ESMS पोर्टल पर अपलोड करें प्रतिदिन कार्रवाई की रिपोर्ट: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

देहरादून: मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरूषोत्तम ने शुक्रवार को सचिवालय में आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आबकारी आयुक्त डॉ. प्रशांत आर्य को शराब की बिक्री और बरामदगी की निगरानी बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने चैकपोस्ट में निगरानी के लिए सीसीटीवी आदि लगाए जाने के निर्देश देते हुए प्रतिदिन रिपोर्ट मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराए जाने के भी निर्देश दिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आबकारी विभाग के अधिकारियों को “इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम” (ESMS) पोर्टल पर प्रतिदिन सभी जनपदों में…

Read More

मुख्यमंत्री ने वन-क्लिक व्यवस्था के तहत भेजी समाजिक पेंशन की धनराशि

-पेंशन का भुगतान 3 माह की जगह अब प्रत्येक माह होगा: मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत दी जाने वाली वृद्धावस्था, विधवा, एवं दिव्यांग पेंशन का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 8 लाख 36 हजार 603 लाभार्थियों को 125 करोड़ रुपए की धनराशि बतौर पेंशन, वन-क्लिक व्यवस्था से भेजी। वन क्लिक माध्यम से माह फरवरी – 2024 की पेंशन में वृद्धावस्था पेंशन के 5 लाख 33 हजार 180 लाभार्थियों को कुल ₹ 79.97 करोड़, विधवा…

Read More

हल्द्वानी हिंसाः पुलिस पर पत्थरबाजी करने के आरोप में पांच महिलाएं गिरफ्तार

हल्द्वानी: हिंसा के दौरान पुलिस पर पत्थरबाजी करने के आरोप में पांच महिलाओं को एक मार्च को पुलिस ने पांच महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है।नैनीताल एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने पांच महिलाओं की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि हल्द्वानी हिंसा में कुछ महिलाओं की भूमिका भी सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस के टीम ने पहली बार पांच महिलाओं को चिन्हित करते हुए उनको गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर आरोपियों की भी तलाश कर रही है। पूरे…

Read More

दोपहर बाद मौसम बदला,हर्षिल में हुई बर्फबारी

देहरादून: शुक्रवार को प्रदेश में मौसम ने  फिर करवट बदली है। सुबह से ही राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में बादल छाए रहे। यमुनोत्री धाम सहित आस-पास के इलाकों में दोपहर बाद बारिश शुरू हो गई। साथ ही हर्षिल सहित मां गंगा के शीतकालीन धाम मुखबा में बर्फबारी शुरू हो गई। अभी तक यहां छह इंच से ज्यादा बर्फ जम चुकी है। मां यमुना के शीतकालीन पुजारी अरुण उनियाल ने बताया कि यमुनोत्री क्षेत्र में बर्फबारी होने से ठंड में इजाफा हुआ है।मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से…

Read More

मुख्यमंत्री धामी ने किए चयनित अधिकारियों नियुक्ति-पत्र प्रदान

-अपनी सेवाओं के माध्यम से अंत्योदय के सिद्धांत को पूर्ण करें : मुख्यमंत्री -प्रतिभावान एवं क्षमतावान अभ्यर्थी ही परीक्षाओं में हो रहे सफल: मुख्यमंत्री। देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से समाज कल्याण विभाग में चयनित 35 सहायक समाज कल्याण अधिकारियों तथा 03 छात्रावास अधीक्षकों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किए। मुख्यमंत्री ने सभी नवनियुक्त अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा निरंतर सरकारी रिक्त पड़े पदों पर भर्तियां करवाई जा रही है। जिसके फल स्वरुप नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम…

Read More

भू-वैज्ञानिकों  की टीम ने किया मनसा देवी पैदल मार्ग का निरीक्षण

हरिद्वार: जनपद की मनसा देवी मंदिर की पहाड़ी पर भूस्खलन रोकने के लिए भू-वैज्ञानिकों की टीम ने एक बार फिर स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम के निर्देश पर सिंचाई विभाग,आईआईटी रुड़की से आए प्रोफेसर और यूएलएमएमसी के अधिकारियों ने मनसा देवी पैदल मार्ग पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जानकारी के अनुसार मनसा देवी मंदिर पर हर साल बरसात के सीजन में भूस्खलन होता है। जिससे हरकी पैड़ी क्षेत्र खतरे की जद में आ गया है। पिछले साल डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने पहाड़ी का सर्वे कराकर ट्रीटमेंट कराने की बात कही थी।…

Read More

उत्तराखण्ड कांग्रेस महिला अध्यक्ष ने की मल्लिकार्जुन खड़के से मुलाकात

देहरादून: धीरे-धीरे लोकसभा चुनाव के रंग में उत्तराखण्ड भी रंगता जा रहा है। कांग्रेस और भाजपा के चुनाव लड़ने के इच्छुक संभावित उम्मीदवार हाईकमान की गणेश परिक्रमा करने में लगे है। इसी कड़ी में लोकसभा चुनाव को लेकर शनिवार को कांग्रेस पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक दिल्ली में होने जा रही है। कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया पूरी करने में जुट गया है। माना जा रहा है कि शनिवार को होने जा रही कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में प्रत्याशियों के नाम फाइनल हो सकते हैं।…

Read More