मुख्यमंत्री ने किया टनकपुर एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ

-प्रधानमंत्री एवं रेलमंत्री का जताया आभार -टनकपुर से खटीमा तक रेल में सफर भी किया बोले, प्रदेश सरकार रेल विभाग की मदद से उत्तराखंड में रेल सेवाओं के विकास व विस्तार व आधुनिकीकरण के लिए प्रयासरत हैं देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को रेलवे स्टेशन टनकपुर से टनकपुर-देहरादून साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया मुख्यमंत्री ने टनकपुर से देहरादून के लिए पहली एक्सप्रेस ट्रेन संचालन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए इसेएक स्वप्न का पूरा होना भी…

Read More

मुख्यमंत्री ने किया जि.सू.का. चंपावत द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका 2024 का विमोचन

-कुमाउनी लोक गायक हरु जोशी द्वारा यूसीसी पर बने गीत को किया लांच-कैम्प कार्यालय में सुनी जनता की समस्याएं देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को सायं टनकपुर स्थित मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में स्थानीय जनता से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग चंपावत द्वारा प्रकाशित विकास पुस्तिका 2024 का भी विमोचन करने के साथ कुमाउनी लोक गायक हरु जोशी द्वारा यूसीसी पर बनाए गए गीत को भी लांच किया। सीएम ने कहा कि जन समस्याओं का त्वरित निराकरण राज्य सरकार की…

Read More

लोकसभा चुनाव कैंपेन का शुभारंभ, भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने दिखाई प्रचार वाहनों को हरी झंडी

देहरादून। उत्तराखंड में बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत कर दी है। उत्तराखंड बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने आज 9 मार्च को देहरादून से टिहरी लोकसभा सीट के लिए चुनाव प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना कि चुनाव प्रचार वाहनों के जरिए बीजेपी प्रदेश भर में जनता तक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की उपलब्धियों को पहुंचाएगी। इस दौरान प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार करेंगे। बता दें…

Read More

सीएम धामी ने किया 226 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को सिटी फॉरेस्ट देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण की लगभग 226 करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें 186 करोड़ के शिलान्यास एवं 40 करोड़ के लोकार्पण शामिल हैं। मुख्यमंत्री द्वारा मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की लोकार्पण एवं शिलान्यास की गई योजनाओं में मुख्य रुप से सिटी फॉरेस्ट परियोजना, हरबर्टपुर बस स्टैण्ड, आढत बाजार पुनर्विकास परियोजना, मसूरी मॉल रोड का फसाड एवं सौंदर्गीकरण का कार्य, इको पार्क मसूरी, मालदेवता क्षेत्र में वॉटरफॉल (जल प्रपात)…

Read More

लोक सभा चुनाव में कांग्रेस ने जनता से पांच वायदे

देहरादून।कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने  कहा कि आगामी लोकसभा में कांग्रेस की पांच गारंटी है। उन्होंने कहा कि  पेपर लीक के कानून मात्र से कोई समाधान नहीं निकलने वाला। कांग्रेस यूपीएससी की तर्ज पर व्यवस्था को पारदर्शी और पेपर लीक रहित बनाया जाएगा।माहरा ने कहा कि अखबार बांटने वाले, स्विगी, जोमैटो जैसे डिलीवरी ब्वॉय को सामाजिक सुरक्षा की गारंटी देंगे। ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो। 5000 करोड़ का कोर्प्स फंड बनेगा। स्किलफुल युवाओं को मदद की जाएगी।पत्रकारवार्ता में उन्होेंनें कहा कि इसके अलावा गारंटी के पीछे उद्देश्य है कि गिरती…

Read More

जल्द से जल्द की जाये हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड की शुरूआत: मुख्यमंत्री

-गुणवत्ता, पैकेजिंग आदि पर रखा जाये विशेष ध्यान -आमजन, स्वयं सहायता समूहों आदि को भी जोड़ा जाये देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शनिवार को सचिवालय स्थित विश्वकर्मा भवन सभागार में हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किये जाने तथा उत्तराखंड के उत्पादों की अभिवृद्धि हेतु एक्टिव प्लान, इम्प्लीमेंटेशन तथा स्ट्रटेजी के सम्बन्ध में एक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। मुख्यमंत्री को समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से हाउस ऑफ़ हिमालयाज ब्रांड को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किये जाने…

Read More

मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण

अल्मोड़ा: मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड डॉ. बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने शनिवार को विधानसभा द्वाराहाट क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने द्वाराहाट क्षेत्र में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से निर्वाचन तैयारियों के बारे में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम सभा विजयपुर के प्राइमरी पाठशाला विजयपुर बूथ में निरीक्षण के साथ अधिकारियों को आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत दिशा-निर्देश दिये। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन में लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु सभी प्रयास किए जाएं। कहा कि स्वीप गतिविधियों के माध्यम से…

Read More

‘नारी शक्ति महोत्सव’ के अंतर्गत देहरादून में हुआ मुख्यमंत्री धामी का भव्य रोड शो

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ‘नारी शक्ति महोत्सव’ के अंतर्गत देहरादून के त्यागी रोड से लेकर बन्नू स्कूल मैदान तक आयोजित भव्य रोड शो में प्रतिभाग किया। इस दौरान हजारों की संख्या में उपस्थित महिलाओं, क्षेत्रीय जनता ने मुख्यमंत्री का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान क्षेत्रीय जनता के स्वागत से मुख्यमंत्री अभिभूत नजर आए। मुख्यमंत्री ने भी लोगों पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह,विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सहदेव सिंह पुंडीर, सविता कपूर, बृज भूषण गैरोला,…

Read More

नवजात को देखने अस्पताल पहुंची बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ने से मौत

हल्द्वानी: एक बुजुर्ग महिला नवजात पौत्री को देखने  अस्पताल पहुंची। जहां उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने  महिला को मृत घोषित कर दिया। मजिस्ट्रेट की अनुमति पर पोस्टमार्टम के बिना ही शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उधमसिंह नगर के रुद्रपुर एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी मौसी 60 वर्षीय यूपी के रामपुर में रहती थी। उनकी बेटी सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हुई थी, बीते दिन बुजुर्ग की बेटी ने बच्ची को जन्म दिया। जिसके बाद बुजुर्ग महिला नवजात पौत्री…

Read More

10 मई को खुलेंगे ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट

रूद्रप्रयाग: विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट इस यात्रा वर्ष शुक्रवार 10 मई को प्रातः सात बजे खुलेंगे। तथा 5 मई को ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में भैरवनाथ की पूजा सपन्न होगी। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोग मूर्ति 6 मई को पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम प्रस्थान करेगी विभिन्न पड़ावों से होकर 9 मई शाम को केदारनाथ धाम पहुंचेगी। शिवरात्रि के पर्व पर  बदरीनाथ- केदारनाथ- मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय की उपस्थिति में रावल आचार्य- वेदपाठियों ने ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ  में पूजा- अर्चना,विधि- विधान,…

Read More