मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर चल रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया…

उत्तरकाशी: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री योगदान देगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए हर्षिल-मुखवा क्षेत्र के साथ ही समूचा उत्तराखंड पूरी तरह से तैयार है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे, अपर पुलिस महानिदेशकवी मुरूगेशन सहित अन्य उच्चाधिकारियों के साथ हर्षिल-मुखवा क्षेत्र का भ्रमण कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर की जा रही तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

Read More

मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को किशनपुर, देहरादून स्थित पुलिस ऑफिसर्स कॉलोनी में पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

Read More

पीएम मोदी के दौरे से पहले तैयारियां परखने पहुंचे मुख्यमंत्री, धामों को मिल सकती है बड़ी सौगात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुखबा हर्षिल दौरे की तैयारियों का निरीक्षण करने हर्षिल पहुंचे। पीएम मोदी आगामी 27 फ़रवरी को मुखबा में मां गंगा के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। यहां पर शीतकालीन पर्यटन के साथ भारत चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बसे लोगों और गंगोत्री यमुनोत्री धाम को वह बड़ी सौगात दे सकते हैं। पीएम मोदी के दौरे से पहले निरीक्षण करने पहुंचे सीएम धामी ने यहां मंदिर समिति के लोगों से मुलाक़ात की। सीएम से पहले मुख्य सचिव राधा रतूड़ी तैयारियों को परखने के लिए खुद…

Read More

जौनसार बावर के दो दिवसीय दौरे पर मुख्यमंत्री, मॉर्निंग वॉक के साथ लोगों से की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने दो दिवसीय जौनसार बावर दौरे पर आज सुबह हनोल में मॉार्निंग वॉक के दौरान स्थानीय लोगों से मुलाकात की। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने महासू देवता मंदिर क्षेत्र के पुनर्विकास के मास्टर प्लान पर अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बाजार भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने विद्यालय जा रही छात्राओं से भी मुलाकात कर उन्हें आगामी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने महासू देवता मंदिर क्षेत्र के…

Read More

दो दिन से मौसम साफ, लेकिन एक बार फिर बदलने के आसार, जानें कब से होगी बर्फबारी

भले दो दिन से मौसम साफ हो लेकिन फरवरी के अंत में एक बार फिर उत्तराखंड में मौसम बदलने के आसार हैं। प्रदेश के सभी जिलों में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से 26 और 27 फरवरी को बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से उत्तराखंड में रुक-रुक कर मौसम बदल रहा है। ठंडी हवाओं के बढ़ने से तापमान में गिरावट दर्ज…

Read More

धामी सरकार लाई उत्तराखंड में टेलीमेडिसिन क्रांति, डॉ. आर. राजेश कुमार को प्रतिष्ठित सम्मान…

देहरादून: प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है। स्वास्थ्य विभाग के प्रयासों से सुदूर गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। यह प्रयास टेलीमेडिसिन से ही संभव हो पाएं हैं। हैदराबाद में आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित कार्यक्रम में सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं की धूम रही। इस कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार को डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार ने कहा कि…

Read More

पाकिस्तान को पीटकर भारत सेमीफाइनल में… किंग कोहली ने पड़ोसी मुल्क को बाहर का रास्ता दिखाया

भारत ने पाकिस्तान को हराकर आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। रोहित ब्रिगेड ने दुबई में खेले गए अपने दूसरे मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया। पाकिस्तान की ओर से रखे गए 242 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 42.3 ओवर में 4 विकेट पर 244 रन बनाए। टीम इंडिया की जीत में विराट कोहली ने अहम रोल निभाया। विराट कोहली ने चौका लगाते हुए न केवल भारत को जीत दिलाई, बल्कि 51वां वनडे शतक भी पूरा किया। श्रेयस अय्यर…

Read More

मुख्यमंत्री धामी ने महासू मंदिर परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को महासू मंदिर परिसर में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। उन्होंने जौनसार बावर की संस्कृति पर आधारित विभिन्न लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान स्वयं भी हारूल तांदी लोकनृत्य किया। उन्होंने मंदिर परिसर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद भी बांटा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार विरासत के साथ विकास को आगे बढ़ा रही है। एक ओर जहां मंदिर परिसर का भव्य निर्माण कार्य कर हम विकास करेंगे वहीं इससे हमारी देवभूमि की विरासत…

Read More

मुख्यमंत्री ने हनोल की स्थित महासू महाराज की पूजा अर्चना, प्रदेश में खुशहाली की कामना की…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हनोल स्थित विश्व प्रसिद्ध महासू महाराज एवं बाशिक महाराज महेंद्रथ में पूजा अर्चना कर प्रदेश में खुशहाली तरक्की एवं प्रगति की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर का भ्रमण किया एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विकास योजनाओं का फीडबैक लिया। मुख्यमंत्री ने स्थानीय ग्रामवासियों से महासू महाराज मंदिर परिसर के पुनर्निर्माण के संबध में भी सुझाव लिए। उन्होंने कहा स्थानीय जनता की भावनाओं के अनुरूप ही मंदिर का पुनर्विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने महासू…

Read More

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री की मन की बात का 119वां संस्करण सुना…

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को जगतगुरू आश्रम, हरिद्वार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 119वां संस्करण सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात कार्यक्रम पूरे देश वासियों को एक नई प्रेरणा देता है। मन की बात से सभी में नया प्रोत्साहन एवं उत्साहवर्धन होता है। देश के सामूहिक प्रयासों, युवा सपनों और नागरिकों की आकांक्षाओं की बात को प्रधानमंत्री सबसे साझा कर, बेहतर कार्यों के लिए देशवासियों को प्रेरित करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने…

Read More