खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर चकरपुर, खटीमा स्थित वनखंडी महादेव शिव मंदिर में सपत्नीक जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने श्री वनखण्डी महादेव मंदिर में 12 दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे। उन्होंने कहा वे कई वर्षो से महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री वनखंडी महादेव शिव मंदिर में आ रहे हैं। राज्य सरकार,…
Read MoreAuthor: News Desk
मुख्यमंत्री ने वनखण्डी महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक…
खटीमा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर चकरपुर, खटीमा स्थित वनखंडी महादेव शिव मंदिर में सपत्नीक जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना कर प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने श्री वनखण्डी महादेव मंदिर में 12 दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे। उन्होंने कहा वे कई वर्षो से महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री वनखंडी महादेव शिव मंदिर में आ रहे हैं। राज्य सरकार,…
Read Moreजखोली में घास काट रही महिला को गुलदार ने बनाया निवाला…
जखोली रुद्रप्रयाग: विकासखंड जखोलि के अंतर्गत ग्राम देवल में आदमखोर गुलदार ने महिला पर जानलेवा हमला कर महिला की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद घटना के संबंध में प्रभागीय वनाधिकारी रुद्रप्रयाग कल्याणी ने अवगत कराया कि रुद्रप्रयाग वनप्रभाग के दक्षिण रेंज के अंतर्गत 25 फरवरी 2025 को ग्राम देवल में आतंकी गुलदार द्वारा सर्वेश्वरी देवी पत्नी श्री इंद्रदत्त को हमला कर मृत कर दिया गया। उप वन क्षेत्राधिकारी किशोर चंद्र नैनवाल ने बताया कि गुलदार के हमले में महिला की मौत हुई है, जब तक गुलदार को निष्क्रिय किया…
Read Moreमुख्यमंत्री ने एम्स में भर्ती सारकोट की माहेश्वरी के उपचार के सम्बन्ध में जानकारी ली…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर चमोली के सारकोट गांव निवासी महेश्वरी देवी का उपचार किया जा रहा है। जिसे लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी संदीप तिवारी से उनके उपचार के साथ ही अन्य सुविधाओं के विषय में विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम सारकोट निवासी महेश्वरी देवी का उपचार मुख्यमंत्री के निर्देशों पर एम्स ऋषिकेश से करवाया जा रहा है। साथ ही उनकी नियमित जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में जाकर जांच कर रही है। चिकित्सकों ने उनके…
Read Moreराज्य मे कड़ा भू कानून जन हित और आम जन की मंशा के अनुरूप:चमोली
देहरादून: भाजपा के वरिष्ठ नेता और विधायक श्री विनोद चमोली ने राज्य के भू कानून को जरूरी और आम जन की मंशा के अनुरूप बताया। उन्होंने कहा कि राज्य मे विकास योजनाओं के लिए एक लाख करोड़ से अधिक का बजट पारित किया गया है और यह विकास मे मील का पत्थर साबित होगा। चमोली ने कहा कि कांग्रेस को जन हित के हर मुद्दे से समस्या है। राज्य की बदल रही डेमोग्राफी तथा संस्कृति के सरंक्षण के लिए धामी सरकार निर्णय ले रही है और कांग्रेस उस पर सवाल…
Read Moreसीएम के सकंल्प, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को सुगम बनाने में जुटे डीएम…
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने त्यूनी भ्रमण के दौरान कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम के निरीक्षण से जहां विद्यालय को कई सौगात मिली, वही विद्यालय की बालिकाओं ने डीएम को अपने बीच पाकर प्रसन्नता व्यक्त की। स्कूल में दसवीं कक्षा के बाद विज्ञान वर्ग में बायो तथा कॉमर्स न होने पर दसवीं के बाद इन विषयों हेतु विद्यार्थियों को शहर में दूर के स्कूलों में जाना पड़ता है जिस पर जिलाधिकारी ने संज्ञान लेते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि…
Read Moreराज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की कॉफी टेबल बुक और डैशबोर्ड का लोकार्पण
राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को राजभवन में राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा बनाई गई कॉफी टेबल बुक ‘श्री केदारनाथ जी क्षेत्र में आपदा प्रबंधन पर एक और प्रयास’ का विमोचन और यूएसडीएमए के डैशबोर्ड का लोकार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य प्राकृतिक आपदाओं के दृष्टिगत एक संवेदनशील राज्य है। भौगोलिक और पर्यावरणीय परिस्थितियों के कारण यहां भूस्खलन, बाढ़, बादल फटना, भूकंप जैसी आपदाएं समय-समय पर आती रहती हैं। इन आपदाओं से निपटना हमारे…
Read Moreडीएम ने त्यूणी हेलीपैड/खेल मैदान की सुरक्षात्मक कार्य के लिए जिला योजना में किया बजट सुरक्षित
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के त्यूणी हनोल भ्रमण कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की समस्याओं को त्वरित निस्तारण करने हेतु दिए गए दिशा निर्देशन के अनुपालन में जिलाधिकारी सविन बंसल, ने आज त्यूणी में स्थानीय लोगों के साथ भ्रमण निरीक्षण कर समस्याओं के निदान हेतु विशेष चर्चा कर, त्यूणी हेलीपैड एवं क्षतिग्रस्त स्टेडियम को शीघ्र सुरक्षात्मक निर्माण कार्य हेतु युद्धस्तर पर कार्य कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि अगले माह में त्यूणी में आयोजित बहुउद्देशिय शिविर का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले यहां निर्माण कार्य शुरू किया जायेगा। उन्होंने…
Read Moreशीतकाल के कारण रूके हुए निर्माण कार्य दो महीने बाद होंगे फिर से शुरू…
उत्तरकाशी के सीमांत जादुंग गांव की कायाकल्प के प्रयास तेज हो गए हैं। राज्य सरकार पिछले वर्ष से ही जादुंग गांव की सूरत बदलने के लिए जुटी हुई है। शीतकाल की वजह से बंद किए गए निर्माण कार्य दो महीने बाद फिर से शुरू करने की तैयारी है। कोशिश ये ही है कि इस वर्ष जादुंग गांव में सुखद बदलाव की तस्वीर नजर आनी चाहिए। वर्ष 1962 में भारत-चीन युद्ध के बाद से उत्तरकाशी जिले का सीमांत गांव जादुंग वीरान था। पिछले वर्ष से यहां छाई खामोशी टूटने लगी है।…
Read Moreराज्य सरकार के कर्मचारी करवाएंगे यूसीसी के तहत विवाह पंजीकरण…
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर, राज्य सरकार अधीन कार्यरत विवाहित कर्मचारियों का विवाह पंजीकरण यूसीसी के तहत सुनिश्चित करवाने को कहा है। मुख्य सचिव ने अपने पत्र में कहा है कि उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता (UCC) के तहत 26.03.2010 के बाद हुए विवाहों के पंजीकरण को अनिवार्य किया गया है। इसी क्रम में समान नागरिक संहिता हेतु नामित जनपदीय नोडल अधिकारी द्वारा अपने जिले में कार्यरत समस्त विवाहित कार्मिकों के विवाह पंजीकरण समयबद्ध रूप से पूर्ण कराया जाएगा। इस सम्बन्ध में प्रत्येक जनपद द्वारा नियमित…
Read More