देहरादून: निर्माण, खनन, लॉजिस्टिक्स और ऊर्जा उपकरणों की अग्रणी निर्माता सैनी ने आज पुणे स्थित अपने संयंत्र में भारत का पहला हाइब्रिड ऑफ-हाइवे 100 टन माइनिंग डम्प ट्रक SKT130S लॉन्च किया। यह दमदार मशीन देश में खनन क्षेत्र में तकनीकी आत्मनिर्भरता को नया आयाम देती है और अगली पीढ़ी की माइनिंग मशीनरी के निर्माण में भारत की अग्रणी भूमिका को रेखांकित करती है। SKT130S का बेजोड़ पावर, कार्यक्षमता और चालक की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है। इसमें 925 kW का हाई-परफॉर्मेंस इंजन है, जो 3200…
Read MoreCategory: उत्तराखण्ड
खाद्य संरक्षा और औषधि प्रशासन विभाग ने हरित चारधाम यात्रा थीम पर शुरू किया अभियान
देहरादून: चारधाम यात्रा मार्ग के होटल- ढाबों में इस बार तीर्थयात्रियों को ना सिर्फ स्वच्छ और शुद्ध भोजन मिलेगा, बल्कि होटल कारोबारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के अनुसार भोजन में तेल, नमक और चीनी का प्रयोग भी कम करने का प्रयास करेंगे। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक रोकथाम के लिए भी तीर्थ यात्रियों को प्रोत्साहित करेंगे। इसके लिए खाद्य संरक्षा औषधि प्रशासन विभाग ने यात्रा प्रारंभ होने से पहले ही यात्रा मार्ग के होटल और खाद्य कारोबारियों के साथ व्यापक स्तर संवाद और प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। मुख्यमंत्री…
Read MoreRishikesh आने वाले पर्यटकों के हाथ लगेगी मायूसी, कई गंगा घाटों पर पुलिस ने लगाई रोक
गंगा तटों पर पर्यटकों के बहने व डूबने की घटनाएं बढ़ने के बाद लक्ष्मणझूला पुलिस ने पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर संवेदनशील गंगा तट पर पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगाई है। साथ ही पुलिस ने पर्यटकों को गंगा में संभावित खतरे व विशेष सावधानी बरतने को लेकर जागरूक किया। रविवार को लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष संतोष पैंथवाल के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई संवेदनशील गंगा तटों पर प्रवेश वर्जित का नोटिस लगाया। साथ ही लाउड हेलर के माध्यम से गंगा में स्नान कर रहे…
Read Moreमसूरी’ ग्रीष्मकालीन पर्यटन में शीतकालीन भांति फिर ऑपरेशनल होगी शटल सेवा: डीएम
देहरादून: मसूरी में ग्रीष्मकालीन पर्यटन व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ अहम बैठक करते हुए मौजूदा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाए। ‘मसूरी’ ग्रीष्मकालीन पर्यटन में शीतकालीन भांति फिर शटल सेवा ऑपरेशनल होगी इसके निर्देश डीएम ने संबंधित अधिकारियों को दिए हैं, वहीं गजी बैंड व किंग क्रैग पर पर्यटकों की सुविधा के लिए सुविधा काउंटर्स लगेंगे। जिला प्रशासन की कड़ी मेहनत का ही नतीजा…
Read Moreमुख्यमंत्री धामी ने रामनवमी और दुर्गा नवमी के अवसर पर सपरिवार पूजा – अर्चना की
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रामनवमी और दुर्गा नवमी के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार पूजा – अर्चना की। उन्होंने नौ दुर्गा की प्रतीक नौ कन्याओं का पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामना दी और प्रदेश की खुशहाली व प्रदेशवासियों की सुख – समृद्धि की कामना की।
Read Moreब्लिंकिट के दो स्टोरों पर एफडीए की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी ब्रेड और बिना तिथि वाले चिप्स बरामद
नवरात्रि पर्व के दौरान व्रत उपवास में प्रमुखता से इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखण्ड खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन लगातार छापेमारी अभियान चला रहा है। आज अष्टमी के दिन भी एफडीए का राज्यव्यापी अभियान जारी रहा। स्वास्थ्य सचिव व आयुक्त एफडीए डाॅ आर राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत के दिशा निर्देशों पर राज्यभर में कुट्टू के आटे, साबूदाने, सेंधा नमक, दूध, पनीर समेत व्रत में प्रयुक्त खाद्य सामग्री की सघन जांच अभियान…
Read Moreजिलाधिकारी ने विकास भवन समीप स्थित ऑडिटोरियम का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश
जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने शनिवार को विकास भवन के पास स्थित संस्कृति विभाग के ऑडिटोरियम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ऑडिटोरियम में चल रहे निर्माण कार्यों और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। जिलाधिकारी ने दर्शक दीर्घा, मंच निर्माण और अन्य चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री का उपयोग करने और अच्छी क्वालिटी का साउंड सिस्टम स्थापित करने के सख्त निर्देश दिए। कार्यों में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्य…
Read Moreएम्स ऋषिकेश में मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन
ऋषिकेश: अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान कहा गया कि शरीर को निरोगी रखने के लिए स्वच्छता अपनाना जरूरी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में इन दिनों देश भर के स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। उद्देश्य है कि प्रत्येक व्यक्ति दैनिक जीवन में साफ-सफाई के प्रति विशेष ध्यान रखें और स्वच्छता बनाए रखने हेतु प्रेरित हो सके। इसी…
Read Moreडीएम की पड़ी नजर तो बहुरे दिव्यांग सामुदायिक केन्द्र के दिन
देहरादून: मायाकुण्ड में जीर्णशीर्ण सामुदायिक केन्द्र के दिन वापस लौट आए है, डीएम सविन बसंल के संज्ञान में मामला आते ही नगर निगम ऋषिकेश की टीम को मौके पर भेजकर आंगणन कराई गई। सामुदायिक केन्द्र की बहुउपयोगिता बच्चों की शिक्षा, महिला सारक्षरता, महिला कौशल की गतिविधिति संचालित हो होती है। पैरा खिलाड़ी नीरजा गोयल देवभूमि चेरीटेबल ट्रस्ट डीएम से मिली तथा अपनी बात उनको बताई कि उनके द्वारा भी सांयकालीन महिला सिलाई प्रशिक्षण एवं स्थानीय बच्चों को रेमेडियल टीचिंग करायी जाती है तथा इस भवन को उपयोग में लाया जा…
Read Moreब्लिंकिट के दो स्टोरों पर एफडीए की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी ब्रेड और बिना तिथि वाले चिप्स बरामद
नवरात्रि पर्व के दौरान व्रत उपवास में प्रमुखता से इस्तेमाल होने वाले खाद्य पदार्थों की शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए उत्तराखण्ड खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन लगातार छापेमारी अभियान चला रहा है। आज अष्टमी के दिन भी एफडीए का राज्यव्यापी अभियान जारी रहा। स्वास्थ्य सचिव व आयुक्त एफडीए डाॅ आर राजेश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री डाॅ धन सिंह रावत के दिशा निर्देशों पर राज्यभर में कुट्टू के आटे, साबूदाने, सेंधा नमक, दूध, पनीर समेत व्रत में प्रयुक्त खाद्य सामग्री की सघन जांच अभियान…
Read More