पहाड़ी काटने के दौरान हुआ भूस्खलन, मची भगदड़, कई घरों में दरारें

उत्तरकाशी।  जिला मुख्यालय के समीप निर्माणधीन जसपुर-निराकोट मोटर मार्ग पर पहाड़ी काटने के दौरान भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण सिल्याण गांव के चार घरों में दरारें आ गई। बड़े-बड़े पेड़ टूटने से भवनों के क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया है।ग्राम प्रधान जितेंद्र गुसाईं ने बताया कि सिल्याण के नजदीक लोक निर्माण विभाग की मशीनरी सड़क निर्माण के दौरान पहाड़ी काट रही थी। तभी अचानक भूस्खलन हो गया, जिसमें लोनिवि के मजदूरों ने भागकर अपनी जान बचाई।गुसाईं ने बताया कि जहाँ पर भूस्खलन हुआ है। वहां पर पानी का…

Read More

रामपुर तिराहा कांड में दो सिपाहियों को सजा के बाद अन्य आरोपियों की सजा का इंतजार

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलन के दौरान  1994 में हुए रामपुर तिराहा कांड के तीस साल बाद फैसला आया है। जिसमें दो सिपाहियों को सजा सुनाई गयी है। राज्य आन्दोलनकारियों ने इस फैसले पर अदालत का आभार जताया है। उत्तराखंड राज्य की मांग को लेकर निहत्थे आंदोलनकारी दिल्ली के लाल किला पर रैली करने जा रहे थे। एक और दो की रात अचानक उन पर पुलिस ने गोलियां बरसा दीं। महिलाओं की अस्मत लूटी गई। कई आंदोलनकारियों की जान चली गई। गोलीकांड के 30 साल बाद फैसला आया है। दो सिपाहियों को…

Read More

 महिला ने तीन शिशुओं को दिया जन्म, डॉक्टरों ने तमाम मुश्किलों पर पाई जीत

श्रीनगर। श्रीकोट के बेस चिकित्सालय में विगत नौ मार्च को चमोली जिले की एक महिला ने तीन शिशुओं को एक साथ जन्म दिया। जन्म के बाद शिशुओं के वजन से साथ ही अन्य तरह की परेशानियां थी। लेकिन बेस चिकित्सालय के बाल रोग विभाग के डॉक्टरों की टीम ने 10 दिन के परिश्रम के बाद महिला और उसके नवजात शिशुओं को नया जीवनदान दिया। दो बेटे एवं एक बेटी को जन्म देने वाली माता एवं उसके पति एवं उसके परिजनों ने शिशुओं को बेहतर इलाज देकर उनको नया जीवन देने…

Read More

बड़ा एक्शनः उत्तराखंड सहित 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाने के आदेश

नई दिल्ली/देहरादून। चुनाव आयोग ने आम चुनाव के लिए पहला नोटिफिकेशन जारी करने से पहले सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने 6 राज्यों के गृह सचिव को हटाने का आदेश जारी किया है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के डीजीपी को भी हटाने का आदेश दिया गया है।लोकसभा चुनावों की घोषणा होते ही चुनाव आयोग एक्शन के मोड में आ गया है। चुनाव आयोग द्वारा सोमवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए उत्तराखण्ड सहित 6 राज्यों के गृह सचिवों को हटाने के आदेश जारी कर दिये है। जिन राज्यों में…

Read More

अलर्ट जारी, कॉर्बेट पार्क होली पर रहेगा बंद

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क होली के पर्व पर दो दिन बंद रहेगा। ऐसे में पार्क में दो दिन रात्रि विश्राम और एक दिन डे सफारी बंद रहेगी।विश्व प्रसिद्ध जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क में हर वर्ष लाखों की तादाद में पर्यटक वनों और वन्यजीवों के दीदार के लिए पहुंचते है और कॉर्बेट प्रशासन भी लगातार अपने पार्क के वनों और वन्यजीवों की सुरक्षा में मुस्तैद रहता है, उसी को लेकर पार्क प्रशासन ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पर्व पर अलर्ट जारी करने के…

Read More

चुनाव आचार संहिता उल्लंघन में बेस अस्पताल के सीएमएस को नोटिस

हल्द्वानी। 16 मार्च को लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों की घोषणा होते ही देश में आचार संहिता लग गई थी। वहीं निर्वाचन आयोगी की तरफ से साफ कर दिया गया था, जो भी व्यक्ति या नेता आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम सिटी मजिस्ट्रेट और एआरओ एपी वाजपेयी ने हल्द्वानी बेस अस्पताल के सीएमएस को आचार संहिता के उल्लंघन का नोटिस भेजा है।एआरओ एपी वाजपेयी ने बताया कि आचार संहिता लगते ही सभी विभागों के प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि…

Read More

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे

रुद्रप्रयाग। आगामी 10 मई से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा में बेहतर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के संचालन के लिए रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग को सीसीटीवी कैमरा से लैस किया जाएगा। यहां हाईवे कुंड से गौरीकुंड तक 50 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सीसीटीवी कैमरा संचालन के लिए तीन कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे, जिसमें दो रुद्रप्रयाग और एक सोनप्रयाग में होगा। पुलिस अधीक्षक डॉ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया कि कैमके लगाने के लिए जरूरी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। यात्रा से एक सप्ताह पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाएगी।

Read More

बड़ी कार्रवाई, ईडी ने जब्त की शैक्षिक संस्थान की एक करोड़ की संपत्ति

हरिद्वार। प्रवर्तन निदेशालय ने रुड़की में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक एजुकेशनल सोसाइटी की करीब एक करोड़ रुपए की संपत्ति  को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया है। जिस एजुकेशनल सोसाइटी पर कार्रवाई हुई है, उसके रुड़की में दो संस्थान हैं। उनपर आरोप है कि इन शैक्षिक संस्थानों ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति यानी एसटी-एसटी के छात्रों के फर्जी तरीके से अपने कॉलेज में दाखिल दिखाए और फिर उन छात्रों के नाम पर करोड़ों रुपए की छात्रवृत्ति हड़प ली। आरोप है कि इसी तरह घोटाला कर इन संस्थानों ने…

Read More

गुलदार के हमले से पुलिसकर्मी सहित दो गम्भीर घायल

पौड़ी। पहाड़ों पर गुलदार के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे है। इस क्रम में बीती रात अलग-अलग घटनाओं में गुलदार के हमले के दौरान दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। जिन्हे अस्पताल पहुंचाया गया। घायलो में से एक उत्तराखण्ड पुलिस का जवान भी शामिल है।जानकारी के अनुसार बीती देर रात करीब 8 बजे हरेंद्र पुंडीर पुत्र चिरंजी लाल श्रीयंत्र टापू से अपनी स्कूटी से घर जा रहा था। इस दौरान घात लगाए गुलदार ने चलती स्कूटी में हरेंद्र पर हमला कर दिया। जिसमें हरेंद्र बुरी तरह…

Read More

तेज तर्रार अफसर हरक सिंह रावत का निधन

देहरादून। रविवार सुबह तेज तर्रार छवि के पीसीएस अफसर हरक सिंह रावत का निधन हो गया है। प्रदेश की राजधानी देहरादून के निरंजनपुर स्थित अपने आवास में हरक सिंह ने अंतिम सांस ली। मूल रूप से चमोली जिले के रहने वाले हरक सिंह रावत ने उत्तराखंड में विभिन्न जिलों में काम किया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अपर सचिव हरक सिंह रावत के निधन पर गहरा शोक जताया है। हरक सिंह रावत ने पिछले कई सालों तक गढ़वाल मंडल में अपर आयुक्त के तौर पर भी जिम्मेदारी…

Read More