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज प्रातः काल मसूरी डायवर्जन राजपुर रोड़ से श्री ओम फांउडेशन सार्वजनिक ट्रस्ट एंव राही नेत्रधाम देहरादून के सुपर स्पेस्पेशलिटी आई हॉस्पिटल की पहली अत्याधुनिक मोबााईल आई क्लिनिक को हरीझण्डी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह पहल उत्तराखंड के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में नेत्र देखभाल सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इससे हजारों लोगों की दृष्टि बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि जहां शासन-प्रशासन राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को विकसित किये जाने हेतु प्रतिबद्ध है। वहीं सामाजिक…
Read Moreप्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरी में गर्भवती महिला ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया…
उत्तरकाशी: गुरूवार को आकांक्षी ब्लॉक के प्रा0स्वा0केन्द्र मोरी में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नीतेश रावत की अगुवाई में गर्भवती महिला श्रीमती सरोज देवी द्वारा दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया जिसमें 1 बालक व 1 बालिका है, जिनका वजन क्रमशः 2.7 व 2.6 कि0ग्रा0 हैं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नीतेश रावत द्वारा जानकारी दी गई कि मॉ एवं दोनों बच्चे स्वस्थ हैं, जिन्हें 48 घंटे के उपरांत डिस्चार्ज कर लिया जायेगा। उनके द्वारा बताया गया कि गर्भवती महिला की समय-समय पर सभी प्रमुख जांचे एवं अल्ट्रासाउण्ड नियमित रूप से होने…
Read Moreमुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया ट्यूलिप बल्ब का रोपण…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में अपने पारिवारिक सदस्यों संग विभिन्न प्रजातियों के ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में फूलों की बहुत अधिक मांग बनी रहती है जिससे प्रदेश में भी पुष्प उत्पादन से स्वरोजगार अर्जित करने की बहुत अधिक संभावना है। अतः किसानों को परंपरागत खेती के साथ-साथ पुष्प उत्पादन की व्यावसायिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास परिसर में उन्होंने विभिन्न बागवानी कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा फूलों की…
Read Moreदेहरादून: जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, नियम विरूद्ध संचालित गैस गोदाम किया सील…
देहरादून: जिला प्रशासन की टीम द्वारा आज तड़के ही रायपुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम पर बड़ी कार्यवाही करते हुए गोदाम को सीज कर दिया। गैस गोदाम लीज समाप्त होेने के बाद भी वर्षों से संचालित किया जा रहा था। जिलाधिकारी सविन बंसल के के मामला संज्ञान में आते ही जांच बिठाई गई थी। उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी को सम्बन्धित विभागों से समन्वय करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे, जिसके परिपेक्ष्य में आज जिला प्रशासन एवं पुलिस की टीम द्वारा इस पर कार्यवाही की गई।…
Read More38वें राष्ट्रीय खेल: शुभंकर मौली के साथ तीन प्रचार रथ बागेश्वर पहुंचे…
बागेश्वर: 38वें राष्ट्रीय खेलों का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए शुभंकर मौली के साथ तीन प्रचार रथ बागेश्वर पहुंचे। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रचार रथ आज से पांच जनवरी तक जिले के तीनों विकास खंडों में जाकर प्रमुख स्थानों एवं शहर की मुख्य सड़कों और बाजार में घूमकर लोगों को राष्ट्रीय खेल से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा। वहीं राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी 6 जनवरी को बागेश्वर पहुंचेगी। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने खेल विभाग के इंडोर स्टेडियम परिसर से तीनों…
Read Moreबालक मुकुंद घोष का जन्म कोई साधारण घटना नहीं थी…
गणित के समान सत्य “क्रियायोग” के शाश्वत विज्ञान को आमजन तक पहुंचाने के लिए महान आध्यात्मिक विभूतियों ने जिस बालक को चुना उसका नाम था मुकुंद घोष। जन्म से लेकर महासमाधि तक की घटी घटनाएं उनके अवतार सदृश जीवन की गवाह है। 5 जनवरी 1893 को गोरखपुर में एक बंगाली दंपति के घर बालक मुकुंद घोष का जन्म कोई साधारण घटना नहीं थी। यदि साधारण होती तो जनवरी 1894 के कुंभ मेले में, उनके गुरु स्वामी श्री युक्तेश्वर गिरी से, जो उस समय स्वामी भी नहीं थे, अमर गुरु महावतार…
Read Moreसीबीएसई में नौकरी का मौका, 12वीं पास और ग्रेजुएट के लिए निकली वैकेंसी…
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सुपरिटेंडेंट और जूनियर असिस्टेंट पद पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए 2 जनवरी 2025 से आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर एप्लिकेशन फॉर्म भरने का प्रोसेस भी शुरू हो गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2025 है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की यह रिक्तियां ग्रुप बी और सी के अंतर्गत निकाली गई हैं। सुपरिटेंडेंट के 142 पद जूनियर असिस्टेंट के 70 पद यानी कुल 212 पदों पर भर्ती है। सीबीएसई सुपरिटेंडेंट के पद के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय…
Read More