चमोली। बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। सभी पार्टी के नेता जनता को लुभाने का काम कर रहे हैं, ताकि उनका प्रत्याशी जीत हासिल कर सके। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ पहुंचे, जहां उन्होंने तपोवन में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी के पक्ष में जनता से वोट देने का आग्रह किया।बदरीनाथ विधानसभा सीट पर साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी ने चुनाव में जीत हासिल की थी।…
Read MoreCategory: उत्तराखण्ड
देहरादून और हरिद्वार को काउंटर मैग्नेट एरिया घोषित, मिलेगी दिल्ली शहर जैसी पूरी सुविधाएं
देहरादून: इलाज, रोजगार, शिक्षा, खेल के लिए दिल्ली की दौड़ खत्म करने के मकसद से सरकार ने देहरादून और हरिद्वार को काउंटर मैग्नेट एरिया घोषित कर दिया है। इन दोनों जिलों में अब दिल्ली जैसी सुविधाएं मिलेंगी। रोजगार बढ़ेगा। पलायन रुकेगा। इसकी अधिसूचना जारी हो चुकी है। अब एनसीआर प्लानिंग सेल का गठन किया जा रहा है। दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में आबादी का दबाव कम करने के लिए एनसीआर की 400 किमी परिधि के शहरों को एनसीआर का काउंटर मैग्नेट सिटी बनाया जा रहा है। इन शहरों में…
Read Moreडीएम ने वर्षा के दृष्टिगत कराये जा रहे सुरक्षा कार्यों का निरीक्षण किया
देहरादून: जिलाधिकारी सोनिका ने बंजारावाला, मोथोरोवाला आदि क्षेत्रों का रेखीय विभागों के साथ संचालित निर्माण कार्यों एवं वर्षा के दृष्टिगत कराये जा रहें सुरक्षा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी फ्लाईओवर, अजबपुर फ्लाई ओवर, मोथोरावाल, बंगाली कोठी, दून यूनिवर्सिटी,सचिवालय कालोनी, बंजारावाला आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी को क्षेत्र की समस्याओं के सम्बन्ध में अवगत कराया, जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को क्षेत्रवासियों की समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बंजारावाला बंगाली कोठी चैक के आगे सड़क में…
Read Moreसचिव डॉ आर. राजेश कुमार ने किया जमरानी बांध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के क्रम में शनिवार को सचिव सिंचाई डॉ आर. राजेश कुमार ने जमरानी बांध बहुद्देश्यीय परियोजना के बांध स्थल का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि 3 जुलाई को मुख्यमंत्री द्वारा सिंचाई विभाग की समीक्षा बैठक की गई थी जिसमें उन्होंने निर्देशित किया था कि अधिकारी ग्राउंड जीरो पर जाकर सिंचाई विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण करें। जिसके क्रम में सचिव सिंचाई डॉ आर राजेश द्वारा हल्द्वानी में निर्माणाधीन जमरानी बांध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि जमरानी बांध परियोजना, राज्य सरकार…
Read Moreउत्तराखण्ड के सैन्य अधिकारी कीर्ति चक्र व शौर्य चक्र से सम्मानित
देहरादून: सीएम धामी ने कीर्ति चक्र से सम्मानित होने पर सैन्यभूमि उत्तराखण्ड के जाँबाज़ पैरा कमांडो मेजर दिग्विजय सिंह रावत, और शौर्य चक्र से सम्मानित होने पर ग्रेनेडियर्स 55वीं बटालियन के मेजर सचिन नेगी और आर्म्ड कोर, 44वीं बटालियन के मेजर रविन्द्र सिंह रावत को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। जारी सन्देश में सीएम ने कहा कि आपको मिले सम्मान से प्रत्येक उत्तराखण्डवासी गौरवान्वित है। आप लोगों की शौर्य गाथा हम सभी को सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।
Read Moreमुख्यमंत्री धामी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित जनसभा में किया प्रतिभाग
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भडाना के पक्ष में आयोजित जनसभा में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि जनता के आशीर्वाद से करतार सिंह भडाना ने जनता की सेवा का संकल्प लिया है। मंगलौर विधानसभा में आज तक दो ही ऐसे लोगों का शासन चला है जो सेवा, सुशासन, विकास, जनता से हमेशा दूर रहे हैं। आपका वोट लेकर पूर्व के प्रत्याशी कभी जनता के बीच में नहीं आए। करतार सिंह भडाना का संकल्प मंगलौर विधानसभा में सुशासन…
Read Moreअगले 48 घंटे उत्तराखंड के लिए भारी, भारी बारिश का आलर्ट जारी
देहरादूनः प्रदेश में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने एक बार फिर आलर्ट जारी किया है। अगले 48 घंटे उत्तराखंड के लिए भारी रहने वाले हैं। मौसम विभाग ने इस दौरान भारी से भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों से अगले 48 घंटे सावधानी बरतने की अपील की गई है। अगले 48 घंटे उत्तराखंड के लिए भारी प्रदेश में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। जिस कारण प्रदेश में जनृजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले 24 से 48 घंटे…
Read Moreहल्द्वानी में भारी बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव
नैनीताल। जिले के हल्द्वानी और उसके आसपास के इलाके में शुक्रवार सुबह से ही मूसलाधार बारिश का दौर जारी रहा। बारिश के कारण जहां आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है, वहीं लगातार हुई बारिश से दोपहर तक शहर की नहर ओवरफ्लो होनी शुरू हो गई। वहीं, जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हो गया है। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा बारिश होते ही सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, उपजिला अधिकारी परितोष वर्मा और तहसीलदार सचिन कुमार मौके के लिए रवाना हो गए। रकसिया नाला, कलसिया नाला, सहित दमवाढुंगा,…
Read Moreकांवड़ नियमों का पोस्टर जारी
हरिद्वार। धर्मनगरी में आगामी 22 जुलाई से कांवड़ मेले की विधिवत शुरुआत होने वाली है। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर आश्रम घाट पर मां गंगा एवं भगवान शिव का दुग्धाभिषेक कर कांवड़ मेला निर्विघ्न एवं सकुशल संपन्न होने की प्रार्थना की। इस दौरान कांवड़ नियमों का पोस्टर भी जारी किया गया। ये पोस्टर कांवड़ मेले के दौरान अन्य राज्यों में भी वितरित किए जाएंगे। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि कांवड़ मेला सनातन धर्म का मुख्य पर्व है। प्रतिवर्ष होने वाले…
Read Moreगौमुख पैदल मार्ग पर पुल टूटने से फंसे कावड़िये, रेस्क्यू जारी
उत्तरकाशी। गौमुख पैदल मार्ग पर चीड़वासा के पास पुल टूटने से कई कावड़िये फंस गये। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर 8 कावंड़ियों को सुरक्षित निकाला जबकि बाकी कावंड़ियों के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है।मिनर जानकारी के अनुसार बीती रात जनपद उत्तरकाशी के पुलिस स्टेशन गंगोत्री ने एसडीआरएफ टीम को सूचित किया कि चीड़वासा पुल टूट गया है, जिसमें लगभग 40 कावड़ियें नदी के दूसरे छोर पर फंस गए है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए शुक्रवार की सुबह एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक सावर सिंह के साथ टीम आवश्यक…
Read More