अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में विश्व आघात सप्ताह विधिवत शुरू हो गया। इस अवसर पर एम्स की निदेशक प्रोफेसर (डॉ.) मीनू सिंह जी ने ट्रॉमा सेंटर के विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ) कमर आजम एवं डॉ. मधुर उनियाल जी के संचालन में ट्रॉमा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।गौरतलब है कि उत्तराखंड प्रदेश की भौगोलिक स्थिति के मद्देनजर आए दिन बढ़ रही आपदाएं और सड़क दुर्घटनाओं से बचाव प्रशिक्षण हेतुविश्व आघात सप्ताह प्रतिवर्ष 11 से 17 अक्टूबर तक मनाया जाता है। इसके अंतर्गत लोगों को सड़क दुर्घटनाओं एवं…
Read MoreCategory: उत्तराखण्ड
रुद्रप्रयाग में मिलेट मिशन को मिला बल- मंडुवा (रागी) का MSP ₹48.86/किलो, 2500 क्विंटल खरीद का लक्ष्य
रुद्रप्रयाग: राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई स्टेट मिलेट मिशन योजना के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग में पारंपरिक फसल मंडुवा (रागी) के प्रोत्साहन एवं किसानों को उचित मूल्य सुनिश्चित करने हेतु महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। इस वर्ष के लिए सरकार द्वारा मंडुवा का न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP ₹48.86 प्रति किलोग्राम निर्धारित किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य पर्वतीय क्षेत्रों के कृषकों एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और मोटे अनाजो की खेती को बढ़ावा देना है। इस क्रम में मुख्य विकास अधिकारी…
Read Moreमुख्यमंत्री धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित दीपावली महोत्सव-2025 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित दीपावली महोत्सव-2025 कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लक्की ड्रॉ विजेताओं को पुरस्कार भी वितरित किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब की भूमि के आवंटन की कार्यवाही गतिमान है। इस कार्यवाही के पूरे होने के बाद, उत्तरांचल प्रेस क्लब के लिए भव्य भवन का भी निर्माण कार्य किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य आंदोलन से लेकर आज तक, उत्तराखंड के अनेकों पत्रकारों…
Read Moreमुख्यमंत्री धामी ने पंतनगर विश्वविद्यालय में 118वें अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का किया उद्घाटन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंतनगर विश्वविद्यालय में आयोजित 118वे अखिल भारतीय किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा उत्पादित नवीन दलहनी प्रजातियों का लोकार्पण व पंतनगर प्रवाह नामक पुस्तक का विमोचन किया। मेले में आयोजित रजत जयंती राज्य स्थापना गोष्ठी एवं संवाद कार्यक्रम में संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस वर्ष के किसान मेले और कृषि प्रदर्शनी में 400 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें से 200 से अधिक स्टॉल देश के विभिन्न राज्यों से आए…
Read Moreमुख्यमंत्री धामी के सख्त निर्देश— बच्चों की सुरक्षा के लिए कफ सिरप बिक्री पर सख्त निगरानी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के सख्त दिशा-निर्देशों पर उत्तराखंड में बच्चों की स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर औषधि विभाग ने बड़ा अभियान हुआ छेड़ा है। औषधि विभाग ने बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के सभी जिलों में छापेमारी का सिलसिला तेज कर दिया है। प्रदेशभर में कफ सिरप की गुणवत्ता और उसकी वैधानिकता की जांच के लिए मेडिकल स्टोर्स, होलसेल डिपो, फार्मा इंडस्ट्री और बच्चों के अस्पतालों पर औचक निरीक्षण लगातार जारी हैं। देहरादून, ऋषिकेश, हल्द्वानी, अल्मोड़ा और बागेश्वर सहित…
Read More840 राजकीय विद्यालयों में हाइब्रिड मोड में संचालित वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं के केन्द्रीयकृत स्टूडियो का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, ननूरखेड़ा (देहरादून) में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड द्वारा विद्यालयी शिक्षा में आई.सी.टी. योजना के अंतर्गत 840 राजकीय विद्यालयों में हाइब्रिड मोड में संचालित वर्चुअल एवं स्मार्ट कक्षाओं के केन्द्रीयकृत स्टूडियो का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की इस ऐतिहासिक पहल के हम सभी साक्षी बन रहे हैं, जिससे प्रदेश के बच्चों का…
Read Moreएकल सदस्यीय जांच आयोग ने मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर अंतरिम रिपोर्ट प्रस्तुत की
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 21 सितंबर, 2025 को आयोजित प्रतियोगी परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच हेतु राज्य सरकार द्वारा गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग ने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट कर अंतरिम रिपोर्ट प्रस्तुत की। आयोग की अध्यक्षता मा० न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) यू.सी. ध्यानी द्वारा की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आयोग ने अल्प समय में अधिक से अधिक जनसुनवाई कर अभ्यर्थियों एवं संबंधित पक्षों से सुझाव प्राप्त करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत की है, जो सराहनीय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार…
Read Moreमुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 1029 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचम राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में गैर निर्वाचित निकायों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की द्वितीय छमाही किश्त हेतु 03 करोड़, समस्त जिला पंचायतों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की तृतीय त्रैमासिक किश्त एवं क्षेत्र पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों को द्वित्तीय छमाही किश्त की कुल 361.25 करोड तथा समस्त शहरी स्थानीय निकायों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की तृतीय त्रैमासिक किस्त हेतु 333.25 करोड की धनराशि आवंटित किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। मुख्यमंत्री द्वारा मानसून के दौरान जनपद हरिद्वार में आपदाओं की संवेदनशीलता…
Read Moreडीएम टिहरी द्वारा बादशाहीथौल, रानीचोरी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण
जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल ने आज शुक्रवार को बादशाहीथौल, रानीचोरी क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने ढरसाल गांव में आगामी चंबा महोत्सव कार्यक्रम को लेकर मेला स्थल का निरीक्षण किया। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद चंबा को मेला स्थल में साफ सफाई एवं सीढ़ियों की ठीक करवाने को कहा। साथ ही ग्राउंड के गेट के पास रखी रेत बजरी को हटवाने को कहा गया। एसडीएम टिहरी को ग्राउंड के आस पास वन भूमि की डिटेल देने को कहा गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा सौंद कोटी में लोगों…
Read Moreथिएटर विभाग द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन
दून विश्वविद्यालय में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 5 से 12 अक्टूबर तक आर.टी.आई. (RTI) सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जनसामान्य में सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में कला, निबंध, प्रतियोगिता एवं नुक्कड़ नाटक जैसे विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में थिएटर विभाग, दून विश्वविद्यालय द्वारा “राइट टू इन्फॉर्मेशन” शीर्षक से एक नुक्कड़ नाटक का सफल मंचन किया गया। यह नाटक एक बुजुर्ग व्यक्ति की कहानी पर आधारित था,…
Read More