देहरादून में गुरुवार मौसम सुबह से ही बदला रहा। दिन में हल्की और रात के समय झमाझम बारिश हुई। पर्यटक स्थल धनोल्टी में इस सीजन में तीसरी बार बर्फबारी हुई है। देहरादून में बारिश के साथ ही चकराता के कई इलाकों में बर्फबारी हुई है। इससे स्थानीय कारोबारियों को व्यापार बढ़ने की उम्मीद बढ़ गई है। यहां गुरुवार सुबह करीब दस बजे हल्की बर्फबारी हुई। इसकी सूचना मिलते ही पर्यटकों ने भी धनोल्टी का रुख किया। बर्फबारी की वजह से न सिर्फ कारोबारी बल्कि काश्तकारों को भी उम्मीद बंधी है।…
Read MoreCategory: उत्तराखण्ड
बैंक ऑफ बड़ौदा में ऑफिसर बनने का मौका, 518 पदों पर आवेदन शुरू…
बैंक में अधिकारी लेवल की सरकारी नौकरी करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने भर्ती निकाली है। BOB ने प्रोफेशनल्स के विभिन्न पदों पर मैनेजर और ऑफिसर की वैकेंसी निकाली है। इस भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना जारी हो गई है। वहीं आवेदन की प्रक्रिया 19 फरवरी 2025 से शुरू हो गई है। उम्मीदवार बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट www.bankofbaroda.in पर अंतिम तिथि 11 मार्च 2025 तक फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन शुल्क भी इस दिन तक स्वीकार होंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा की यह भर्ती सीनियर मैनेजर,…
Read Moreडीएम रुद्रप्रयाग ने किया विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण…
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर (नैनीताल) द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाएं आज से प्रारंभ हो गई हैं, जो आगामी 11 मार्च तक संचालित होंगी। परीक्षाओं के सफल, निष्पक्ष एवं नकल-मुक्त संचालन के दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट सौरभ गहरवार ने आज जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परीक्षाओं को पूर्ण पारदर्शिता एवं कड़े सुरक्षा प्रबंधों के साथ संपन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। आज जिला मजिस्ट्रेट सौरभ गहरवार ने चिल्ड्रन्स एकेडमी, अगस्त्यमुनि एवं सरस्वती विद्या मंदिर, बेलनी का निरीक्षण किया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों…
Read Moreमुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने 7वें काॅमन रिव्यू मिशन की बैठक में प्रतिभाग किया…
देहरादून: मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी तथा भारत सरकार, ग्रामीण विकास मंत्रालय के तहत 7वें काॅमन रिव्यू मिशन का नेतृत्व कर रहे श्री संजय अग्रवाल (सेनानिवृत आईएएस, पूर्व सचिव कृषि एवं कृषक कल्याण ) ने राज्य में काॅमन रिव्यू मिशन से अपेक्षाओं के सम्बन्ध में आज विधानसभा भवन में बैठक ली। सीआरएम (काॅमन रिव्यू मिशन) द्वारा 7वें काॅमन रिव्यू मिशन के तहत मुख्य सचिव एवं ग्रामीण विकास, जलागम, पंचायती राज सहित सभी सम्बन्धित विभागों से राज्य की विशेष परिस्थितियों के अनुरूप वर्तमान में संचालित योजनाओं में आवश्यक बदलावों के सम्बन्ध…
Read Moreमुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली की नवनिर्वाचित सीएम रेखा गुप्ता जी को शुभकामनाएं दी…
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी से भेंट कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी। सीएम धामी ने कहा कि श्रीमती रेखा गुप्ता के कुशल नेतृत्व में दिल्ली विकास के नए आयाम स्थापित करेगी और जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने में सरकार सफल रहेगी। निश्चित तौर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और डबल इंजन सरकार के समर्पित प्रयासों से राजधानी समृद्धि और प्रगति की दिशा में निरंतर आगे बढ़ेगी।
Read Moreसशक्त उत्तराखंड के लिए ज्ञान-नमो मंत्र, पहली बार एक लाख करोड़ के पार पहुंचा बजट, 13.38% अधिक रहा
देहरादून : बजट केवल एक वार्षिक वित्तीय दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हमारे प्रदेश की आर्थिक दिशा, नीतियों और सामाजिक कल्याण पहलों को आकार देने का एक शक्तिशाली साधन है। बजट 2025-26 का आकार लगभग ₹1,01,175.33 करोड़ है। यह 2024-25 के अनुमान ₹89,230.07 करोड़ से लगभग 13 प्रतिशत अधिक है। पहली बार ₹1 लाख करोड़ से अधिक का बजट प्रस्तुत करने का सौभाग्य हमारी सरकार को प्राप्त हुआ है। राज्य गठन के उपरान्त 2001-02 में ₹4,506 करोड़ का बजट पेश किया गया था। इस प्रकार 24 वर्षों में लगभग 24…
Read Moreएसीएस आनंद बर्द्धन ने यूसीसी पोर्टल की प्रगति की समीक्षा की…
देहरादून: अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने यूसीसी के तहत होने वाले वैवाहिक एवं अन्य पंजीकरणों को टारगेटेड अप्रोच के साथ तीव्र करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सचिवालय स्तर से जिला स्तर तक के सभी शासकीय कार्मिकों को वैवाहिक पंजीकरण से अनिवार्यतः आच्छादित करने हेतु सीएससी कैम्प लगाकर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। एसीएस ने ज्यादा संख्या वाले कार्मिकों वाले विभागों विशेषरूप से शिक्षा एवं पुलिस को लक्ष्य निर्धारित कर पंजीकरण प्रक्रिया को तीव्र करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी डीएम को जनपदों में अभियोजन अधिकारियों की…
Read Moreडीएम ने युवाओं को सहकारिता से जुड़ कर योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया…
उत्तरकाशी: अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में जिला स्तर पर आयोजित युवा सहकारी नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने युवाओं को सहकारिता से जुड़ कर सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। सहकारिता विभाग के तत्वाधान में कलक्ट्रेट प्रेक्षागृह में आयोजित एक दिवसीय युवा सहकारी नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ कर जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने कहा कि सहकारिता एक विचार है और इसके द्वारा ही हम सभी को साथ मिलकर काम करने की प्रेरणा…
Read Moreटिहरी गढ़वाल: बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां पूरी, जिले में बनाए गए 135 परीक्षा केंद्र…
बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) नई टिहरी में आयोजित बैठक में जनपद में परिषदीय परीक्षाओं, परीक्षा केन्द्रों एवं केन्द्र व्यवस्थापकों के संबंध में चर्चा की गई। बोर्ड परीक्षा तैयारियों की जानकारी लेते हुए केन्द्र व्यवस्थापकों को प्रश्नपत्रों की सुरक्षा/गोपनीयता को बनाए रखने में अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करने, कन्ट्रोल रूम को कार्यात्मक कराने,मोबाइल फोन ऑन रखने, बच्चों की पहचान सघनता से चैक करने तथा किसी परीक्षार्थी के नकल करते हुए पकड़े जाने पर गाइडलाइन के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारियों…
Read Moreउत्तराखंड के मूल स्वरूप, संस्कृति और संसाधनों की रक्षा के लिए सख्त भू-कानून ऐतिहासिक कदम : ‘निशंक’
देहरादून: उत्तराखंड कैबिनेट द्वारा प्रदेश में सख्त भू-कानून को मंजूरी दिए जाने पर पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रदेश सरकार और माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को हार्दिक बधाई और आभार व्यक्त किया। डॉ. निशंक ने कहा कि, “उत्तराखंड की जनता की वर्षों पुरानी मांग और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए लिया गया यह निर्णय प्रदेश के स्वाभिमान, संस्कृति और प्राकृतिक धरोहर की रक्षा के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह केवल…
Read More