मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को मलारी (चमोली) की शॉल और नारायण आश्रम की प्रतिकृति भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के विकास में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य में संचालित विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेल परियोजना…
Read MoreCategory: उत्तराखण्ड
दुनियाभर से बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड मूल के प्रवासियों द्वारा राज्य में गांवों को गोद में दिखाया जा रहा अभूतपूर्व उत्साह
देश और दुनियाभर से बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड मूल के प्रवासियों द्वारा राज्य में गांवों को गोद लेने में व्यक्त किए जा रहे अभूतपूर्व उत्साह को देखते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को इस सम्बन्ध में प्रवासियों से सम्पर्क, समन्यव तथा योजनाओं को प्रभावी रूप से धरातल पर लाने हेतु हर जिले में एक-एक नोडल अधिकारी नामित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को स्पष्ट किया है कि प्रवासियों द्वारा गोद लिए जा रहे गांवों में विकास हेतु जिस भी क्षेत्र कार्य करने…
Read Moreमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से शिष्टाचार भेंट की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी आर पाटिल से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन (ग्रामीण) से उत्तराखंड के ग्रामीणों के जीवन की गुणवत्ता में काफी सुधार आया है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित कार्य अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री ने सभी कार्यों को समय से पूरा करने के लिए जल जीवन मिशन के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आवंटित अवशेष धनराशि जल्द उपलब्ध कराए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने गंगा और उनकी सहायक नदियों के…
Read Moreसाइबर क्राइम और मिस इनफॉर्मेशन पर पीआरएसआई ने कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया…
देहरादून: पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (PRSI), देहरादून चैप्टर द्वारा रविवार को “साइबर क्राइम और मिस इन्फोर्मेशन : चुनौतियां और समाधान” विषय पर एक राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीपप्रज्वलन कर किया गया। सम्मेलन का उद्देश्य साइबर अपराध और गलत सूचना के बढ़ते खतरे पर जागरूकता बढ़ाना और इन चुनौतियों का समाधान ढूंढना था। मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक सूचना विभाग, डॉ. नितिन उपाध्याय ने कहा कि सोशल मीडिया में मिलने वाली किसी भी सूचना को मानने या फॉरवर्ड करने से पहले उस पर कुछ पल…
Read Moreउत्तरकाशी के जखोल-फिताड़ी मोटर मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो की मौत…
उत्तरकाशी जिले में जखोल-फिताड़ी मोटर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार दोपहर करीब ढाई बजे एक यूटिलिटी वाहन जखोल से सामान और सवारियां लेकर फिताड़ी जा रहा था। धारा गांव के पास खेड़ा घाटी में वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में फिताड़ी निवासी वीरपाल (46) की मौके पर ही मौत हो गई।…
Read Moreसौरभ को मैदान में उतारने से एबीवीपी व भाजयुमो में उत्साह…
देहरादून: भाजपा ने प्रदेश के सबसे बड़े नगर निगम देहरादून के मेयर पद पर सौरभ थपलियाल को मैदान में उतार कर युवा कार्ड खेला है जिसका असर दिखने लगा है। सौरभ थपलियाल के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पुराने दिग्गज एकजुट होकर मैदान में आ गए हैं। देहरादून नगर निगम सीट पर युवा चेहरे को टिकट दिए जाने के बाद से युवाओं में खासा उत्साह नज़र आ रहा है। सौरभ थपलियाल को मेयर पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाकर बीजेपी ने युवा वर्ग…
Read Moreसीएम धामी ने किया देहरादून-मसूरी ट्रैक मार्ग का पैदल निरीक्षण…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून से मसूरी ट्रैक रूट का पैदल निरीक्षण करते हुए इस मार्ग पर बेसिक सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने एमडीडीए को निर्देश दिए कि ट्रैक के नैचुरल लुक को बरकरार रखते हुए इस मार्ग पर देश – विदेश से आने वाले ट्रैकर्स, टूरिस्ट और आम – जनमानस को बैठने, खाने-पीने, शौचालय इत्यादि की बेसिक सुविधाएं डेवलप की जाए। बेहतर स्वच्छता, रूट मार्गदर्शन हेतु आकर्षक साइनेज और रेलिंग लगाई जाए। इसके साथ ही सुरक्षा और आपातकालीन उपाय भी किए जाएं। अवलोकन के दौरान उन्होंने सीनियर…
Read Moreजल जीवन मिशन में भुगतान में हो रही देरी और बिना भुगतान के काम पूरा करने का ठेकेदारों पर दबाव
देहरादून: देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा हरिद्वार बाइपास स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया । इस प्रेस वार्ता को देवभूमि जल शक्ति कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित अग्रवाल एवं अन्य सदस्यों ने संबोधित किया। अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा हमारे माननीय प्रधानमंत्री जी का लक्ष्य हर घर जल, हर घर तक नल पहुंचना था जिसको हमारे प्रदेश सरकार में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यों को करवाने के लिए अथक प्रयास किए गए…
Read Moreसील गैस सिलेंडर गोदाम से सिलेंडर निकालना पड़ा भारी, फंसा कानूनी शिकंजे में, मुकदमा दर्ज…
देहरादून: जिलाधिकारी देहरादून को प्राप्त शिकायती पत्र 16-12-2024 के आधार पर रांझावाला स्थित मै० नन्दा गैस सर्विस के गैस गोदाम तीन जनवरी को डीएम के निर्देश पर जिला पूर्ती अधिकारी के0के0 अग्रवाल के नेतृत्व में सील किया गया था। सील किये गये गोदाम के बाहर 03 जनवरी की सांय को ट्रक लगाकर गेट की सील बिना तोड़े और बिना गेट खोले गोदाम परिसर में रखे गैस सिलेण्डर निकाले जाने की जानकारी हुयी, जिसके दो वीडियो जिलाधिकारी, अपर उप जिलाधिकारी (सदर)/जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से प्राप्त हुए है। प्रबल सम्भावना…
Read Moreराष्ट्रीय खेल के लिए वॉलंटियर ऑनलाइन प्रशिक्षण/चयन प्रक्रिया शुरू…
दस मिनट में 16 सवाल। राष्ट्रीय खेलों में वॉलंटियर बनने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थियों को कडे़ इम्तिहान से गुजरना पड़ रहा है। राष्ट्रीय खेल सचिवालय ने वॉलंटियर प्रशिक्षण/चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। चूंकि रजिस्ट्रेशन बहुत ज्यादा हुए हैं, इसलिए एक बार में 500 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण/चयन प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है। राष्ट्रीय खेल सचिवालय ने दस जनवरी तक चयन प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वॉलंटियर बतौर 38 वें राष्ट्रीय खेल से जुड़ने के लिए अभी तक 30,433 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। रजिस्ट्रेशन अभी…
Read More