केदारनाथ में तोड़-फोड पर आक्रोशः तीर्थ पुरोहित समाज और व्यापार सभा की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के पहले ही दिन तीर्थ पुरोहितों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए केदारपुरी के व्यापारिक प्रतिष्ठान, प्रसाद की दुकानें, खाने के होटल-ढ़ावों को बंद रखा। साथ ही पंडिताई का काम भी तीर्थ पुरोहितों की ओर से नहीं किया गया। तीर्थ पुरोहितों की मांग है कि विगत 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम में तोड़-फोड़ करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। वहीं दूसरी ओर केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर संचालित होने वाले घोड़े-खच्चर भी हड़ताल पर रहे। घोड़े-खच्चरों के न चलने के कारण यात्रियों…

Read More

झोलाछाप डाॅक्टरों के क्लीनिक पर छापेमारी से हड़कंप

 नैनीताल। रामनगर और उसके आसपास के ग्रामीण इलाकों में झोलाछाप डॉक्टर की बाढ़ सी आ गई है। वहीं उपचार के दौरान कई गरीब लोग इन झोलाछाप डॉक्टरों के इलाज से अपनी जान तक गंवा चुके हैं। प्रशासन द्वारा समय-समय पर झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। लेकिन जैसे ही मामला शांत होता है, फिर झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय हो जाते हैं। रामनगर में स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी से झोलाछाप डॉक्टरों में खलबली मची हुई है. रामनगर में एक बार फिर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।…

Read More

  केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंचीं सिने तारिका शिल्पा शेट्टी

देहरादून। एयरपोर्ट के पास जौलीग्रांट हेलीपैड से शुक्रवार को दो धामों के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू की गई। जौलीग्रांट से पहली उड़ान में शिल्पा शेट्टी उनकी बहन शमिता शेट्टी और उनका परिवार केदारनाथ के लिए रवाना हुआ। जौलीग्रांट हेलीपैड से रुद्र रुद्राक्ष एविएशन कंपनी के एमआई 17 हेलीकॉप्टर  ने दो धामों के लिए सेवाएं शुरू की हैं।केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर जौलीग्रांट हेलीपैड से सुबह 11. 30 बजे एमआई 17 हेलिकॉप्टर कुल 20 श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ के लिए रवाना हुआ। पहले श्रद्धालुओं के रूप में शिल्पा शेट्टी उनकी…

Read More

बुग्याल में बिजली गिरने से 121 बकरियों की मौत

 बागेश्वर। जिले में बारिश और ओलावृष्टि के बाद जंगलों में लगी आग शांत हो गई है। साथ ही नगर क्षेत्र में फैले धुएं से भी लोगों को राहत मिली है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। लेकिन पहली ही बारिश में बागेश्वर नगर और कपकोट नगर क्षेत्र में जगह जगह सड़कें बंद हुई हैं। कई जगह घरों में पानी और मलबा घुसा है। गोगिना में बिजली गिरने से 121 बकरियों की मौत भी हो गई है। सरयू गोमती का जल स्तर खतरे…

Read More

फटा बादल , मकानों में घुसा मलबा,मची तबाही

अल्मोड़ा। जिले के सोमेश्वर में  बुधवार की देरशाम बादल फटने से आफत आ गई। भारी बारिश से कई मकानों में मलबा घुस गया। अल्मोड़ा और बागेश्वर जिलों को जोड़ने वाला अल्मोड़ा-कौसानी हाईवे बंद हो गया। बारिश का पानी मलबे के साथ घरों के आगे नाले के रूप में बहने लगा। इस कारण लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पड़े। बारिश के पानी के साथ मलबा और बोल्डर घरों तक पहुंचे, इससे मकानों में दरारें पड़ गईं। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।बुधवार…

Read More

अयोध्या में उत्तराखंड भवन के निर्माण का रास्ता साफ

धामी सरकार ने आवंटित भूमि की रजिस्ट्री अपने नाम करवाई देहरादून। राम जन्मभूमि अयोध्या में राज्य अतिथि गृह के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। भूखण्ड के आवंटन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए उत्तराखण्ड सरकार ने अयोध्या में आवंटित भूखण्ड की रजिस्ट्री अपने नाम करवा ली है। उत्तराखण्ड पहला राज्य है जिसने अयोध्या में राज्य अतिथिगृह के निर्माण के लिए भूखण्ड की रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी कर ली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हर्ष प्रकट करते हुए कहा कि सरकार अपने वायदे के अनुरूप जल्दी से जल्दी…

Read More

जंगल में आग लगाने वालों पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश,लापरवाही बरतने पर वन विभाग के 11 कर्मचारी सस्पैंड

 देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग ने जंगल की आग पर काबू पाने में लापरवाही बरतने पर 17 कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। 17 कर्मचारियों में से 11 को निलंबित कर दिया गया है। सचिवालय में वनाग्नि नियंत्रण के संबंध में पूर्व में दिए गए निर्देशों की समीक्षा करते हुए लापरवाही बरतने वाले वन  विभाग के 17 अधिकारियोंध्कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, प्रदेश सरकार जंगल में आग लगाने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई करेगी। वन विभाग एवं स्थानीय लोगों…

Read More

अब हाईवे पर नहीं चलेंगे ई रिक्शा व ई ऑटो

इनके लिए आंतरिक क्षेत्र में 16 रूटों का किया गया निर्धारण हरिद्वार। ई रिक्शा व ई ऑटो को लेकर उच्च न्यायालय नैनीताल के महत्वपूूर्ण आदेश के बाद एसपी यातायात ने ई रिक्शा यूनियन के साथ बैठक कर निर्देश दिये कि अब हाईवे पर ई रिक्शा व ई ऑटो नहीं चलेंगे और अगर ऐसा करते पाया गया तो ई रिक्शा सीज कर दिया जायेगा।आज यहां पुलिस अधीक्षक यातायात पंकज गैरोला जनपद हरिद्वार द्वारा अपने कार्यालय स्थित सीसीआर में उच्च न्यायालय नैनीताल, उत्तराखण्ड के विचाराधीन याचिका (पीआईएल)/ॅ2024 अभिमन्यु भारद्वाज बनाम उत्तराखण्ड राज्य…

Read More

चारधाम यात्रा के लिए उमड़े श्रद्धालु, पंजीकरण के लिए लंबी कतारें

ऋषिकेश। चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु ऋषिकेश पहुंचने लगे हैं।पंजीकरण काउंटर पर श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई है। प्रशासन ने भी व्यवस्थाओं को लेकर कमर कसी हुई है। वहीं चारधाम यात्रा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ तीर्थनगरी में उमड़ पड़ी है। श्रद्धालु यात्रा को लेकर काफी उत्साहित नजर आए हैं। यात्रा पंजीकरण कार्यालय परिसर में हजारों श्रद्धालु ऑफलाइन पंजीकरण के लिए लाइन में लगे हुए देखे गए हैं। सुबह पांच बजे…

Read More

स्वास्थ्य विभाग द्वारा पिलाए गये सिरप से 22 बच्चों की तबियत बिगडी

देहरादून। स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्कूल में बच्चोें को आयरन फोलिक सिरप पिलाए जाने से 22 बच्चो की तबियत बिगड गयी जिनको दून चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर सभी को इंजेक्शन दवायें देकर उनकी हालत में सुधार आया। इस दौरान कांग्रेस नेता सूर्यकान्त धस्माना भी दून चिकित्सालय पहुंच गये।मंगलवार को यहां रेस्ट कैंप स्थित होप प्रोजेक्ट स्कूल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों को आयरन फोलिक सिरप पिलाए जाने से बाइस बच्चों की तबियत बिगड़ गई। दवाई देते ही बच्चों के पेट में दर्द उल्टी और बेचैनी शुरू हो गई…

Read More