देहरादून। रविवार दोपहर राजधानी देहरादून में झमाझम बारिश हुई। बारिश से गर्मी में कुछ राहत मिली। सोमवार 24 जून को मौसम विभाग ने प्रदेशभर में भारी बारिश का अनुमान लगाया है।वहीं, प्रदेश के गढ़वाल और कुमाऊं के विभिन्न जिलों में शाम को भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चम्पावत, नैनीताल एवं ऊधमसिंह नगर जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम और बाकी जनपदों में कहीं-कहीं पर बारिश की बौछार पड़ने…
Read MoreCategory: उत्तराखण्ड
मौसमः उत्तराखण्ड में 24 से 30 जून तक भारी बारिश का अलर्ट
कुमाऊं कमिश्नर ने सभी जिला अधिकारियों को किया सतर्क चार धाम यात्रियों को खास एहतियात की जरूरत देहरादून। उत्तराखंड में मानसून आगमन से पूर्व ही भारी से भारी बारिश का कहर झेलना पड़ सकता है। भीषण गर्मी से झुलस्ते और सुलगते जंगलों में उठती लाल लपटों से तीन दिन पूर्व हुई बारिश के कारण भले ही राहत मिल चुकी हो लेकिन यह राहत अब बड़ी आफत बनने वाली है। मौसम विभाग द्वारा राज्य में 24 से 30 जून तक तेज हवाओं के साथ भारी से भी भारी बारिश होने की…
Read Moreपिंजरे में कैद हुआ गुलदार का शावक
देहरादून। पिछले कुछ दिनों से राजाजी टाइगर रिजर्व के खांड गांव ग्राम सभा में लगातार गुलदार की गतिविधियां बनी हुई थी। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहोल था। जिसके बाद ग्रामीणों की मांग पर पार्क प्रशासन ने यहां गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। शुक्रवार की देर रात गुलदार का शावक पिजरे में कैद हो गया।इसके बाद वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और गुलदार को मोतीचूर रेंज ले गए। जहां मेडिकल परीक्षण के बाद उसे पार्क क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा। शावक की उम्र करीब दो वर्ष…
Read Moreजानकीचट्टी में महिला श्रद्धालु की मौत
उत्तरकाशी। शनिवार तड़के चारधाम यात्रा पर परिवार के साथ आई पश्चिम बंगाल की एक महिला श्रद्धालु की यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में मौत हो गई। धाम की यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या 29 हो चुकी है।बताया जा रहा है कि पश्चिमी बंगाल निवासी 65 वर्षीय श्यामली हल्दर अपने परिजनों के साथ चारधाम यात्रा पर आई थी। इस दौरान उनकी यमुनोत्री धाम के प्रमुख पड़ाव जानकीचट्टी में सुबह तड़के तबीयत बिगड़ी, जिन्हें अचेतावस्था में जानकीचट्टी अस्पताल पहुंचाया गया।यहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक…
Read Moreजल संरक्षण व संवर्द्धन को आंदोलन के रूप में लेंःधामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिये हैं कि जल संरक्षण और संवर्द्धन को जल आंदोलन के रूप में लिया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में बैठक लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिये कि जल संरक्षण के लिए आधुनिक और कारगर तकनीक के इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण एवं संचय के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रचार-प्रसार किया जाए और इसके लिए जन सहयोग भी लिया जाए।अपर मुख्य सचिव ने कहा कि नगर निकायों, प्राधिकरणों, पंचायतीराज…
Read Moreपूजा अर्चना के लिए पूर्व केन्द्रीय मंत्री पहुंचीं देवगुरु बृहस्पति धाम
नैनीताल। पूर्व केंद्रीय मंत्री और मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ओखलकांडा ब्लॉक के बृहस्पति देवगुरु धाम मंदिर में पहुंचकर पूजा अर्चना की। उमा भारती डोल आश्रम से शहरफाटक, मोरनोला होते हुए नाई से कोटली पहुंची। वहां से ग्रामीणों के साथ पांच किलोमीटर पैदल यात्रा कर मंदिर पहुंची। मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने गुफा में रहने वाले स्वामी प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। महाराज ने उन्हें बताया कि यह उत्तर भारत का एकमात्र बृहस्पति देवगुरु धाम मंदिर है जो ऊंची पहाड़ी पर स्थित है। उमा भारती ने…
Read Moreकाफिले के वाहन आपस में टकराए,बाल-बाल बचे काबीना मंत्री
देहरादून। अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में जाते हुए राजपुर रोड पर प्रदेश के काबीना मंत्री के काफिले के वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में जिस वाहन में मंत्री सवार थे वह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि मंत्री सुरक्षित बच गए और बड़ा हादसा होने से टल गया ।इस मामले में कैबिनेट मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी मनोज जोशी ने बताया कि बहल चौक पर अज्ञात वाहन के आगे आने से दुर्घटना हुई। वाहन को बचाने के लिए लगाए गए इमरजेंसी ब्रेक लगाया गया,…
Read Moreश्रीकेदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं, सुरक्षा बलों व अन्य लोगों ने किया योग
रुद्रप्रयाग। 10वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जनपद में हर्षाेल्लास एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ 11वें ज्योतिर्लिंग श्री केदारनाथ धाम से किया गया। रुद्रप्रयाग में गुलाबराय मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने दीप प्रज्जवलित कर योगाभ्यास कार्यक्रम का शुभारंभ किया। योगाभ्यास कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों स्कूली छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय जनता द्वारा प्रतिभाग किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनपद एवं प्रदेश वासियों को 10वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई देते हुए कहा कि योग हमारे स्वस्थ शरीर एवं प्रसन्न…
Read Moreअंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम धामी ने आदि कैलाश पर किया योग
पिथौरागढ़। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री आदि कैलाश में योग कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। पार्वती कुंड में देवाधिदेव महादेव और मां पार्वती की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि पार्वती कुंड से आदि कैलाश के दर्शन मन-मस्तिष्क को शांति एवं असीम आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करने वाले हैं। सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि प्रतिदिन योग करना चाहिए। योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। सीएम ने ग्रामीणों, सेना और आईटीबीपी के जवानों के साथ योग…
Read Moreशासन ने किये तहसीलदारों के तबादले
देहरादून। उत्तराखण्ड शासन द्वारा देहरादून और हरिद्वार जिले के दो तहसीलदार के तबादले किए गए है।आयुक्त गढ़वाल मण्डल पौड़ी विनय शंकर पाण्डेय व अपर आयुक्त गढ़वाल मण्डल पौड़ी नरेन्द्र सिंह के द्वारा दिये गये आदेशों के अनुसार देहरादून में तैनात तहसीलदार विकास अवस्थी को हरिद्वार भेजा गया है, जबकि हरिद्वार में तैनात दयाराम को देहरादून भेजा गया है।
Read More