अनुष्का राणा ने किया 12वीं में टॉप, जेईई मेन्स में भी पाई सफलता

उत्तराखंड बोर्ड की 12 वीं परीक्षा के परिणामों में अनुष्का राणा ने शीर्ष स्थान प्राप्त कर न केवल अपनी अथक परिश्रम की अमिट छाप छोड़ी है, अपितु यह भी प्रमाणित किया है कि सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी भी उत्कृष्टता के शिखर को स्पर्श कर सकते हैं। देहरादून के सरकारी विद्यालय बडासी की यह मेधावी छात्रा मूलतः टिहरी जिले के चन्द्रबदनी जामनीखाल के समीप भल्डियाना ग्राम की निवासी है। अनुष्का के पिता, अमरिंदर सिंह राणा, स्वयं एक समर्पित शिक्षक हैं और उसी विद्यालय में भौतिकी के शिक्षक के रूप में…

Read More

घुसपैठियों को फर्जी प्रमाण पत्र बनाने में सहायता करने वाले लोगों के विरूद्ध भी कड़ी कार्यवाही होगी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस विभाग को राज्य में गैर कानूनी तौर पर फर्जी प्रमाण पत्रों (फर्जी आधार कार्ड आदि ) के आधार पर रह रहे विदेशी घुसपैठिये के खिलाफ प्रशासन के साथ मिलकर एक व्यापक ड्राइव चलाकर तत्काल कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ऐसे घुसपैठियों को फर्जी प्रमाण पत्र बनाने में सहायता करने वाले लोगों के विरूद्ध भी कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही सीएम धामी ने ड्रग्स माफिया के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की हिदायत देते हुए पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट किया…

Read More

मुख्य सचिव ने की कुंभ 2027 की तैयारियों की समीक्षा

देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में कुंभ 2027 की तैयारियों के सम्बन्ध में बैठक आयोजित हुई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को कुंभ 2027 की तैयारियों के लिए सभी सम्बन्धित विभागों को योजना एवं प्रस्ताव तैयार किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी हरिद्वार को सम्बन्धित विभागों के साथ शीघ्र बैठक आयोजित किए जाने की के निर्देश दिए। एक सप्ताह में पद सृजन और नोडल अधिकारी करें नामितः मुख्य सचिव मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि अगले 7 दिनों में सभी कार्यदायी विभागों के नोडल…

Read More

बड़कोट-सिल्कयारा बेंड टनल परियोजना की सफलता: उत्तराखंड के लिए ऐतिहासिक क्षण

देहरादून: एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में, एनएच-134 पर एक प्रमुख बुनियादी ढांचे की उपलब्धि, बड़कोट -सिलक्यारा बेंड टनल परियोजना की सफलता की आधिकारिक तौर पर घोषणा की गई। इस अवसर पर उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के माननीय राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा, टनल निर्माण कार्य के सफल समापन को देखने के लिए उपस्थित थे। प्रमुख इंजीनियरिंग और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर कंसल्टिंग कंपनी रोडिक कंसल्टेंट्स ने इस परियोजना में निर्माण पर्यवेक्षण सलाहकार (Construction Supervision Consultant) की भूमिका निभाई। कंपनी ने टनल…

Read More

डीएम के प्रोजेक्ट ‘उत्कर्ष’ अन्तर्गत ओएनजीसी व हुडको का मिला अभूतपूर्व सहयोग

देहरादून: सीएम की सकारात्मक ऊर्जा से प्रोजेक्ट ‘उत्कर्ष’ के तहत् सरकारी स्कूलों को पठन-पाठन आधुनिक तकनीक से स्कूलों को स्मार्ट बनाने के डीएम सविन बंसल के प्रयास धरातल पर उतरने लगे हैं। जिसके अन्तर्गत वित्तीष वर्ष 2024-25 मार्च में दुर्गम क्षेत्र चकराता, कालसी के स्कूलों को फर्नीचर उपलब्ध करा दिया गया हैं तथा शेष विकासखण्ड विकासनगर, सहसपुर, रायपुर व डोईवाला में वित्तीय वर्ष 2025-26 के अन्तर्गत फर्नीचर आच्छादित करने हेतु ओएनजीसी ने कार्य आदेश जारी कर दिया है। स्कूलों को स्मार्ट बनाने के इस कार्य में ओएनजीसी व हुडको द्वारा…

Read More

उत्तराखंड में असिस्टेंट डेवलपमेंट ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकली

उत्तराखंड में एक और नई भर्ती निकली है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने असिस्टेंट डेवलपमेंट ऑफिसर की सरकारी नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। कुल पदों की संख्या 45 है। 16 अप्रैल से इसके लिए आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट uksssc.co.in फॉर्म लिंक खुल गया है। जिससे आप सीधे इस सरकारी वैकेंसी में अप्लाई कर सकते हैं। लास्ट डेट 16 मई 2025 है। आवेदन शुल्क भरने की भी लास्ट डेट यही है। फॉर्म में करेक्शन करने की विंडो 19-21 मई तक खुलेगी। सहायक विकास अधिकारी ग्रुप ‘सी’ की…

Read More

भारत में सबसे लंबी सुरंग उत्तराखंड के देवप्रयाग सौड़ से जनासु तक 14.49 किमी का हुआ ब्रेकथ्रू

पौड़ी गढ़वाल: भारत की सबसे लंबी रेल सुरंग का आज सफलतापूर्वक ब्रेकथ्रू हो गया है। इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मौजूद रहे। रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह उत्तराखंड की 125 किलोमीटर लंबी ऋषिकेश-कर्णप्रयाग ब्रॉड गेज रेल परियोजना से जुड़ी है। यह रेल परियोजना 105 किलोमीटर सुरंग के अंदर बनी है। इसमें ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक कुल 16 सुरंग हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री…

Read More

उदीयमान उन्नयन योजना के तहत रुद्रप्रयाग में शुरू हुए ट्रायल

रुद्रप्रयाग, 16 अप्रैल: प्रदेश सरकार द्वारा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से संचालित मुख्यमंत्री उदीयमान उन्नयन योजना के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग में ट्रायल प्रक्रिया आरंभ हो गई है। इसी क्रम में बुधवार को अगस्त्यमुनि स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालकों के लिए जनपद स्तरीय ट्रायल आयोजित किए गए। जिला खेल समन्वयक शिव सिंह नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि बालक वर्ग के इस ट्रायल में जनपद भर से 203 से अधिक खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने बताया कि योजना के…

Read More

“कमाल करदे ओ” की शूटिंग देहरादून और मसूरी की खूबसूरत लोकेशन पर की गईं

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की शानदार फ़िल्म पॉलिसी और देवभूमि की खूबसूरत वादियों ने फिल्मकारों के लिए मुनाफे और लोकेशन्स के दरवाज़े खोल दिए हैँ… यही वजह है की देश की मशहूर फ़िल्म प्रोडक्शन कम्पनी साउंड स्टार्स यूके और स्मृति सहगल ने उत्तराखंड का रुख किया है और अपने बैनर के तले 100 म्यूजिक वीडियो बनाने का एलान किया है…. इसी कड़ी में साउंड स्टार्स यूके ने कमाल करदे ओ म्यूजिक वीडियो आज उत्तराखंड फ़िल्म विकास परिषद के सीईओ और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने रिलीज़ किया है……

Read More

24 अप्रैल को एनडीएमए और यूएसडीएमए द्वारा आयोजित की जाएगी मॉक ड्रिल

देहरादून: राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण तथा उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा 24 अप्रैल को आयोजित की जा रही चारधाम यात्रा मॉक ड्रिल को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों ने मॉक ड्रिल के सफल संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बुधवार को आयोजित ओरियंटेशन तथा कोऑर्डिनेशन कॉन्फ्रेंस में चारधाम यात्रा से जुड़े सभी जनपदों के अधिकारी तथा विभिन्न रेखीय विभागों के अधिकारी शामिल हुए। एनडीएमए के सीनियर कंसलटेंट मेजर जनरल सुधीर बहल (अप्रा) ने मॉक ड्रिल के आयोजन तथा संचालन को लेकर विस्तार से जानकारी दी। मेजर जनरल बहल…

Read More