टिहरी। घर के आंगन में खेल रही नौ साल की बच्ची को सोमवार को गुलदार ने निवाला बना लिया था। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। मंगलवार को गुलादर के आतंक के खिलाफ देवप्रयाग में जनप्रतिनिधियों और छात्र छात्राओं का प्रदर्शन करते हुऐ तहसील मुख्यालय पर धरना दिया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए मंगलवार को गुलदार को मारने के आदेश जारी कर दिए गए।हिंदाव पट्टी के भौड गांव निवासी रूकम सिंह की नौ वर्ष की बेटी पूनम स्कूल से आने के बाद घर के आंगन…
Read MoreCategory: उत्तराखण्ड
राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में गैप फीलिंग का कार्य करेगा टाटा ट्रस्टः रतूडी
देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी ने कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में गैप फीलिंग का कार्य टाटा ट्रस्ट करेगा।आज यहां सचिवालय में टाटा ट्रस्ट के साथ बैठक में मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने जानकारी दी है कि उत्तराखण्ड सरकार के साथ मिलकर टाटा ट्रस्ट राज्य में हेल्थ केयर सेक्टर, टेलीमेडिसिन, महिलाओं व बच्चों के कुपोषण से बचाव, युवाओं के कौशल विकास, बालिकाओं की शिक्षा, कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने, आंगनबाड़ी वर्कर्स के क्षमता विकास व प्रशिक्षण, स्मार्ट कलासेज, ग्रामीण आजीविका, पलायन, वाइब्रेंट विलेज, मानसिक स्वास्थ्य व…
Read Moreसीएम धामी ने सावन के पहले सोमवार को की शिव की उपासना
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपनी पत्नी के साथ सावन के पहले सोमवार भगवान शिव की उपासना की। शासकीय आवास परिसर में स्थित देवालय में सम्पूर्ण विधि-विधान के साथ देवाधिदेव महादेव की सीएम ने पूजन-अर्चना किया।इस दौरान सीएम धामी ने प्रभु शंकर से समस्त प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं राज्य की उन्नति के लिए प्रार्थना की। इसके साथ ही सीएम ने सभी शिव भक्तों का कांवड़ यात्रा-2024 में स्वागत एवं अभिनंदन किया। कहा कि भगवान शिव से आपकी सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना करता हूं। यात्रा के दौरान…
Read Moreकेदारनाथ हाईवे पर लगातार गिर रहा मलबा, भूधंसाव से खाट गांव खतरे की जद में
रूद्रप्रयाग। उत्तराखण्ड के पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी है। बारिश के चलते केदारनाथ हाईवे फाटा के पास खाट में बार-बार बाधित हो रहा है। हाईवे पर पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं। बंद होने के कारण दोनों छोरों पर यात्री और स्थानीय लोग फंसे रहे हैं। बीते देर रात बंद हुए राजमार्ग को सोमवार सुबह दसे बजे यातायात के लिए बहाल किया गया। हालांकि यहां पर लगातार पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने का सिलसिला जारी है।केदारनाथ आपदा के बाद से केदारनाथ हाईवे…
Read Moreउत्तराखण्ड में भारी बारिश,कई सड़कें बंद तो कहीं सड़कें पानी में डूबी
देहरादून। उत्तराखंड के अमूमन जिलों में सुबह से ही तेज बारिश लगी रही। जिसके चलते पहाड़ी क्षेत्र में भूस्खलन की आशंका बढ गयी है। प्रदेश की राजधानी देहरादून के माजरा क्षेत्र में सुबह हुई मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों तक पानी आ जाने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सड़कों के किनारे नालियां चोक होने पर निगम के कर्मचारियों ने चोक हुई नालियों को खुलवाया।मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने 23 तारीख को भी कुछ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विक्रम सिंह…
Read Moreभारी बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें,कई मार्ग बंद,आवाजाही प्रभावित
देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश ने मुश्किल बढ़ा दी है। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मलबा आने से बाधित है। जिस कारण आवाजाही मुश्किल हो गई है। बीआरओ द्वारा मार्ग खोलने के काम जारी है। वहीं कर्णप्रयाग पंचपुलिया के पास बाईपास रोड पर पहाड़ी से पत्थर आने से बंद हो गया। जिससे आवगमन पूरी तरह से ठप हो गया है।गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग मनेरी झरने के पास नेताला, बिशनपुर, के पास मालवा व पत्थर आने के कारण मार्ग बाधित है। बीआरओ यातायात सुचारु करने के काम जारी है। डाबरकोट में बारिश के कारण…
Read Moreबड़ा बयानः अग्निवीरों के वापस लौटने पर नौकरियों में प्राथमिकता देगी सरकारःधामी
देहरादून। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अग्निवीर योजना को लेकर बड़ा बयान दिया है। सीएम धामी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि उत्तराखंड सरकार अग्निवीरों के वापस लौटने के बाद उन्हें विशेष तौर पर प्राथमिकता देने जा रही है। ऐसे युवाओं को उत्तराखंड सरकार में समायोजित करने के लिए सरकार कदम उठाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जब अग्निवीर योजना आई थी तभी उन्होंने पूर्व सैनिकों से मिलकर इस पर बात की थी और यह भी स्पष्ट कर दिया था कि ऐसे युवाओं को सरकार…
Read Moreसीएम धामी ने किया मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना का शुभारंभ
देहरादून। रविवार को सीएम धामी ने शासकीय आवास पर मुख्यमंत्री विद्यार्थी कल्याण योजना-2024 का लोकार्पण किया। साथ ही उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मोबाइल लर्निंग स्कूल की सुविधा हेतु दो बसों का शुभारंभ भी किया।सीएम ने कहा कि निश्चित रूप से यह योजना श्रमिकों के बच्चों को भी शिक्षा का समान अधिकार दिलवाने में सहायक सिद्ध होगी। युवा कल्याण के लिए समर्पित हमारी सरकार प्रदेश के युवाओं के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है।
Read Moreबोल्डर-मलबा आने से गंगोत्री हाईवे बंद,लगा लंबा जाम
उत्तरकाशी। गंगोत्री हाईवे पर विशनपुर के पास मलबा और बोल्डर आने के कारण बंद हो गया। जिससे हाईवे पर आवाजाही ठप हो गयी। हालांकि, बीआरओ यातायात खोलने में जुटा हुआ है। हाईवे की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने यातायात भटवाड़ी और जिला मुख्यालय में रोक दिया ह।. वहीं, जिला मुख्यालय में भी कांवड़ियों को रोका जा रहा है। बीआरओ के अधिकारियों का कहना है कि मलबा ज्यादा आने के कारण हाईवे खोलने में परेशानी हो रही है। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह विशनपुर के पास अचानक पहाड़ी से बड़े-बड़े…
Read Moreग्रामीण पर हमले के बाद कुछ दूरी पर मृत मिला गुलदार
श्रीनगर। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के कीर्तिनगर ब्लॉक के जाखी गांव निवासी लक्ष्मण सिंह नेगी उम्र 56 वर्ष पर गुलदार ने हमला कर दिया। बाद में गुलदार घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर मृत मिला है। बताया जा रहा है कि गुलदार पहले से ही घायल था।.मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मण सिंह अपने घर जाखी से खुम्खू जा रहे थे। पुराणी जाखी रास्ते से 50 मीटर नीचे झाड़ियों में छिपे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग और देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी से संपर्क कर घटनाक्रम की जानकारी…
Read More