भूस्खलन से सड़के बंद, जगह-जगह यात्री फंसेसीएम बोले जान माल की सुरक्षा सर्वोच्चदेहरादून: राज्य में बीते 48 घंटों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ वासियो का जनजीवन थम सा गया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा खास तौर पर कुमाऊँ मंडल के सभी जिलाधिकारियों से वर्चुअली वार्ता कर सभी विभागों को अलर्ट रहने को कहा गया है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट दिशा निर्देश दिए हैं कि वह कहीं से भी आपदा की सूचना मिलने पर तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें। उनका कहना है…
Read MoreCategory: उत्तराखण्ड
टिहरी लेक डेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर स्थानीय लोगों से लिए जाएंगे सुझाव
देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने टिहरी झील तथा इसके कैचमेंट एरिया के सम्पूर्ण विकास हेतु एडीबी (एशियन डेवलपमेंट बैंक ) की गाइडलाइन्स के अनुसार तैयार डीपीआर पर कार्य करने के साथ ही इस तरह के प्रोजेक्ट में सभी स्टेकहोल्डर्स विशेषकर स्थानीय ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उनके सुझाव लेने के निर्देश दिए हैं। सीएस ने निर्देश दिए कि राज्य में संचालित पर्यटन विकास से सम्बन्धित सभी प्रोजेक्ट में स्थानीय आमजन की ऑनरशिप एवं भागीदारी सुनिश्चित होनी चाहिए। उन्होंने सभी प्रोजेक्ट में हितधारकों एवं स्थानीय लोगों के साथ विचार…
Read Moreव्यापारियों के संयुक्त सुझावों पर विकसित होंगे चारधाम यात्रा नए पर्यटक रूट: मुख्यमंत्री धामी
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी की बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में जनसभा, बैठक एवं जनसंपर्क जारी है। इस दौरान चार धाम यात्रा के संचालन एवं वर्षा ऋतु की समस्याओं को लेकर आपदा प्रबंधन पर भी चर्चा की है। मुख्यमंत्री से यात्रा रूट के व्यापारियों ने भेंट की। अपनी समस्या भी रखी और सुझाव भी दिए। व्यापारियों ने कहा कि रजिस्ट्रेशन व्यवस्था के कारण धामों पर यात्री सीमित संख्या में आ रहे हैं, जिस कारण यात्रा रूट के होटल सहित यात्रा से जुड़े व्यवसाय पर असर पड़ा है। होटल स्वामी, टूर ऑपरेटर,…
Read Moreमंत्री सतपाल महाराज ने अस्पताल पहुंचकर केदारनाथ विधायक का जाना हाल
देहरादून: प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने मैक्स अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत से भेंट कर उनकी कुशल क्षेम पूछी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अमृता रावत ने सोमवार को मैक्स अस्पताल पहुंचकर वहां उपचार के लिए भर्ती केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने भगवान बद्री विशाल और बाबा केदार से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की।
Read Moreविधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने कोटद्वार में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों का किया निरीक्षण
कोटद्वार: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने कोटद्वार में भारी वर्षा से क्षेत्र में हुई क्षति के आंकलन तथा राहत व बचाव कार्यों की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों के साथ बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों, क्षतिग्रस्त पुल व पुलियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा कर अधिकारियों को जरूरी सुझाव और दिशा निर्देश दिए। बैठक में अधिकारियों ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों, क्षतिग्रस्त पुलों और पुलियों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष द्वारा अधिकारियों को महत्वपूर्ण सुझाव और दिशा निर्देश भी दिए गए। संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई करने और…
Read Moreउपचुनाव: सीएम धामी ने अपने मंत्रियों समेत बदरीनाथ धाम में डाला डेरा
देहरादून: बदरीनाथ उपचुनाव में प्रचार के आखिरी दिन प्रचार पूरे पीक पर रहा। सीएम पुष्कर सिंह धामी प्रचार के अंतिम समय तक बदरीनाथ में डेरा डाले रहे। सीएम के साथ अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल भी डटे रहे। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी रविवार को ही दिल्ली रवाना हो गए थे। दूसरी ओर कांग्रेस नेता भी प्रचार में जुटे हुए हैं। लोकसभा चुनाव के ऐन बाद आए इन विधानसभा उपचुनावों को लेकर भाजपा कांग्रेस फिर आमने सामने है। इस बार भी कांग्रेस के रचे चक्रव्यू को…
Read Moreजोशीमठ पहुंचकर सीएम धामी ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट
चमोली: बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई है। सभी पार्टी के नेता जनता को लुभाने का काम कर रहे हैं, ताकि उनका प्रत्याशी जीत हासिल कर सके। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जोशीमठ पहुंचे, जहां उन्होंने तपोवन में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम ने भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी के पक्ष में जनता से वोट देने का आग्रह किया।बदरीनाथ विधानसभा सीट पर साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान तत्कालीन कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह भंडारी ने चुनाव में जीत हासिल की थी।…
Read Moreसचिव आपदा प्रबंधन ने की जनपदों की स्थिति की समीक्षा
देहरादून: मौसम विभाग द्वारा रविवार को उत्तराखंड के अधिकांश जनपदों में भारी से बहुत भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन ने उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आईटी पार्क स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (कंट्रोल रूम) से जनपदों की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सभी जिलों के जिला आपदा प्रबंधन अधिकारियों को एलर्ट पर रहने तथा हालात पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। रविवार को सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विनोद कुमार सुमन राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचे…
Read Moreविभाग ने टोलफ्री नम्बर जारी कर तैनात किये नोडल अधिकारी
देहरादून: सूबे के विद्यालयी शिक्षा विभाग ने बरसाती सीजन को देखते हुये समस्याओं के निवारण के लिये कंट्रोल रूम की स्थापना की है। इसके साथ ही विभाग ने टोलफ्री नम्बर भी जारी किया है। जिस पर छात्र-छात्राएं, अभिभावक व शिक्षक अपनी शिकायत दर्ज कर सकेंगे। जन समस्याओं के निराकरण के लिये विभाग ने नोडल अधिकारियों की तैनाती भी सुनिश्ति कर दी है ताकि शिकायतों व समस्याओं का समय पर समाधान हो सके। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत के निर्देश पर शिक्षा विभाग ने मानसून सीजन को देखते हुये…
Read Moreभारी बारिश के अलर्ट के बाद चारधाम यात्रा स्थगित
देहरादून। उत्तराखंड के कई जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। तेज बारिश को देखते हुए चारधाम यात्रा को आने वाले कल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। अगर मौसम सही रहा तो सोमवार से यात्रा शुरू हो सकती है। मौसम विभाग ने 7 व 8 जुलाई को गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों में भारी से भारी वर्षा होने की सम्भावना जताई है।आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय ने कहा है कि कई जिलों में भारी बारिश की स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया…
Read More