देर रात तक चलता रहा पुलिस और  कांवड़ियों के बीच हाई वोलटेज ड्रामा

हरिद्वार। देर रात तक कांवड़ियों और पुलिस ने बीच हाई वोलटेज ड्रामा चलता रहा।  कांवड़ लेकर पुरा महादेव जा रहे मेरठ के कांवड़ियों का आरोप था कि पुलिस ने उसके साथ अभ्रदता कर उनपर लाठियां फटकारी। संत समाज भी कांवड़ियों के समर्थन मंे आ गया। किसी तरह से सहमति बनाकर पुलिस ने मामला समाप्त कराया।   मिली जानकारी के अनुसार, मेरठ के शिव भक्त सोमवार की रात हर की पैड़ी से गंगाजल लेकर पुरा महादेव मेरठ जा रहे थे। डीजे के साथ कांवड़ लेकर कनखल थाना क्षेत्र में प्रेमनगर आश्रम चैक…

Read More

गंगा दशहरा  पर जगद्गुरु रामभद्राचाय ने लगाई आस्था की डुबकी

 हरिद्वार। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर तुलसी पीठाधीश्वर स्वामी रामभद्राचार्य महाराज  भी धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। रामभद्राचार्य महाराज ने अपने भक्तों के साथ रविवार सुबह गंगा दशहरे के दिन कनखल में राजघाट पर गंगा स्नान किया। इसके बाद उन्होंने गंगा के महत्व में विस्तार से जानकारी दी।बता दें आजकल स्वामी रामभद्राचार्य महाराज कनखल राजघाट में गंगा के तट पर श्री राम कथा कर रहे हैं। राम कथा के समापन के अवसर पर उन्होंने रविवार को गंगा स्नान किया। इस दौरान स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने कहा कि गंगा दशहरे के दिन…

Read More

गंगा दशहरा पर धर्मनगरी में जाम का झाम,लोग हलकान

हरिद्वार। रविवार को गंगा दशहरा और निर्जला एकादशी स्नान पर्व को लेकर धर्मनगरी हरिद्वार में भारी भीड़ उमड़ी। दिल्ली, यूपी, हरियाणा समेत देशभर से लोग यहां पहुंचे हैं। जिसके चलते घाटों पर तो भीड़ है ही, लेकिन हाईवे से लेकर शहर के अंदर तक भारी जाम लग गया। कुछ किलोमीटर का सफर लोगों ने कई घंटों में तय किया।हालांकि पुलिस ने ट्रैफिक और भीड़ के देखते हुए पहले ही तैयारी की थी, लेकिन भीड़ के आगे वो तैयारी भी नाकाफी साबित हो रही है। शहर के अंदर चैक चैराहों पर…

Read More

 कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

नैनीताल। विश्व प्रसिद्ध बाबा नीब करौरी (करौली) महाराज के कैंची धाम में आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। धाम के स्थापना दिवस के मौके पर बड़ी संख्या में भक्त कैंची धाम पहुंचे हैं। सुबह 5 से कैंची धाम में 5 किलोमीटर से अधिक लंबी लाइन भक्तों की लगने लग गई थी। धाम आने वाले भक्त बाबा के दर्शन के लिए लंबी लंबी लाइन मे लगकर इंतजार कर रहे हैं। नैनीताल जिले में भवाली के पास स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा नीब करौरी महाराज के कैंची धाम मंदिर का आज…

Read More

शहीद मेजर प्रणय नेगी के परिजनों से भेंट सीएम धामी ने की भेंट

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को डोईवाला स्थित शहीद मेजर प्रणय नेगी के आवास पर उनके परिजनों से भेंटकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा परिजनों को सांत्वना प्रदान की। मुख्यमंत्री ने शहीद मेजर प्रणय नेगी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने शहीद सैनिकों की वीरता पर गर्व है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने भी शहीद मेजर प्रणय नेगी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके परिजनों को सांत्वना प्रदान की।

Read More

सीएस राधा रतूड़ी ने किया लोक सूचना अधिकारियों के लिए आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग

देहरादून: मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड सूचना आयोग द्वारा सचिवालय के सभी विभागों के लोक सूचना अधिकारियों के लिए आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग किया। सचिवालय के लोक सूचना अधिकारियों को आरटीआई की बेहतर जानकारी हेतु प्रोत्साहित करते हुए सीएस राधा रतूड़ी ने कहा कि सूचना के अधिकार के मजबूत होने से व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ने के साथ ही भ्रष्टाचार पर अंकुश लगता है। आरटीआई से सरकारी कार्मिकों में ईमानदारी से कार्य करने की प्रवृति बढ़ती है। सूचना का अधिकार अधिनियम आने से नागरिकों को सरकार…

Read More

मुख्यमंत्री ने किया जौली नहर जल संरक्षण और संर्वद्धन योजना का लोकार्पण

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कालूवाला, डोईवाला में जल संरक्षण अभियान के तहत डोईवाला विकासखण्ड में सौंग नदी के बांये तट पर स्थित जौली नहर के हेड पर जल संरक्षण और संर्वद्धन योजना का लोकार्पण किया। स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन प्राधिकरण (सारा) द्वारा नाबार्ड मद के अन्तर्गत लगभग 03 करोड़ 80 लाख की लागत से जल संरक्षण और संर्वद्धन की यह योजना पूर्ण की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जल संरक्षण अभियान – 2024 की मार्गदर्शिका का विमोचन भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर…

Read More

चारधामों में दर्शन हेतु अब नहीं होगी यात्रियों की दैनिक सीमा निर्धारित सीएम ने दिए निर्देश

-मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में गढ़वाल आयुक्त/अध्यक्ष, चारधाम यात्रा प्रशासन ने लिया निर्णय देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर गढ़वाल आयुक्त/अध्यक्ष, चारधाम यात्रा प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर ऋषिकेश एवं हरिद्वार में चारों धामों के दर्शन हेतु निर्धारित की गई सीमा को समाप्त करने का निर्णय लिया है। गढ़वाल आयुक्त /अध्यक्ष, चारधाम यात्रा प्रशासन विनय शंकर पांडेय ने बताया है कि वर्तमान में चारों धामों में भीड़ सामान्य होने के दृष्टिगत मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार जनहित में यह निर्णय लिया गया है कि यात्रियों की सुविधा…

Read More

अग्निकांड में 4 वन कर्मियों की दर्दनाक मौत मामले में वन विभाग के तीन अधिकारियों पर गिरी गाज

देहरादून। अल्मोड़ा के बिनसर जंगल में हुए भीषण अग्निकांड में 4 वन कर्मियों की दर्दनाक मौत मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चीफ कंजरवेटर नार्थ और डीएफओ अल्मोड़ा को निलंबित कर दिया है। वहीं, सीसीएफ कुमाऊं को अटैच किया है। वनाग्नि में वन बीट अधिकारी बिनसर रेंज त्रिलोक सिंह मेहता (40) पुत्र नारायण सिंह, निवासी उडलगांव बाड़ेछीना, दैनिक श्रमिक दीवान राम (35) पुत्र पदी राम निवासी ग्राम सौड़ा कपड़खान, फायर वाचर करन आर्या (21) पुत्र बिशन राम निवासी कफड़खान और पीआरडी जवान पूरन सिंह (50) पुत्र दीवान सिंह निवासी…

Read More

वनकर्मियों के आश्रितों को विभाग में नौकरी दे सरकारः माहरा

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि वनाग्नि में झुलस कर मरे वनकर्मियों के परिवार को सरकार 25-25 लाख रूपये व परिवार के एक सदस्य को नौकरी दे।शुक्रवार को यहां उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने एक बयान जारी करते हुए अल्मोड़ा के बिनसर अभयारण्य इलाके में चार वन कर्मचारियों के जिन्दा जलने पर दुःख व्यत्तफ करते हुए, मृत आत्माओं की शान्ति एवं शोककृसंतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने कहा कि कुछ अन्य वन कर्मियों की झुलसने की खबर भी…

Read More