भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे दुग्ध संघ के जीएम हटाये गये

नैनीताल। नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह को पद से हटा दिया गया है। निर्भय नारायण सिंह पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की कुमाऊं कमिश्नर की जांच में पुष्टि होने व विभागीय जांच में भी कमिश्नर की जांच रिपोर्ट सही पाये जाने के बाद यूसीडीएफ के प्रबंध निदेशक ने हटाने के आदेश जारी कर दिए हैं।बता दें कि नैनीताल दुग्ध संघ में लंबे समय से भ्रष्टाचार की शिकायते मिलने के चलते एक शिकायतकर्ता द्वारा नैनीताल दुग्ध संघ के सामान्य प्रबंधक निर्भय नारायण सिंह पर कई आरोप लगाते…

Read More

अवैध बस्तियों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी

देहरादून। नदी-नालों के किनारे स्थित बस्तियों में लगातार हो रहे अवैध निर्माण पर अब कार्रवाई शुरू हो गई है। एनजीटी और हाईकोर्ट के निर्देश पर नगर निगम ने अतिक्रमण और साल 2016 के बाद की अवैध बस्तियों को हटाने के लिए अपनी कमर कस ली है। जिसके तहत नगर निगम द्वारा पहले चरण में रिस्पना नदी के किनारे काठ बंगला से मोथरोवाला तक 27 अवैध बस्तियां चिन्हित की गई हैं। कमेटी जांच रिपोर्ट तैयार करके इन सभी को नोटिस भेजने का काम करेगी।वीर गब्बर सिंह कॉलोनी किशनगर, काठ बंगला ढाक…

Read More

इंडोर स्टेडियम तक पहुंची जंगलों की आग, हॉस्टल जलकर हुआ खाक

श्रीनगर। उत्तराखंड में वनाग्नि का तांडव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। वन विभाग को गढ़वाल के जंगलों में लगी आग को शांत करने के लिए वायुसेना की मदद लेनी पड़ रही है, लेकिन समस्या ये है कि आग के कारण आसमान में धुआं ही धुआं छाया है, जिस कारण विजिबिलिटी काफी कम हो गई है। इसीलिए वायुसेना को एमआई-17 हेलीकॉप्टर उड़ाने में दिक्कत हो रही है।अधिकारियों की माने तो धुए का गुब्बार हटते ही वायुसेना एमआई-17 हेलीकॉप्टर से अपना मिशन शुरू करेगी। वायुसेना ने देहरादून के सहस्त्रधारा…

Read More

देश व्यापी मुहीम के तहत पौधारोपण किया

देहरादून। मां प्रकृति फांउडेशन द्वारा उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में विगत दिनों पौधारोपण की देश व्यापी मुहिम के तहत हैस्कों हिमालयन शिक्षण संस्थान के संस्थापक पद्मविभूषण एंव पर्यावरण विद डाॅ अनिल जोशी ने देश विदेश से आए भारतीय कृषि संस्थान के विद्यार्थियों एंव उनके गुरूजनों के समक्ष मां प्रकृति फांउडेशन के लिए पौधारोपण किया और सभी को जल जंगल और जमीन से जुड़े रहने के लिए प्ररित भी किया। उनका कहना था कि पेड़ सिर्फ आपके फर्नीचर बनाने के काम नही आता बल्कि जलवायु को सांस लेने लायक दुनियां का…

Read More

आग बुझाते वक्त बुरी तरह झुलसे पूर्व फौजी समेत दो भाई, अस्पताल में भर्ती

बागेश्वर। गढ़खेत रेंज के ओखल्सों में पूर्व सैनिक समेत दो सगे भाई आग बुझाने वक्त बुरी तरह से झुलस गए। बताया जा रहा है कि खेतों में लगी आग उनके घास के लूटे की तरफ बढ़ रही थी। ऐसे में लूटे को बचाने के चक्कर में दोनों भाई झुलस गए. जिन्हें ग्रामीणों ने आनन-फानन में बागेश्वर जिला अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर दोनों भाइयों का इलाज चल रहा है। उधर, घटना की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।जानकारी के मुताबिक,…

Read More

सीएस जिलाधिकारियों को एक सप्ताह तक प्रतिदिन वनाग्नि की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश तत्काल जारी करेः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्य सचिव को दूरभाष पर निर्देश दिए हैं कि जिलाधिकारियों को एक सप्ताह तक प्रतिदिन वनाग्नि की निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश तत्काल जारी किए जाए द्य मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जिलाधिकारियों को सभी प्रकार के चारे को जलाने पर तत्काल प्रभाव से एक सप्ताह के लिए पूरी तरह से प्रतिबंधित करने के निर्देश दिए गए हैं द्य इसके साथ ही शहरी निकायों को भी अपने ठोस कूड़े को वन या वनों के आसपास जलने पर प्रतिबंधित करने के निर्देश…

Read More

जिलाधिकारी खुद पहुंचे जंगल की आग बुझाने

 आग लगाने वालों पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई के दिए निर्देशपौड़ी। मुख्यालय स्थित टेका मार्ग पर आग लगने की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. आशीष  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा आग को नियंत्रित करने में सफलता पाई। वहीं उच्च स्थानों में लगी आग पर काबू पाने के लिए फायर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आग पर नियंत्रण पाकर पूर्णरुप से बुझाया गया। जिलाधिकारी ने आम जनमानस से अपील करते हुए कहा कि वनाग्नि की रोकथाम के लिए सभी लोग आगे आएं और अपना सहयोग जिला प्रशासन को…

Read More

दून के अस्पताल में भर्ती इस्कॉन के चेयरमैन गोस्वामी महाराज का निधन

देहरादून। इस्कॉन के सबसे वरिष्ठ संन्यासियों में से एक और इस्कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का आज सुबह देहरादून में निधन हो गया। उन्होंने सुबह करीब साढ़े नौ बजे अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।बता दें कि  गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उनके फेफड़ों में पंक्चर हो गया था।तीन दिनों से उनका इलाज सिनर्जी अस्पताल में चल…

Read More

मंदाकिनी नदी किनारे बने आस्था पथ से होकर इस बार केदारनाथ धाम  पहुंचेंगे श्रद्धालु

रूद्रप्रयाग।  समुद्रतल से 11750 फीट की ऊंचाई पर स्थित भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक  केदारनाथ यात्रा 10 मई से शुरू हो रही है। इस बार मंदिर मार्ग पर भक्तों की लंबी लाइन नजर नहीं आएगी। यहां मंदिर मार्ग पर सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदाई की गई है, जिस कारण यहां उबड़-खाबड़ हो रखा है। ऐसे में बाबा केदार के भक्त मंदाकिनी नदी किनारे बने आस्था पथ से होकर मंदिर तक पहुंचेंगे।केदारनाथ धाम में दूसरे चरण के पुनर्निर्माण कार्य जोरों पर चल रहे हैं। धाम में संगम पर…

Read More

7 मई से उत्तराखण्ड  में बारिश के आसार

देहरादून। एक बार फिर उत्तराखंड का मौसम बदलने जा रहा है। मौसम विभाग ने 7 मई को कुमाऊं के कुछ क्षेत्रों में बारिश की संभावना जताई है, जबकि 8, 9 और 10 मई को पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार बने हुए हैं।मौसम केंद्र देहरादून के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार 11 ,12 ,13 मई को प्रदेश में बारिश के आसार जताए हैं। प्रदेश के पर्वतीय जिलों में फॉरेस्ट फायर के मामले सबसे ज्यादा सामने आ रहे हैं। 8 मई के बाद फॉरेस्ट फायर के मामलों में…

Read More