तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

-हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का किया आह्वान देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को रुड़की में आयोजित तिरंगा बाइक रैली में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने स्वयं बाइक चलाकर रैली की शुरुआत की। सैकड़ो की संख्या में बाईकों पर लोग इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्र की शान तिरंगा देश भक्ति एवं देश के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने तिरंगा यात्रा को देश की एकता एवं अखंडता के प्रति संकल्प लेने का भी अभियान बताया। मुख्यमंत्री ने सभी से हर घर तिरंगा…

Read More

चैमासी से केदारनाथ पैदल ट्रेक को वैकल्पिक ट्रेक के रूप में उपयोग में लाये जाने के लिए कयास शुरू

रूद्रप्रयाग। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नन्दन सिंह रजवार ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी के दिशा निर्देशन में टीम का गठन किया गया जिसने द्बारा चैमासी से केदारनाथ पैदल ट्रेक का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया गया। उन्होंने अवगत कराया कि आपदा की दृष्टिगत चैमासी से केदारनाथ पैदल ट्रेक मार्ग एक महत्वपूर्ण मार्ग हैए जिसे आपदा जैसी घटना घटित होने पर वैकल्पिक ट्रेक मार्ग के रूप उपयोग में लाये जाने के लिए इस पैदल ट्रेक मार्ग का निरीक्षण हेतु दिनांक 09.08.2024 को चैमासी से एक दल रवाना हुआ थाए जिसमें उनके…

Read More

शासन ने किये 8 जिलों के आबकारी अधिकारियों के तबादले

देहरादून। शासन ने आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए आठ जिलों के आबकारी अधिकारियों के तबादले कर दिये गये है।प्रमुख सचिव एल फैनई द्वारा जारी आदेश के अनुसार देहरादून के जिला आबकारी अधिकारी राजीव चैहान को इसी पद पर उत्तरकाशी भेजा गया है। उनके स्थान पर टिहरी में तैनात कैलाश चंद बिंजोला को देहरादून लाया गया है। रुद्रप्रयाग में तैनात लक्ष्मण सिंह को जिला आबकारी अधिकारी टिहरी का दायित्व सौंपा गया है। बागेश्वर में तैनात मीनाक्षी टम्टा को जिला आबकारी अधिकारी नैनीताल का पदभार सौंपा गया है। वहीं नैनीताल…

Read More

केदारनाथ धाम मार्ग में फंसे पशुओं को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर लाया गया

रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम मार्ग पर हुई विनाशकारी बादल फटने की घटना के बाद पशुपालन विभाग द्वारा पशु क्रूरता निवारण समिति और पीपल फॉर एनिमल्स उत्तराखंड के साथ मिलकर प्रभावित क्षेत्रों में फंसे हुए पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए गए हैं।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशीष रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि अतिवृष्टि के कारण आपातकालीन स्थिति के बादअब तक नागरिकों तथा पशु कल्याण संगठनों की मदद से हजारों पशुओं की जान बचाई जा चुकी है। कहा कि पीपल फॉर एनिमल्स…

Read More

13 महिलाएं तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित

देहरादून। उत्तराखंड सरकार हर साल तमाम क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित करती है। 8 अगस्त को वीरांगना तीलू रौतेली का जन्म हुआ था। उनकी याद में हर साल उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और किशोरियों को जिलावार तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इसी क्रम में साल 2023-24 के लिए चयनित 13 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अपने अपने क्षेत्र में बेहतर काम करने वाली 32 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।…

Read More

केदारनाथ धाम पैदल मार्ग खोलने का काम शुरू

रूद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग में क्षतिग्रस्त हुए मार्ग को विषम कठिन परिस्थितियों में मजदूरों द्वारा बाधित यात्रा मार्ग को खोलने के लिए तत्परता से कार्य किया जा रहा है। जिसके चलते केदारनाथ धाम से छोटी लिनचोली तक क्षतिग्रस्त पैदल यात्रा मार्ग को आवाजाही हेतु सुचारू कर दिया गया है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते रोज केदारघाटी में 31 जुलाई को आपदा के कारण हुए नुकसान एवं राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जल्द से जल्द जनजीवन सामान्य बनाने के निर्देश दिए गए थे तथा…

Read More

हिमाचल के  मंत्री ने सीएम धामी से की मुलाकात, आपदा से निपटने को ज्वाइंट प्लान पर हुई बात

देहरादून। हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह बुधवार को देहरादून पहुंचे। उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सीएम धामी के सामने दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण और नए पुलों के काम पर अपनी बात रखी। खास बात यह है कि इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी फोन पर बातचीत की। हिमाचल प्रदेश के पीडब्लूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल और उत्तराखंड के बीच के तमाम विषयों…

Read More

केदारनाथ मार्ग त्रासदीः सेना द्वारा बनाया गया अस्थाई पुल बहा

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ पैदल मार्ग पर भारी बारिश से आई त्रासदी ने पैदल मार्ग को जगह-जगह तबाह कर दिया है, वहीं मंदाकिनी नदी ने अपना रौद्र रूप को कम नहीं किया है। बीती रात हुई तेज बारिश से मंदाकिनी नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है। जिस कारण सोनप्रयाग में मंदाकिनी नदी पर सेना द्वारा बनाया गया अस्थाई पुल बह गया है। जिससे सेना के जवानों की मेहनत पर पानी फिर गया है. यहां पर सेना ने दो पुल बनाए थे, जिनमें नदी पार कर संगम के समीप सोनप्रयाग की…

Read More

नैनीताल की एक धरोहर बनी इतिहास,भूस्खलन की भेंट चढ़ा टिफिन टाॅप

नैनीताल।  मंगलवार देर रात तेज बारिश और भूस्खलन के कारण नैनीताल स्थित प्रमुख पर्यटक स्थल टिफिन टॉप पर बनी ऐतिहासिक डोरोथी सीट ढह गई। भूस्खलन के बाद ये स्थल इतिहास बन गया है। देर रात्रि बारिश होने के कारण अचानक टिफिन टॉप से भरी भरकम बोल्डर नीचे आने लगे। इसके साथ ही पूरा शहर तेज आवाज से गूंज उठा। जिसके बाद आस पास के इलाके के लोग डर गए।टिफिन टॉप शहर का प्रमुख पर्यटक स्थल होने के साथ ही यहां स्थित डोरोथी सीट नैनीताल के इतिहास से भी जुड़ी हुई…

Read More

भूस्खलन के बीच फंसा बाहन,बड़ा हादसा टला

चमोली। उत्तराखण्ड में भारी बारिश आपदाओं को न्यौता दे रही है। गौचर कमेडा भूस्खलन वाले क्षेत्र पर एक वाहन हाईवे के बीचों बीच फंस गया। इससे हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी करें लग गईं। ये कार कर्णप्रयाग से ऋषिकेश की ओर जा रही थी। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से भूस्खलन हुआ और बड़े-बड़े बोल्डर गिरने लगे। बोल्डर गिरते देख जब तक कार सवार लोग कुछ समझ पाते वो बोल्डरों के बीच फंस चुके थे। इस दौरान कार सवारों की सांस हलक में अटकी रही। राहत की बात ये…

Read More