पोलिंग पार्टियों रवाना, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी सुबह 7 बजे से डाले जाएंगे वोट सीमाएं सील, वाहनों की तलाशी जारी देहरादून। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में 102 सीटों के लिए कल होने वाले मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है इसमें उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटेें भी शामिल है। जिनके लिए कल मतदान होगा, मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मतदान के मद्देनजर सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है तथा आने जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है…
Read MoreCategory: उत्तराखण्ड
एवरेस्ट विजेता प्रवीण राणा का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज
उत्तरकाशी।उत्तराखंड के उत्तरकाशी निवासी एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही प्रवीण राणा का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। प्रवीण उत्तरकाशी की असी गंगा घाटी के ढासड़ा गांव के रहने वाले हैं।उन्होंने यह उपलब्धि माउंट एवरेस्ट सहित अफ्रीका, यूरोप व आस्ट्रेलिया महाद्वीपों की सबसे ऊँची चोटियों का सफल आरोहण करने के लिए हासिल की है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की ओर से उन्हें सर्टिफिकेट जारी किया गया है।
Read Moreचारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण सोमवार से शुरू
देहरादून। चारधाम यात्रा में देश दुनिया से आने वाले श्रद्धालु सोमवार से अपना पंजीकरण करा सकते हैं। सुबह सात बजे से पंजीकरण कराने के लिए वेबसाइट खुल गयी। इसके अलावा मोबाइल एप, व्हाट्सएप नंबर और टोल फ्री नंबर भी पंजीकरण की सुविधा के लिए उपलब्ध है। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य होगा।बता दें कि चारोंधाम के कपाट खुलने की तिथि तय होने के बाद पर्यटन विभाग ने पंजीकरण की तैयारी पूरी कर ली है। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने…
Read Moreअंतिम दौर के रेंडमाईजेशन की प्रक्रिया सोमवार को संपन्न
उत्तरकाशी। लोक सभा चुनाव के लिए जिले में मतदान केन्द्रों पर कार्मिकों तथा माईक्रो ऑब्जर्वर्स की तैनाती हेतु अंतिम दौर के रेंडमाईजेशन की प्रक्रिया सोमवार को संपन्न कर ली गई है। रेंडमाईजेशन के माध्यम से 596 मतदान टीमों में से 544 टीमों को पोलिंग बूथों पर तैनात करने के साथ ही 52 मतदान टीमों को रिजर्व में रखा गया है। जबकि 71 बूथों पर माईक्रो आब्जर्वर्स की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बूथवार तैनाती के आदेशों को लिफाफा बंद कर रवानगी…
Read Moreलोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित
हरिद्वार। एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल की अध्यक्षता में पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित सम्मेलन कक्ष में आज आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।बैठक के दौरान कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा चुनाव ड्यूटी हेतु अन्य राज्यों से हरिद्वार पहुंचे केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों एवं होमगार्ड्स की ठहरने एवं खाने की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के पश्चात मातहतों से लोकसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अब तक गुण्डाध्गैंगस्टर एक्ट एवं 107ध्116 सीआरपीसी के तहत…
Read Moreजंगलों की आग पर काबू पाना बना चुनौती
नैनीताल। नलेना-ज्योलिकोट निरीक्षण भवन मोटर मार्ग के मध्य रविवार रात करीब आठ बजे वन क्षेत्र में आग लग गई। देखते-देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगी। आसपास के आबादी क्षेत्र के लोगों को खतरा महसूस होने लगा तो उन्होंने वन विभाग और 112 को सूचना दी गई। सूचना पर वन विभाग का दल मौके पर पहुंचा और आग बुझाने में जुट गया। इधर, नैनीताल से अग्निशमन वाहन पूरे दल बल के साथ मौके के लिए रवाना हो गया। लेकिन निरीक्षण भवन मोटर मार्ग पर निर्माणाधीन कलवर्ट में उक्त वाहन का…
Read Moreनैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब,यातायात व्यवस्था चरमराई
नैनीताल। सरोवर नगरी में वीकेंड पर सैलानी उमड़े तो यहां होटल व गेस्ट हाउस के साथ वाहनों से पार्किंग स्थल भी पैक हो गए। रविवार को पर्यटक वाहनों की भीड़ से यातायात व्यवस्था चरमराने से यहां माल रोड समेत अन्य सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए।जाम का आलम यह रहा कि पांच मिनट का माल रोड का सफर आधे घंटे से भी अधिक समय में बमुश्किल पूरा हुआ। इस दौरान मल्लीताल से लेकर बारापत्थर तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही जबकि दुपहिया वाहनों के सैकड़ों की संख्या में बेरोकटोक…
Read Moreदहशतः गौशाला में गाय-भैसों के साथ बैठा था गुलदार
नैनीताल: वन प्रभाग तराई पश्चिमी के अंतर्गत पड़ने वाले रामनगर रेंज के कंचनपुर छोई क्षेत्र की एक गौशाला में गाय भैसों के साथ गुलदार बैठा दिखाई दिया। बताया जा रहा है कि गुलदार घायल होने के चलते अपनी जान बचाने के लिए गौशाला में घुस गया था। घायल गुलदार का वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर उपचार शुरू कर दिया है। रामनगर वन प्रभाग तराई पश्चिम के अंतर्गत पड़ने वाले रामनगर के कंचनपुर छोई गांव में शुक्रवार को सुबह जब एक महिला अपनी गाय भैंसों की गौशाला में गोबर…
Read Moreक्विज कंपीटीशन में रॉबिन जॉन रहे प्रथम विजेता
देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा आयोजित फेसबुक क्विज कंपीटीशन में रॉबिन जॉन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।शुक्रवार को यहां मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा आयोजित फेसबुक क्विज कंपीटीशन के विजेताओं के नाम की घोषणा कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी. वी .आर. सी. पुरुषोत्तम ने कंप्यूटर के माध्यम से लकी ड्रा निकाले। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान एवं निर्वाचन के प्रति जन सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई अनूठी पहल के क्रम में सोशल मीडिया के प्लेटफार्म फेसबुक में 03 अप्रैल, 2024 से मतदाता जनजागरूकता…
Read Moreसातताल और फरसौली के जंगल में भीषण आग,वन संपदा को भारी नुकसान
नैनीताल। जनपद में भवाली के सातताल और फरसौली के जंगल में बुधवार को आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। वन विभाग आग बुझाने का प्रयास कर रहा है। किन्तु अभी तक आग पर काबू नही पाया जा सका है। फरसौली में पूर्व ग्राम प्रधान संजीव भगत ने बताया कि जंगल की आग आबादी की ओर पहुंच गई। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लगी रही।इधर, सातताल के जंगल में भी आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। वन दरोगा किशन भगत ने…
Read More