देहरादून। चुनाव आयोग ने शनिवार को लोकसभा के साथ 4 राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। देशभर में सात चरणों में लोकसभा चुनाव होंगे। उत्तराखंड में पहले चरण में लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। उत्तराखंड में 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग होगी। 4 जून को वोटों की काउंटिंग की जाएगी। बता दें उत्तराखंड में लोकसभा की पांच सीटें हैं। इन पांच सीटों पर बीजेपी ने कैंडिडेट घोषित कर दिये हैं। बीजेपी ने पौड़ी गढ़वाल…
Read MoreCategory: उत्तराखण्ड
श्रम विभाग कार्यालय के बाहर लाभार्थियों का हंगामा
हल्द्वानी। श्रम विभाग के भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से जुड़े श्रमिकों को दिए जाने वाले लाभांश व नवीनीकरण में हो रही परेशानी के बाद लाभार्थियों का श्रम विभाग कार्यालय के बाहर पिछले कई दिनों से जमावड़ा लगा हुआ है। श्रमिक अपने रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण कराने के लिए सुबह से लेकर शाम तक श्रम विभाग कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं। लेकिन उनका रजिस्ट्रेशन का नवीनीकरण नहीं होने और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के कागजात जमा नहीं होने पर लोगों में नाराजगी देखी गई।भारी संख्या में…
Read Moreकिताब कौतिक का आयोजन
नैनीताल। हल्द्वानी में दो दिवसीय किताब कौतिक का आयोजन शुरू हो चुका है। हल्द्वानी के एचएन इंटर कॉलेज में भव्य आयोजन किया जा रहा है। जहां उत्तराखंड समेत देश-विदेश के जाने-माने लेखकों की किताबों की प्रदर्शनी लगाई गई है। किताब कौतिक में 70 से अधिक प्रकाशकों की पुस्तकें मौजूद हैं।किताब कौतिक के आयोजक हेम पंत ने बताया कि डिजिटल जमाने में लोग अब धीरे-धीरे किताबों से दूरियां बना रहे हैं। ऐसे में लोगों को किताबों और अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के लिए किताब कौतिक मेले कार्यक्रम का आयोजन किया…
Read Moreमुख्यमंत्री ने सुनी जन समस्याएं, दिये समाधान के आदेश
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन समस्याएं सुन सम्बन्धित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के आदेश दिये।शनिवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिये। कैम्प कार्यालय में तैनात अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिये कि जन समस्याओं के जल्द समाधान के लिए जन शिकायतों को यथाशीघ्र संबंधित विभागों को भेजा जाए और विभाग द्वारा शिकायतों और समस्याओं पर की गई कार्यवाही…
Read Moreटिहरी झील के ऊपर हो स्टेडियम का निर्माणः थापर
टिहरी। कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने कहा की टिहरी झील के ऊपर युवाओं के लिए स्टेडियम का निर्माण कराना चाहिए, जिससे युवाओं को खेल के क्षेत्र में अवसर प्राप्त होगा।शनिवार को यहां कोटी स्पोर्ट्स क्लब कोटी, टिहरी गढ़वाल द्वारा कराए जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में जाख क्लब व महादेव क्लब के बीच मैच खेला गया, जिसमें कांग्रेस नेता व रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून के अध्यक्ष अभिनव थापर ने मुख्य अतिथि के रूप में क्रिकेट मैच का उदघाटन किया गया। कांग्रेस नेता अभिनव थापर ने कहा की टिहरी झील…
Read Moreदो दिवसीय दौरे पर दिल्ली जा रहे सीएम धामी, लोकसभा चुनाव को लेकर आलाकमान के साथ करेंगे बैठक
देहरादून। निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव 2024 की तरीखों की घोषणा करेगा। चुनाव की तारीखों की घोषणा से पहले ही सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली जा रहे हैंए जहां वो पार्टी के बड़े पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर चर्चा करेंगे। बीजेपी पहले ही उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।उत्तराखंड की बात की जाए तो बीजेपी यहां पांचों लोकसभा सीटों पर अपने उम्मदीवार उतार…
Read Moreउपद्रवियों से होगी अब नुकसान की वसूली, राज्यपाल ने इस अध्यादेश को दी मंजूरी
देहरादून। यूपी में इस तरह का कानून पहले से ही लागू है। हालांकि उत्तराखंड सरकार का दावा है कि उत्तराखंड लोक तथा निजी संपति क्षति वसूली कानून 2024 अन्य राज्यों के मुकाबले ज्यादा कठोर है। बता दें कि बीती आठ फरवरी को नैनीताल जिले के हल्द्वानी में अवैध मदरसे और नमाज स्थल को तोड़े जाने के बाद हिंसा भड़क गई थी। जिसके बाद वहां पर उपद्रवियों ने करीब 80 सरकारी और निजी वाहनों में आग लगा दी थी। इसके अलावा जिला प्रशासन। पुलिस और हल्द्वानी नगर की करीब चार करोड़…
Read More55 करोड़ 53 लाख रूपये की लागत से निर्मित साइंस सिटी का सीएम ने किया शिलान्यास
विज्ञान केंद्र आदर्श चंपावत के विकास में मील का पत्थर साबित होगाः धामी देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत में 55 करोड 53 लाख की लागत से निर्मित होने वाले साइंस सिटी का वर्चुअल भूमि पूजन व शिलान्यास किया।आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आवास सभागार में उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान और प्रौघोगिकी परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल रूप से प्रतिभाग करते हुये 55 करोड़ 53 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले चम्पावत साइंस सिटी का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने इस मौके पर नशा…
Read Moreराज्य सभा सांसद बलूनी ने किया तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का शिलान्यास
पौड़ी। जिला मुख्यालय में राज्यसभा के सांसद व गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी ने शुक्रवार को तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह तारामंडल और माउंटेन म्यूजियम देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत को समर्पित है। उन्होंने कहा पौड़ी में जल्द ही तारामंडल व पर्वतीय संग्रहालय बनकर तैयार होगा। यह दुनिया के खगोल प्रेमियों के लिए बड़ा आकर्षण का केंद्र रहेगा। साथ ही यह इस क्षेत्र की आर्थिकी व विकास यात्रा का अहम पड़ाव भी साबित होगा। कहा कि पार्टी व पीएम…
Read Moreआंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगे लेकर किया प्रदर्शन
उत्तरकाशी। राजकीय कर्मचारी घोषित करने और मानदेय बढ़ोतरी की मांग पूरी नहीं होने से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में भारी रोष है। शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जुलूस निकाला। इस दौरान एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता सेमवाल बेहोश हो गई। जुलूस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पुतलों के साथ निकाला गया। शहर के मुख्य मार्गों से होता हुआ जुलूस बस अड्डे तक पहुंचा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सेविका व मिनी आंगनबाड़ी कर्मचारी संगठन के बैनर तले जनपद…
Read More