देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट कर देश व प्रदेश के समसामयिक विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर राज्यपाल ने राष्ट्रपति को अवगत कराया कि भारत की एकता और अखंडता को प्रदर्शित करने के उत्सव के रूप में मनाए जा रहे ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’’ अभियान के अंतर्गत राजभवन उत्तराखण्ड में पिछले वर्ष सभी राज्यों का राज्य स्थापना दिवस मनाया गया है, और इस वर्ष से दूसरा चक्र भी प्रारम्भ हुआ है। साथ ही…
Read MoreCategory: उत्तराखण्ड
भूस्खलन संभावित क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग करें अधिकारी
देहरादून: उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (प्रशासन) आनंद स्वरूप ने शुक्रवार को राज्य आपातकालीन केंद्र पहुंचकर मानसून को लेकर प्रदेशभर की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर भी जरूरी दिशा-निर्देश दिए। शुक्रवार को श्री स्वरूप ने यूएसडीएमए स्थित कंट्रोल रूम से मानसून के चलते बंद राष्ट्रीय राजमार्गों, राज्य राजमार्गों तथा ग्रामीण सड़कों को लेकर जानकारी ली तथा जीआईएस के माध्यम से भूस्खलन क्षेत्रों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-बदरीनाथ एनएच पर जोगीधारा में बार-बार हो रहे…
Read Moreलोक पर्व हरेला पर शिक्षा विभाग रोपेगा दो लाख पौधे
देहरादून: प्रदेशभर के सभी राजकीय विद्यालयों में लोक पर्व हरेला को वृहद स्तर पर मनाया जायेगा। हरेला पर्व पर सभी विद्यालयों में 2 लाख से अधिक वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा है। इसके लिये प्राथमिक विद्यालयों में न्यूनतम 5-5 जबकि हाईस्कूल एवं इंटर कॉलेजों में 10-10 पौधे अनिवार्य रूप से रोपे जायेंगे। इसके अलावा विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण एवं संर्द्धन को लेकर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जायेंगी। इस संबंध में सभी जनपदों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन…
Read Moreसीएम ने कांवड़ मेला तैयारियों की समीक्षा की
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मेला नियंत्रण कक्ष हरिद्वार में कावड़ मेला 2024 की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कांवड़ मेला शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कांवड़ के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। स्थानीय लोगों को आवागमन में अनावश्यक परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेला हर वर्ष आयोजित होता है, इसके दृष्टिगत स्थायी प्रकृति के कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। दीर्घकालीन विकास की…
Read Moreश्री बदरीनाथ धाम में नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी संभालेंगे पूजा-पाठ का जिम्मेदारी
बदरीनाथ: श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने श्री बदरीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी की स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के आवेदन को स्वीकृति प्रदान कर दी है। इस संबंध में शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए गए हैं। रावल की सेवानिवृत्ति के बाद नायब रावल अमरनाथ नंबूदरी भगवान बदरी विशाल की पूजा-पाठ का जिम्मा संभालेंगे। उल्लैखनीय है कि निवर्तमान रावल ने स्वास्थ्य कारणों से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति हेतु आवेदन किया था। विभिन्न औपचारिकताओं को पूर्ण करने के लिए अग्रिम आदेशों तक नायब रावल को प्रभारी…
Read More405 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में आयोजित करायी जाएगी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा
हरिद्वार: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग की सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रारम्भिक) परीक्षा-2024 (पी०सी०एस) का आयोजन प्रदेश के कुल 405 केन्द्रों पर 14 जुलाई को दो सत्रों में किया जाएगा। आयोग ने उक्त परीक्षा हेतु समस्त तैयारियाँ पूर्ण कर ली हैं। परीक्षा को निष्पक्ष एवं शुचितापूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु आयोग और शासन द्वारा सुरक्षा तथा गोपनीयता से संबन्धित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गयी हैं। सभी परीक्षा केन्दों और उनके निकटवर्ती स्थानों पर पुलिस / प्रशासन द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है। सचिव गिरधारी सिंह रावत ने परीक्षार्थियों…
Read Moreप्रदेश में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी
देहरादून: प्रदेश के सात जिलों में आज शुक्रवार को भारी से भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से देहरादून, पौड़ी, टिहरी, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अल्मोड़ा, उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है इस सप्ताह प्रदेश भर के सभी जिलों में कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। ऐसे में संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता…
Read Moreचार दिन की मशक्कत के बाद बदरीनाथ हाईवे पैदल यात्रियों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए सुचारु
देहरादून: आखिरकार चार दिनों की मशक्कत के बाद जोशीमठ में बदरीनाथ हाईवे पैदल आवाजाही के लिए सुचारु हो गया है। चार दिनों से फंसे दोपहिया वाहन भी अब निकलने लगे हैं। पहले पैदल आवाजाही करने वालों को निकाला जा रहा है। उपजिलाधिकारी जोशीमठ ने बताया कि तीन हजार फंसे तीर्थ यात्रियों में से 1500 को निकाल दिया गया है। गोविंदघाट से लेकर जोशीमठ तक करीब 3000 श्रद्धालु जगह-जगह फंसे हुए हैं। दूसरी ओर बदरीनाथ जा रहे श्रद्धालु हाईवे न खुलता देख पीपलकोटी (बदरीनाथ से 80 किमी पहले) की ओर से आवाजाही…
Read Moreहरेला पर्व पर देहरादून जिले में 10.50 लाख पौधारोपण का लक्ष्य
देहरादून: मुख्य सचिव के निर्देश के बाद हरेला पर्व को वृहद्धस्तर पर मनाये जाने तथा जनसहभागिता के साथ पौधारोपण एवं वृक्षों के संरक्षण के सम्बन्ध में जिलाधिकारी सोनिका ने बैठक आयोजित की। जिलाधिकारी ने वन, नगर निगम, एमडीडीए, सिंचाई, कृषि, उद्यान, लोनिवि आदि समस्त रेखीय विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया जिन स्थानों पर वृक्षारोपण किया जाना है उनकी सूची उपलब्ध करांए तथा जहां-जहां पर वृक्षारोपण किया जा रहा है उसकी जीओ टैगिंग कराई जाए। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया नगर निगम की खाली भूमि पर वृक्षारोपण…
Read Moreपीएनबी ने पेश किया सेफ्टी रिंग तंत्र
देहरादून: साइबर धोखाधड़ी की बढ़ती संख्या के प्रतिउत्तर में, देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, पंजाब नैशनल बैंक ने अपने इंटरनेट बैंकिंग सिस्टम (आईबीएस) और मोबाइल बैंकिंग सिस्टम (एमबीएस) में एक नया सुरक्षा फीचर सेफ्टी रिंग पेश किया है। यह तंत्र धोखाधड़ी करने वालों की अनाधिकृत पहुंच के मामले में होने वाले नुकसान को न्यूनतम करने के लिए एक अतिरिक्त सुरक्षा परत प्रदान करता है। सेफ्टी रिंग एक वैकल्पिक फीचर है जो ग्राहकों को सावधि जमा के आनलाइन क्लोजर या सावधि जमा पर तय सीमा की राशि तक ओवरड्राफ्ट…
Read More