देहरादून। राज्य सरकार ने आईजी अरुण मोहन जोशी को गंगोत्री और यमुनोत्री में भीड़ को नियंत्रित करने, जाम की समस्या और पार्किंग के साथ-साथ यात्रियों से अच्छा व्यवहार हो, इसकी जिम्मेदारी सौंपी है।उत्तराखंड चारधाम यात्रा के दौरान गंगोत्री और यमुनोत्री में हालात बेहद खराब हो गए थे। सरकार ने आनन-फानन में वरिष्ठ अधिकारियों को चारधामों की जिम्मेदारी सौंपते हुए यह सुनिश्चित किया था कि यात्रियों को अब यात्रा में कोई भी दिक्कत नहीं होगी। ऐसे में पुलिस विभाग ने अरुण मोहन जोशी को गंगोत्री और यमुनोत्री जैसे महत्वपूर्ण टास्क की…
Read MoreCategory: उत्तराखण्ड
चारधाम बस संचालकों की परमिट सरेंडर करने की चेतावनी
ऋषिकेश। चारधाम बस संचालकों ने आरटीओ कार्यालय में परमिट सरेंडर की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने ऑनलाइन पंजीकरण 31 मई तक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं सभी परिवहन स्वामियों ने व्यवस्था दुरुस्त ना होने पर चारधाम यात्रा के बहिष्कार की चेतावनी दी है।संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अंतर्गत संचालित होने वाले सैकड़ों वाहन बुकिंग होने के बावजूद पिछले 10 दिन से खड़े हैं। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने ऐलान किया है कि यदि सरकार अति शीघ्र ऑनलाइन पंजीकरण नहीं खोलती है तो…
Read Moreयात्रा मार्ग पर बढ़ते दबाव के चलते श्रद्धालुओ को भेजा जा रहा है करातबद्ध
रूद्रप्रयाग। श्री केदारधाम यात्रा पर आये श्रद्धालुओं के बढ़ते दबाव के चलते अब पुलिस द्वारा उनको कतारबद्ध तरीके से भेजा जा रहा है। जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।बता दें कि श्री केदारनाथ धाम हेतु अत्यधिक संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं, गत दिवस रिकार्ड 38 हजार से अधिक संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ धाम पहुंचे हैं और कपाट खुलने से आज तक की स्थिति में साढ़े तीन लाख से अधिक श्रद्धालु श्री केदारनाथ धाम पहुंच चुके हैं। श्री केदारनाथ धाम हेतु आ रहे श्रद्धालुओं एवं यात्री वाहनों…
Read Moreप्रभारी सचिव ने सोनप्रयाग तक सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण किया
रूद्रप्रयाग। स्वास्थ्य सचिव व प्रभारी सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने जनपद की सीमा सिरोहबगह से सोनप्रयाग तक सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जरूरी दिशा निर्देश दिये।मंगलवार को यहां जनपद भ्रमण पर पहुंचे सचिव स्वास्थ्य/प्रभारी सचिव यात्रा डॉ. आर राजेश कुमार ने जनपद की सीमा सिरोहबगड़ से लेकर सोनप्रयाग तक यातायात व्यवस्थाओं सहित विभिन्न विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। केदारनाथ धाम में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के साथ अतिथि देवो भवः की परम्परा के तहत किया जाए स्वागत ताकि वह अपने…
Read Moreघोड़े खच्चर और डंडी कंडी की संख्या और समय निर्धारित
उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम पैदल यात्रा मार्ग पर यात्रियों के आवागमन को सुगम, सुरक्षित एवं शान्तिपूर्वक ढंग से सम्पादित किए जाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत एक आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार जानकी चट्टी से यमुनोत्री तक घोड़े-खच्चर एवं डंडी के आवागमन के लिए अधिकतम संख्या एवं समयावधि निर्धारित की है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी, बड़कोट, पुलिस उपाधीक्षक, बड़कोट एवं अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत, उत्तरकाशी की संयुक्त रिपोर्ट के आधार पर यमुनोत्री धाम पैदल…
Read Moreश्री बद्रीनाथ धाम पहुंचकर डीजीपी ने लिया सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा
यात्रा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर दिये आवश्यक दिशा-निर्देश चमोली। पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड, अभिनव कुमार द्वारा चारधाम यात्रा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं के दृष्टिगत श्री बद्रीनाथ धाम का भ्रमण एवं निरीक्षण किया गया। श्री बद्रीनाथ धाम मन्दिर परिसर के आसकृपास के स्थानों की सुरक्षा एवं मन्दिर के बाहर एवं अन्दर की सुरक्षा व्यवस्थाओं तथा भीड़ नियंत्रण हेतु बनाये गये पुलिस प्रबन्धन का जायजा लिया गया। तत्पश्चात श्रद्धालुओं से संवाद स्थापित किया गया।इस दौरान उन्होने विषम परिस्थितियों में ड्यूटी कर रहे जवानों का हौसला अफजाई करते हुए निर्देशित किया गया कि…
Read Moreमाउंट थेलू के आरोहण के लिए दल रवाना
उत्तरकाशी। गंगोत्री गलेशियर की समुद्रतल से 19,692 फीट की ऊंचाई पर स्थित माउंट थेलू के आरोहण के लिए पुणे का छह सदस्य दल गंगोत्री के कनखु बैरियर से रवाना हुआ। यह इस वर्ष का पहला पर्वतारोही दल है, जो कि गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट खुलने के करीब डेढ़ माह बाद गंगोत्री गलेशियर की किसी चोटी के आरोहण के लिए रवाना हुआ है। पुणे के पर्वतारोही दल के साथ उनकी मदद के लिए नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के भी दो सदस्य माउंट थेलू के बेस कैंप तक मौजूद रहेंगे। वन दरोगा…
Read Moreचारधाम यात्राः ऑफलाइन पंजीकरण को लेकर हंगामा,उग्र यात्रियों ने काउंटर गिराए
हरिद्वार। सोमवार को चारधाम यात्रियों के ऑफलाइन पंजीकरण को लेकर हगामा खड़ा हो गया। तीन दिन बंद रहने के बाद सोमवार से दोबारा यात्रियों के पंजीकरण शुरू होने थे। लेकिन शासन की ओर से आदेश मिलने के बाद प्रशासन की ओर से घोषणा की गई कि चारों धामों में ज्यादा भीड़ होने के कारण फिल्हाल और पंजीकरण नहीं हो पाएंगे। जिससे यात्रियों का सब्र टूट गया। जिसके बाद आक्रोशित भीड़ ने बैरिकेडिंग लांघकर काउंटरों को गिरा दिया। इसपर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर ग्रुप में…
Read Moreगर्मी से मिलेगी राहत,जून में प्री-मानसून की वर्षा की उम्मीद
देहरादून। इस साल समय से पूर्व मानसून पहुंचने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है। साथ ही मानसून की वर्षा सामान्य से अधिक होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।जून में प्री मानसून वर्षा शुरू हो जाएगी। मौसम विभाग के राज्य निदेशक डा. विक्रम सिंह ने बताया कि अल नीनो के प्रभाव के चलते शीतकालीन वर्षा पर बुरा असर पड़ा है और सामान्य से बहुत कम पानी बरस पाया। मगर इसकी भरपाई ला नीना से होने की पूरी संभावना है। ला नीना का प्रभाव अगस्त व सितंबर में नजर…
Read Moreजानकीचटृी में करंट लगने से घोड़े की मौत
उत्तरकाशी। यमुनोत्री धाम के आखिरी पड़ाव जानकीचटृी में सोमवार को करंट लगने से एक घोड़े की मौत हो गई। घोड़ा-खच्चर संचालकों ने उर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। साथ ही घोड़े के मालिक के लिए मुआवजे की भी मांग की। इस मामले की जांच की जा रही है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आश्वासन दिया कि उचित कार्रवाई कर प्रभावित पक्ष को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। जिसके बाद मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है…
Read More