देहरादून। जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान बर्फ में पैर फिसलने से सूबेदार सत्ये सिंह बिष्ट का निधन हो गया था। रविवार को उनका ऋषिकेश पूर्णानंद घाट पर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इस मौके पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने बलिदानी सत्ये सिंह के पार्थिव शरीर को कंधा दिया। वहीं, सत्ये सिंह की अंतिम विदाई में सभी लोगों की आंखें नम हो गई। बता दें कि बीती दिनों जम्मू कश्मीर के तंगधार में बर्फ में पैर फिसलने से गढ़वाल राइफल में तैनात सूबेदार सत्ये सिंह…
Read MoreCategory: उत्तराखण्ड
कांवड़ यात्रा का समापनः जाते-जाते फिर कांवड़िए कर गए बवाल, पुलिसकर्मी घायल
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के अंतिम दिन देर रात बवाल हो गया। कांवड़ यात्रियों की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक हो गई। इस दौरान कांवड़ियों ने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें पुलिस स्टेशन प्रभारी अशोक रावत को गंभीर चोट आई है। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल भेजा गया है। वहीं, पुल पर कावड़ियों की भारी भीड़ और वाहनों का दबाव बना है।श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि डाक कावड़ियों की गाड़ी हटाने को लेकर नोकझोंक हुई थी। जिसमें चंडी चैकी प्रभारी को हाथ में चोट आई है। वहीं एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल…
Read Moreडीएम/एसएसपी ने आधिकारिक रूप से की कांवड़ मेला समापन की घोषणा
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न होने पर शुक्रवार को जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल व एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने दक्ष महादेव मंदिर पहुंच कर भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाया और साथ ही आधिकारिक रूप से मेला सकुशल संपन्न होने की आधिकारिक रूप से घोषणा की। आज प्रातः दोनो अधिकारी हर की पैड़ी से पवित्र गंगाजल लेकर कनखल स्थित दक्ष प्रजापति मंदिर पहुंचे थे।जनपद के दोनों वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जलाभिषेक करते हुए सभी लोगों के लिए सुख समृद्धि की कामना की गयी और साथ ही मेले के दौरान जनपद में सभी तरह…
Read Moreलिंचोली एवं भीमबली से 480 यात्रियों को एयर लिफ्ट कर किया रेस्क्यू
रुद्रप्रयाग। केदारघाटी में अत्यधिक बारिश के कारण जगह -जगह अवरूद्ध हुए केदारनाथ यात्रा मार्ग में फंसे तीर्थयात्रियों को जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशन में रेस्क्यू टीमों एवं जिला प्रशासन द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ दूसरे दिन शुक्रवार को रेस्क्यू कार्य कर शुरू कर दिया गया है। बीती देर रात तक रेस्क्यू अभियान जारी रहा। शुक्रवार दोपहर साढ़े 12 बजे तक लिंचोली एवं भीमबली से एयर लिफ्ट कर लगभग 480 यात्रियों को रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं गौरीकुंड- सोनप्रयाग के बीच लगभग 1500 यात्रियों को सफल रेस्क्यू किया जा चुका…
Read Moreबर्तन धो रही महिला पर बाघ का हमला,मौत
रामनगर। कालागढ़ क्षेत्र में घर के आंगन में बर्तन धो रही महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। महिला के पति और आस पास के लोगों के शोर मचाने पर बाघ उसे छोड़कर जंगल की तरफ भाग गया.।वहीं, बाघ के हमले में घायल महिला की मौत हो गई।मिली जानकारी के मुताबिक, बीती देर रात कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत पड़ने वाले कालागढ़ क्षेत्र में टीना पत्नी नितिन (उम्र 22 वर्ष) अपने घर के आंगन में बर्तन धो रही थी। तभी एक बाघ दीवार फांदकर अंदर आया और टीना पर हमला…
Read Moreप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अतिवृष्टि से हुए नुकसान की मुख्यमंत्री ने ली जानकारी
-प्रभावितों को अनुमन्य सहायता राशि यथाशीघ्र उपलब्ध कराने के जिलाधिकारियों के दिये निर्देश देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को आईटी पार्क स्थित राज्य आपदा परिचालन केन्द्र से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी ली। सचिव आपदा प्रबंधन को उन्होंने निर्देश दिये कि जिलाधिकारियों से निरंतर समन्वय बनाये रखें। अतिवृष्टि के कारण राहत एवं बचाव कार्यों के लिए जिलाधिकारियों द्वारा किसी भी प्रकार की सहायता मांगे जाने पर यथाशीघ्र उपलब्ध कराया जाय। उन्होंने बालगंगा एवं बूढ़ाकेदार क्षेत्र के प्रभावित गांवों के विस्थापन की प्रक्रिया को…
Read Moreजिलाधिकारी सोनिका ने मूसलाधार बारिश के चलते पहुंची आपदा कंट्रोल रूम
देहरादून: जनपद में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते जिलाधिकारी सोनिका, शहर का जयजा लेते हुए आपदा कंट्रोल रूम पहुंचीI इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट एवं संबंधित अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहेI जिलाधिकारी ने जनपद के तहसीलों एवं स्थापित कंट्रोल रूमो से क्षेत्र में हो रही लगातार वर्षा के चलते अध्यतन सूचना की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को अलर्ट रहने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि भारी वर्षा एवं संभावित आपदाओं की दृष्टिगत अलर्ट रहे तथा जलभराव की स्थिति आदि में…
Read Moreसीएम धामी ने धोए कांवड़ियों के पैर, गंगाजल देकर किया स्वागत, हेलीकॉप्टर से हुई पुष्प वर्षा
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार के ओम पुल, निकट डामकोठी स्थित गंगा घाट में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया और विभिन्न प्रदेशों से उत्तराखंड आए शिवभक्त कांवड़ियों का स्वागत किया। उन्होंने कांवड़ियों के चरण धोकर एवं उन्हें सम्मान स्वरूप गंगाजल भेंट करके उनका स्वागत किया। इसके बाद हर की पैड़ी से लेकर नारसन बॉर्डर तक हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। सीएम धामी ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि, हरिद्वार पूरे देश की श्रद्धा का केंद्र है। इस पवित्र जगह मां गंगा एवं…
Read Moreमकान में लगी आग से भारी नुकसान
हरिद्वार। रुड़की में एक मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से आसपास क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक मकान में लगी आग की घटना में एक स्कूटी, घरेलू सामान और फोटो स्टेट मशीन जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।मिली जानकारी के अनुसार सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के जादूगर रोड पर एक मकान में अचानक आग लग गई।…
Read Moreबारिश से राज्य में 131 मार्ग प्रभावित
देहरादून। राज्य में 131 मार्ग बंद हैं। इसमें सबसे अधिक पिथौरागढ़ और चमोली जिला प्रभावित हैं। पिथौरागढ़ जिले में दो बार्डर रोड और 21 ग्रामीण मार्ग बंद हैं। चमोली में 23 ग्रामीण मार्ग प्रभावित हैं। बागेश्वर में एक जिला मार्ग, दो मुख्य जिला मार्ग और 13 ग्रामीण मार्ग, उत्तरकाशी में एक राज्य मार्ग, एक मुख्य जिला मार्गरुद्रप्रयाग में आठ, पौड़ी में 11, टिहरी में नौ, नैनीताल में तीन, चंपावत में सात ग्रामीण मोटर मार्ग और अल्मोड़ा और ऊधम सिंह नगर में एक राज्य मार्ग और एक ग्रामीण मोटर मार्ग बंद…
Read More