उत्तराखंड में मानसून की दस्तक

आपदा के लिहाज से चिंताएं बढ़ी देहरादून। उत्तराखंड में मानसून ने दस्तक दे दी है। किन्तु चिंता का विषय यह है कि  उत्तराखंड के लिए ये वक्त मानसून का स्वागत करने से ज्यादा, भविष्य के खतरों से निपटने वाला है। तमाम पर्यावरणविद् इसी चिंता के साथ मानसून के दौरान भूस्खलन की संभावना को बया कर रहे हैं। हैरत की बात यह है कि जिन जिलों को इसरो की रिपोर्ट में संवेदनशील माना गया था, वहां पर बड़े निर्माण से परहेज नहीं किया गया। स्थिति यह है कि अब मौजूदा मानसून…

Read More

 सांप के डसने से भाई-बहन की मौत

हल्द्वानी। बीती रात पार्वती कुंज पीरूमदारा में सांप ने एक ही परिवार के दो बच्चों को डंस लिया। उसके बाद हालत गंभीर होने पर परिवार वाले दोनों को हल्द्वानी की सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आए। जहां दोनों बच्चों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।बताया जा रहा है कि मूलरूप से पन्ना (मध्य प्रदेश) का राहुल परिवार के साथ मजदूरी करता है। राहुल ने बताया कि बुधवार को वो और उसकी पत्नी व तीन बच्चे कमरे में सो रहे…

Read More

सीएम धामी ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से की भेंट

राज्य में संचार सेवाओं के विस्तार से संबंधित विभिन्न विषयों पर की चर्चा देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया से भेंट कर उन्हें संचार मंत्रालय का दायित्व मिलने पर शुभकामनाएं दी तथा राज्य में संचार सेवाओं के विस्तार से संबंधित विभिन्न विषयों पर उनसे चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य में संचार व्यवस्था से वंचित क्षेत्रों में भी टावर लगाकर संचार व्यवस्था से आच्छादित किए जाने तथा पिथौरागढ़ के सीमांत क्षेत्र के गांवों में संचार सुविधाओं के विस्तार तथा रिलाइन्स…

Read More

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापू राम मोहन नायडू से की भेंट

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के संबंध में अनुमोदन प्रदान करने का किया अनुरोध नई दिल्ली । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री किंजरापू राम मोहन नायडू से शिष्टाचार भेंट कर केंद्रीय मंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्रालय के दायित्व का कार्यभार ग्रहण करने पर बधाई और शुभकामनाएं प्रदान की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की कार्यवाही शीघ्रातिशीघ्र शुरू करने के संबंध में अनुमोदन प्रदान कर सम्बंधित को निर्देशित करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के जनपद उधमसिंहनगर…

Read More

जलस्रोतों के पुनर्जीवीकरण के कार्य किये जा रहे हैंः मुख्य सचिव

देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी ने कहा कि उत्तराखण्ड में राज्य स्तरीय स्प्रिंग एण्ड रिवर रिजुविनेशन प्राधिकरण (एसएआरआरए) के माध्यम से जल संरक्षण एवं जलस्रोतों के पुनर्जीवीकरण के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है।आज यहां मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने जानकारी दी कि उत्तराखण्ड में राज्य स्तरीय स्प्रिंग एण्ड रिवर रिजुविनेशन प्राधिकरण (एसएआरआरए) के माध्यम से जल संरक्षण एवं जलस्रोतों के पुनर्जीवीकरण के लिए सराहनीय कार्य किया जा रहा है। जल संरक्षण अभियान 2024 के तहत कैच द रेन, जल संरक्षण अभियान, अमृत सरोवर, हरेला कार्यक्रम के…

Read More

मंत्री मंडलीय उप समिति के अध्यक्ष बने प्रेमचंद्र अग्रवाल

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री महिला स्वरोजगार योजना के अध्ययन के लिए गठित मंत्री मंडलीय उपसमिति का अध्यक्ष नामित कर दिया है। मंत्री मंडलीय उपसमिति का अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल को बनाया गया है। साथ ही सचिव वित्त और निदेशक महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास को सदस्य नामित किया गया है। ऐसे में मंत्री मंडलीय उपसमिति के अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल दो जुलाई को वित्त सचिव और निदेशक महिला सशक्तिकरण के साथ बैठक करेंगे।मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के अध्ययन के लिए गठित उपसमिति की प्रस्तावित पहली बैठक…

Read More

सीएम धामी ने केंद्रीय विघुत मंत्री खटृर से की भेंट

500 मेगावाट अतिरिक्त विघुत आपूर्ति राज्य को दिये जाने का किया अनुरोधदेहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात कर केन्द्रीय तापीय संयंत्रों से 500 मेगावाट अतिरिक्त विघुत आपूर्ति राज्य को स्थायी रूप से आवंटित किये जाने का अनुरोध किया।आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल खटृर से शिष्टाचार भेंट कर केंद्रीय मंत्री, आवास एवं शहरी मामले और केंद्रीय मंत्री ऊर्जा के दायित्व का कार्यभार ग्रहण किये जाने पर बधाई और शुभकामनायें दीं। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री…

Read More

उत्तराखंड में अब 65 साल में रिटायर होंगे विशेषज्ञ डॉक्टर

देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी को दूर करने और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। जिसके तहत दूरदराज के क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में समीपवर्ती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और अन्य अस्पतालों में रोटेशन के आधार पर डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को विशेषज्ञ डॉक्टरों के सेवा अवधि की उम्र 60 साल से बढ़ाकर 65 साल करने के लिए राज्य कैबिनेट ने अपनी मंजूरी दे दी है।बता दें कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों समेत पर्वतीय…

Read More

वन मंत्री से मिले सीएम धामी, जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए वन भूमि हस्तांतरण का किया अनुरोध

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से मिलकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए वन भूमि हस्तांतरण का अनुरोध किया। उन्होंने यह भी कहा कि गैर वानिकी परियोजनाओं के लिए वन भूमि हस्तांतरण के प्रस्तावों पर अनुमोदन दिया जाए।सीएम धामी ने केंद्रीय वन मंत्री को बताया कि वर्तमान में जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का काम चल रहा है। इसके लिए 87.0815 हेक्टेयर वन भूमि का हस्तांतरण किया जाना है। जौलीग्रांट एयरपोर्ट के विस्तारीकरण के लिए जौलीग्रांट के आसपास के क्षेत्रों की कुल…

Read More

28 या 29 जून को उत्तराखण्ड में मानसून प्रवेश करने की उम्मीद

देहरादून। उत्तराखंड में 28 या 29 जून को मानसून में प्रवेश कर जाएगा। इससे तापमान कम होगा और गर्मी से राहत मिलेगी। जिन स्थानों पर वनों में आग लगी हुई है, वहां वनाग्नि से भी निजात मिलेगी। मानसून की बारिश के मद्देनजर उत्तराखंड के 11 पहाड़ी जिले अति संवेदनशील हैं। पहाड़ में तेज बारिश में गदेरों में बाढ़ आ जाती है, जिससे नदियों का जलस्तर अचानक बढ़ जाता है। जगह-जगह लैंडस्लाइड से मोटर और पैदल मार्ग बंद हो जाते हैं। खासकर उत्तरकाशी, टिहरी, देहरादून, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़…

Read More