ऋषिकेश: मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार एक ऐसी प्रणाली विकसित करने जा रही है जिसमें शहीद जवानों के आश्रितों को स्वत: नौकरी मिल जायेगी. साथ ही सड़कों, स्कूलों और कॉलेजों का नाम स्वचालित रूप से शहीदों के नाम पर रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि कठुआ आतंकी हमले में शहीद हुए पांच जवानों के आश्रितों को सरकार नौकरी देगी। मुख्यमंत्री सचिवालय में सैनिक धाम परियोजना की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहीद जवानों के आश्रितों को दी जाने वाली आर्थिक सहायता बढ़ाई जाएगी। मुख्यमंत्री ने सैन्य…
Read MoreCategory: उत्तराखण्ड
बद्रीनाथ से कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला की शानदार जीत
बद्रीनाथ: उत्तराखण्ड की दोनों सीट पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस ने झंडे गाड़ दिए। मंगलौर से कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन और बदरीनाथ सीट से पहली बार चुनाव लड़े लखपत बुटोला ने जीत हासिल की। बुटोला ने कांग्रेस छोड़ भाजपा के प्रत्याशी बने राजेन्द्र भंडारी को 5095 मतों के अंतर से हरा दिया। उधर, मंगलौर में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के बाद पुनर्मतगणना की जा रही है। भाजपा की मांग पर बूथ 135,134,122, 123 पर दोबारा गिनती की खबर है।अतिरिक्त बल फ़ोर्स तैनात किया गया है। शनिवार की सुबह हुई मतगणना…
Read Moreउत्तराखण्ड की मंगलौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने मार ली बाजी
मंगलौर: सांस रोक देने वाले मुकाबले में उत्तराखण्ड की मंगलौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुददीन ने 449 मतों के अंतर से बाजी मार ली। शनिवार की सुबह हुई मतगणना के पहले चक्र से ही कांग्रेस प्रत्याशी बढ़त बनाने में कामयाब रहे। हालांकि, बाद के चरणों में भाजपा के करतार सिंह भड़ाना ने काफी लीड ले धड़कनें बढ़ा दी थी। बसपा के उबेदुर्र्रह्मान तीसरे नंबर पर रहे। इस जीत के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का माहौल है। बदरीनाथ सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला दसवें चक्र तक 3 हजार…
Read Moreबरसात में आल वेदर रोड के खस्ता हाल, दावों की खुली पोल
देहरादून: उत्तराखंड में गढ़वाल- कुमाऊं व तराई तीनों संभागों में राज्य सरकार एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बरसात के कारण होने वाले भू संख्लन भू धसाव जल भराव व बाढ़ से निबटने के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए थे इसीलिए बरसात के दो सप्ताह से भी कम की अवधि में राज्य भर में चार धाम के सभी मार्ग, राज्य के प्रमुख राष्ट्रीय राज मार्ग व स्टेट हाई वे और हजारों संपर्क मार्ग जगह जगह से बंद हो गए हैं और आम जन जीवन प्रभावित हो गया है यह बात आज…
Read Moreहरिद्वार: कांवड़ मेले में इस बार होगा वॉटर एंबुलेंस का इस्तेमाल
हरिद्वार: कांवड़ मेले में इस बार वॉटर एंबुलेंस का इस्तेमाल होगा, जिससे जाम में फंसे गंभीर रोगियों को गंगा नदी और गंग नहर के जरिए अस्पताल के नजदीक पहुंचाया जा सके। साथ ही मेले में आने वाले भक्तों के ऊपर हेलिकाप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीसीआर भवन में कांवड़ यात्रा की आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मेला शुरू होने से पहले सभी तैयारियां पूर्ण कर ली जाएं।सीएम ने दीर्घकालीन विकास की कार्य योजनाओं को…
Read Moreयूपी में आयोजित आम महोत्सव में उत्तराखंड के 42 प्रजाति के आमों का किया गया प्रदर्शन
लखनऊ/देहरादून: उत्तर प्रदेश में आयोजित आम महोत्सव में उत्तराखंड के 42 प्रजाति के आमों का प्रदर्शन किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने जन्म स्थान के गांव के आम को देखकर काफी खुश हुए। आम देखते ही कहने लगे कि ये तो मेरे जन्म स्थान के हैं। वह काफी समय तक स्टाॅल पर रुके रहे। उत्तराखंड के आम की दस प्रजाति को पुरस्कार मिले। यूपी के लखनऊ में शुक्रवार को आम महोत्सव आयोजित हुआ। इसका शुभारंभ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। उत्तराखंड उद्यान विभाग के संयुक्त…
Read Moreएक और कीर्तिमान उत्तराखंड के नाम, एसडीजी 2023-24 में उत्तराखंड देश में प्रथम
देहरादून: नीति आयोग भारत सरकार ने आज शुक्रवार को एसडीजी 2023-24 की रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में उत्तराखंड ने सतत विकास लक्ष्यों की कसौटी पर खरा उतरते हुए पूरे देश मे पहला स्थान हासिल किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से विकास की राह पर अग्रसर है। एसडीजी के सभी लक्ष्यों को हासिल करने के लिए राज्य सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है। नीति आयोग ने आज शुक्रवार को 2023-24 की एसडीजी रिपोर्ट जारी की है। रैंकिंग…
Read Moreसमान नागरिक संहिता की पूरी रिपोर्ट आमजन के लिए की गई सार्वजनिक
देहरादून: समान नागरिक संहिता के लिए गठित विशेषज्ञ समिति ने शुक्रवार को अपनी पूरी रिपोर्ट को आम जन के लिए सार्वजनिक कर दिया है। कोई भी व्यक्ति यूसीसी की वेबसाइट पर जाकर इसे देख सकता है। पूर्व मुख्य सचिव एवं समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह ने शुक्रवार को राज्य अतिथि गृह में आयोजित पत्रकार वार्ता में यह जानकारी देते हुए बताया कि रिटायर्ड जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में समान नागरिक संहिता को लेकर गठित विशेषज्ञ समिति की पूरी रिपोर्ट को सार्वजनिक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि…
Read Moreराज्यपाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से की भेंट
देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नवीन दायित्व की बधाई दी। राज्यपाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री नड्डा से कहा कि उत्तराखण्ड जैसे पर्वतीय राज्यों में नागरिकों को त्वरित एवं उचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना एक चुनौतीपूर्ण कार्य होता है। इस अवसर पर राज्यपाल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया कि राज्य सरकार हेली एंबुलेंस, ड्रोन लॉजिस्टिक्स, ए आई मैनेजमेंट एवं ट्रॉमा मैनेजमेंट के क्षेत्र में व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु…
Read Moreटीएचडीसी नवाचार और उत्कृष्टता के साथ नए लक्ष्यों की ओर अग्रसर
ऋषिकेश: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के कारपोरेट कार्यालय, ऋषिकेश सहित सभी यूनिटों परियोजनाओं एवं कार्यालयों में 37वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर निगम के कारपोरेट कार्यालय, ऋषिकेश में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर. के. विश्नोई ने टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड का ध्वज फहराया तथा रसमंजरी हॉल में बड़ी संख्या में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को संबोधित किया। समारोह का शुभारंभ अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आर. के. विश्नोई, निदेशक (कार्मिक), शैलेन्द्र सिंह, और निदेशक (तकनीकी), भूपेंद्र गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जिसमें…
Read More