जीआरडी के नर्सिंग विद्यार्थियों ने मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस

देहरादून- 24 जनवरी 2025- राजधानी के प्रतिष्ठित नर्सिंग कॉलेज जी.आर. डी. इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, राजपुर रोड देहरादून के नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने आज राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया ! संस्थान के वाईस चेयरमैन सरदार इंदरजीत सिंह ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नर्सिंग छात्र-छात्राएं राष्ट्र की अनमोल धरोहर है एवं आप समाज के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए पूर्ण समर्पित रहे ! छात्र छात्राओं का स्वागत करते हुए महानिदेशक डॉ. पंकज चौधरी ने छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों से बदलते परिवेश नवीनतम अनुसधान एवं तकनीकियों से सुसज्जित होकर भारत…

Read More

एम्स: 1 लाख 33 हजार सर्जरी कर बनाया रिकाॅर्ड, 3 दिन के नवजात से लेकर 90 वर्ष के बुजुर्ग शामिल…

10 साल पहले 2 जून 2014 को पहला ऑपरेशन करने के बाद से एम्स ऋषिकेश अब तक 1 लाख 33 हजार से अधिक लोगों की सर्जरी कर उन्हें स्वास्थ्य लाभ दे चुका है। विश्व स्तरीय उच्च तकनीक आधारित स्वास्थ्य सुविधाओं को विकसित करते हुए संस्थान ने यह उपलब्धि हासिल की है। इनमें 3 दिन के नवजात से लेकर 90 साल तक के वृद्ध की सर्जरी भी शामिल है। अपनी स्वास्थ्य समस्या को लेकर इन 10 वर्षों में 53 लाख 45 हजार लोग एम्स की ओपीडी पंहुचे। जिनमें से 3 लाख…

Read More

डीएम आशीष भटगांई ने बीडी पांडे डिग्री कालेज में स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया…

जनपद की तीनों निकायों की मतगणना 25 जनवरी प्रातः 8 बजे से होगी। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी आशीष भटगांई ने शुक्रवार देर शाम बीडी पांडे डिग्री कालेज में बनाए गए स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था एवं मतगणना कक्ष व मीडिया सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना कक्ष में प्रकाश की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। तथा मतगणना कक्षों में मतगणना एजेंटों के लिए सुगमता से आवाजाही और मतगणना के लिए…

Read More

मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में महाकुम्भ में भव्य उत्तराखण्ड पवेलियन स्थापित किया…

प्रयागराज: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों एवं मार्गदर्शन में प्रयागराज में गंगा, यमुना एवं अदृश्य सरस्वती के पावन संगम पर 144 वर्षों बाद 13 जनवरी, 2025 से 26 फरवरी, 2025 तक आयोजित हो रहे महाकुम्भ-2025 में भव्य उत्तराखण्ड पवेलियन स्थापित किया गया है। यह आयोजन मात्र एक मेले का आयोजन न होकर भारत एवं विश्व की विभिन्न संस्कृतियों के मिलन का उत्सव है, जिसमें देश एवं विदेश के बहुभाषी तीर्थ यात्री अपने आध्यात्मिक शुद्धि के लिए एकत्रित होते हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड पवेलियन में राज्य…

Read More

टीएचडीसीआईएल-आईकेसीए अकादमी ने एशियाई कैनो स्प्रिंट कप, हांगकांग में 3 स्वर्ण और 5 रजत पदक जीतकर देश को किया गौरवान्वित…

ऋषिकेश, 24-01-2025: अंतर्राष्ट्रीय खेल के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए, टीएचडीसी- आई.के.सी.ए. हाई-परफॉर्मेंस अकादमी ने 11 जनवरी से 13 जनवरी 2025 तक हांगकांग में आयोजित एशियाई कैनो स्प्रिंट कप में तीन स्वर्ण और पांच रजत पदक हासिल किए। इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए टीएचडीसीआईएल के सीएमडी आर. के. विश्नोई ने कहा कि टीएचडीसीआईएल राष्ट्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है, और एशियन कैनो स्प्रिंट कप में टीएचडीसी-आईकेसीए हाई-परफॉर्मेंस अकादमी के खिलाड़ियों की सफलता हमारे प्रयासों को प्रतिबिंबित करता है। विश्नोई ने कहा कि “अत्याधुनिक…

Read More

उत्तराखंड: डिजिटल अरेस्ट के स्कैम से रहे सावधान, डरा-धमका कर हो रही करोड़ों की ठगी

उत्तराखंड एसटीएफ के एसपी अंकुश मिश्रा ने जनता से अपील की है कि डिजिटल अरेस्ट एक स्कैम है, जो वर्तमान में पूरे भारत वर्ष में चल रहा है. कोई भी सीबीआई अफसर, मुम्बई क्राईम ब्रांच, साइबर क्राइम, IT या ED अफसर या कोई भी एजेंसी आपको व्हाट्सएप के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट करने हेतु नोटिस नहीं देती है. एसपी ने कहा कि साथ ही कोई व्यक्ति आपको फर्जी दस्तावेज, अवैध सामग्री आदि के नाम पर आपको डरा धमका रहा है या पैसों की मांग कर रहा है तो इस संबंध…

Read More

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने लॉन्च किया नया 2025 एक्टिवा

देहरादून – 23 जनवरी 2025: होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (HMSI) ने आज भारत के सबसे लोकप्रिय स्कूटर एक्टिवा का नया OBD2B-अनुपालन संस्करण लॉन्च किया, जो तकनीक, सुविधा और स्थिरता के अगले स्तर तक पहुंचाता है। नए फीचर्स से लैस यह अपडेटेड एक्टिवा ग्राहकों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया गया है। नई 2025 होंडा एक्टिवा की कीमतें 80,950 रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) से शुरू होती हैं। नए एक्टिवा को पेश करते हुए होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के प्रबंध निदेशक, प्रेजिडेंट एंड सीईओ, श्री त्सुत्सुमु ओटानी…

Read More

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अनेक पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया…

नागर निकाय सामान्य निर्वाचन में मतदान के दिन वृहस्पतिवार सुबह से जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी आशीष भटगांई एवं पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर आर घोड़के ने नगर पालिका बागेश्वर के बिलौना,उद्योग केंद्र, जिला पूर्ति कार्यालय, जिला पंचायत, उद्यान नर्सरी, मंडलसेरा सहित अनेक पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर मतदान एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उसके बाद जिलाधिकारी एवं एसपी ने नगर पंचायत कपकोट के पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। जहां शांतिपूर्वक मतदान चल रहा है। वहीं सामान्य प्रेक्षक नरेंद्र सिंह व उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल ने…

Read More

उत्तरकाशी: डीएम ने किया नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ के बूथों का निरीक्षण…

उत्तरकाशी: जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट और पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने नगर पालिका परिषद चिन्यालीसौड़ के बूथों का निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया और कानून व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया। चिन्यालीसौड़ में मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से चल रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी ने मतदान प्रक्रिया को सुव्यवस्थित व सुचारु ढंग से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि शांति व्यवस्था और आचार संहिता के अनुपालन पर कड़ी निगरानी रखी जाय। इस मौके पर जिलाधिकारी ने अनेक मतदाताओं से भी वार्ता मतदान स्थल की व्यवस्थाओं के बारे…

Read More

113 वर्षीय राम भजन माता ने वोट डालकर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश

हरिद्वार 23 जनवरी 2025- मतदान जागरूकता का अहम संदेश देते हुए हरिद्वार में 113 वर्षीय संन्यासिन राम भजन माता ने हरिद्वार नगर निगम चुनाव में उत्साह के साथ मत दिया। खडखड़ी स्थित सनातन धर्म विद्यालय में बृहस्पतिवार को राम भजन माता अपने शिष्य स्वामी सत्यदेव के साथ मतदान करने व्हील चेयर में पहुंची। राम भजन माता ने बताया की कई दशकों से वो लोक सभा, विधान सभा सहित निकाय चुनाव में मतदान करती आई है और आज भी संविधान द्वारा प्रदत्त मताधिकार का प्रयोग कर वे जिम्मेदार नागरिक का बोध…

Read More