देहरादून। अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कहा कि सूख रहे जलस्रोतों, नदियों एवं जलधाराओं का शीघ्रातिशीघ्र चिन्हीकरण कराते हुए उपचारात्मक कार्य शीघ्र शुरू किए जाएं।आज यहां अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में सचिवालय में स्प्रिंग एंड रिवर रिजूविनेशन प्राधिकरण (एसएआरआरए) उत्तराखण्ड की राज्य स्तरीय क्रियान्वयन समिति (एसएलईसी) की प्रथम बैठक आयोजित हुयी। बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि एसएआरआरए के गठन के उद्देश्यों को पूर्ण करने के लिए सभी सम्बन्धित विभाग आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रस्तावों को समिति…
Read MoreCategory: उत्तराखण्ड
काठ बंगला बस्ती के अवैध निर्माणों पर चला बुल्डोजर
देहरादून। देहरादून के राजपुर क्षेत्र में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के आदेश पर नगर निगम, एमडीडीए तथा मसूरी नगर पालिका द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में चिन्हित अवैघ कब्जों के भवनों को आज से एक बार फिर अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। भारी फोर्स के साथ पहुंची मसूरी विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) की टीम ने राजपुर क्षेत्र के काठ बंगला बस्ती में भवनों के ध्वस्तीकरण का अभियान शुरू किया। हालांकि इस दौरान हल्का फुल्का विरोध तो किया गया लेकिन इसके बावजूद अतिक्रमण हटाना जारी रहा। वहीं खुद को बेघर होता देख कर…
Read Moreडकैतों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
देहरादून। डकैतों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाले हैडकांस्टेबल को एसएसपी अजय सिंह ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।सोमवार को यहां पुलिस कार्यालय में एसएसपी अजय सिंह द्वारा सहसपुर थाने में तैनात हैडकांस्टेबल जितेन्द्र को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए बताया कि सहसपुर में छह बदमाशों ने हथियारों की नोंक पर एक परिवार को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद 14 जून को सहसपुर के तिमली धर्मावाला के जंगल में पुलिस व यूपी के बदमाशों के बीच मुठभेड में डकैतों को गिरफ्तार करने…
Read Moreगैंगस्टरों सम्पत्ति का चिन्हिकरण किया जायेः एसएसपी
देहरादून। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिये कि गैगस्टरों की सम्पत्ति का चिन्हिकरण कर सरकार में निहित किये जाने की कार्यवाही की जाये।आज यहां सायः को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में जनपद के अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी ली गई। देर रात तक चली विस्तृत गोष्ठी के दौरान पूर्व में घटित अपराधों की समीक्षा के साथ साथ उपस्थित अधिकारियो का दिशाकृनिर्देश दिये गये। एसएसपी ने धोखाधडी के अपराध में लिप्त आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करते…
Read Moreतेंदुए के हमले से किशोरी घायल,गांव में दहशत
रूद्रपुर। रविवार देर शाम एक तेंदुए ने हमला कर किशोरी को घायल कर दिया। शोरगुल होने पर तेंदुआ जंगल की तरफ भाग गया। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है।जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम गांव गोबरा निवासी गुरदेव सिंह की बेटी संदीप कौर (13) घर के पास शौच के लिए गई थी। तभी तेंदुए ने उसपर अचानक हमला कर दिया। किशोरी की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़ पड़े। शोरगुल होने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग गया। घायल किशोरी को परिवार के लोगों ने उप जिला…
Read Moreआकाशीय बिजली गिरने से भाई-बहन की दर्दनाक मौत
उधमसिंह नगर। सोमवार की सुबह खटीमा के सैजना गांव में खेत में धान की रोपाई कर रहे भाई-बहन की आकाशीय बिजली गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है।मिली जानकारी के अनुसार सैजना निवासी सुमित राणा (19) और उसकी बहन सुहावनी राणा (24) सुबह अपने खेत में धान की रोपाई में लगे थे। साथ में उनकी माता संक्रांति देवी और बड़ा भाई गोविंद सिंह भी रोपाई कर रहे थे। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरने से सुमित और सुहावनी की मौत हो गई।…
Read Moreदारोगा और टैक्सी चालक के बीच हुई धक्का-मुुक्की का वीडियो वायरल
मसूरी। पुलिस दारोगा द्वारा एक टैक्सी चालक के साथ की जा रही धक्का-मुक्की और मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि मसूरी-देहरादून मार्ग पर पद्मिनी होटल के निकट एक टैक्सी इनोवा कार नो पार्किंग पर खड़ी हुई थी। जिस पर ट्रैफिक दारोगा मौके पर पहुंचे और नो पार्किंग पर गाड़ी खड़ी किए जाने पर कार्रवाई करने लगे।दारोगा ने टैक्सी चालक को नो पार्किंग से टैक्सी हटाने के लिये कहा। बताया जा रहा है कि टैक्सी चालक द्वारा विरोध कर दारोगा के साथ अभ्रदता…
Read Moreकार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान
रुड़की। शनिवार देर रात सड़क पर दौड़ रही एक कार में अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास क्षेत्र में हड़कंप मच गया। कार चालक ने किसी तरह से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना पर दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई।शनिवार देर रात सोनाली पुल के ऊपर रणपुरा जोरासी गांव के पास एक कार में आग लगने की सूचना फायर स्टेशन रुड़की को मिली थी। सूचना…
Read Moreचारधाम यात्राःरविवार को चार और तीर्थयात्रियों की मौत
देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों की जान जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को भी चार लोगों की जान चली गई।उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर आए चार और यात्रियों की मौत हो गई। राज्य आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक, बदरीनाथ में दो और यमुनोत्री धाम में भी दो याचारधाम यात्रा के दौरान अब तक केदारनाथ में सबसे ज्यादा 73 यात्रियों की मौत हुई है। वहीं, बदरीनाथ में 38, गंगोत्री में 13 और यमुनोत्री धाम में 29 यात्रियों की मौत हुई है। त्रियों की जान…
Read Moreसंवेदनहीनता की हदें पारः अस्पताल में मेज पर महिला का हुआ प्रसव
ऊधम सिंह नगर। बाजपुर के उप जिला चिकित्सालय में गर्भवती महिला की सावधानी के साथ डिलीवरी कराने के बजाय संवेदनहीनता दिखाई गई। उसे अस्पताल में भर्ती न कर बाहर एक मेज पर लेटा दिया गया। हालत बिगड़ने के बावजूद किसी ने नहीं सुनी तो मेज पर ही महिला का प्रसव हो गया।महिला के पति ने सरकारी अस्पताल में इस गंभीर लापरवाही की शिकायत की है। उसने नर्स और आशा कार्यकर्ता को इसके लिए जिम्मेदार बताया है। शिकायत के बाद सीएमएस ने जांच कराने व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की बात…
Read More