भारी बारिश ने मचाई तबाही,दो सौ साल पुराना मंदिर बहा,पैदल पुल टूटा

चमोली। बीती रात हुई भारी बारिश के बाद ऋषिकेश बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग नंदप्रयाग, छीनका,गुलाबकोटी, पगलानाला व कंचनगंगा के समीप मलबा आने से बाधित हो गया। वहीं थराली में पिंडर नदी के तेज बहाव में 200 साल पुराना शिव मंदिर बह गया। वहीं देवाल ब्लॉक के हरनी-बोरागाड़ गदेरे पर बना स्टील गार्डर पैदल पुल टूट गया। चमोली जिले में ज्योर्तिमठ में सिंहधार वार्ड में लोगों के घरों में नाले का पानी घुस गया। जिससे लोग रात भर सो नहीं पाए। इससे पूर्व भी यहां जगह-जगह पैदल मार्ग धंसने लगे थे। जिसके…

Read More

साल भर में 3960 वादो का निस्तारणः मुख्य प्रभारी सूचना आयुक्त

देहरादून। मुख्य प्रभारी सूचना आयुक्त विवेक शर्मा द्वारा सूचना अधिकार भवन रिंग रोड सभागार में प्रेस वार्ता करते हुए आयोग की भविष्य की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर सूचना आयुक्त विपिन चंद्र एवं योगेश भटृ सहित सचिव सूचना आयोग अरविंद पांडे उपस्थित रहे।प्रभारी मुख्य सूचना आयुक्त विपिन शर्मा ने बताया कि राज्य में सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए लोक सूचना अधिकारी एवं प्रथम अपीलीय अधिकारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य सूचना आयोग आर.टी.आई. दिवस के मौके पर अनुरोध पत्रों…

Read More

भराड़ीसैंण में बनेगा पत्रकारों के लिए रेस्टहाउसः सीएम

गैरसैंण। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरूवार को गैरसैंण (भराड़ीसैंण) स्थित मुख्यमंत्री आवास में जनपद चमोली के विभिन्न पत्रकार संगठनों के प्रतिनिधियों, वरिष्ठ पत्रकारों के शिष्टमंडल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकारों की माँग पर गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में पत्रकारों के लिये रेस्टहाउस बनाए जाने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने महानिदेशक सूचना को निर्देशित किया कि इस संबंध में तत्काल कार्ययोजना तैयार किया जाए।मुख्यमंत्री ने सचिव संस्कृति एवं धर्मस्व हरिचन्द्र सेमवाल को निर्देश दिए कि गैरसैंण (भराड़ीसैंण) में…

Read More

विधानसभा का मानसून सत्रः सरकार और विपक्ष आमने-सामने

आर्य बोले सत्र महज औपचारिकता भरभराड़ीसैंण। भराड़ीसैंण में बुधवार से विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज हो चुका है। यहां पहली बार मानसून सत्र का आयोजन किया गया जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी और केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करने से हुई।विधानसभा सदस्यों ने दिवंगत नेता कैलाश गहतोड़ी और शैला रानी रावत के व्यक्तित्व और कृतित्व के तमाम अच्छे पहलुओं को याद किया और 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इससे पूर्व मुख्यमंत्री धामी ने कहा…

Read More

सीएम से मिलने जा रहे आंदोलनकारियों को पुलिस ने रोका, जमकर हुई नोकझोंक

गैरसैंण। बुधवार को गैरसैंण में आयोजित सत्र के दौरान मूल निवास, भू-कानून और स्थायी राजधानी गैरसैंण की मांग को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे आंदोलनकारियों को पुलिस ने दिवालीखाल में रोक दिया। इसके बाद संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी और कुमाऊं संयोजक राकेश बिष्ट सहित अन्य आंदोलनकारी दिवालीखाल में ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने जमकर नारेबाजी की। सरकार को चेतावनी दी कि इस सत्र में इन मुद्दों के प्रस्ताव पारित न होने पर बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। मूल निवास, भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के संयोजक मोहित…

Read More

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली

देहरादून। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में बुधवार को विभिन्न संगठनों ने गांधी पार्क से आक्रोश रैली निकाली। राष्ट्रीय व्यापार मंडल ने आक्रोश रैली का आह्वान किया था। रैली में पूर्व सैनिक संगठन,सामाजिक संगठनों के साथ ही भाजपा और आरएसएस ने भी आक्रोश रैली में भाग लिया। इस दौरान देहरादून में बाजार बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। अधिकांश मेडिकल स्टोर की दुकान पेट्रोल पंप बंद रहे, जिससे लोगों को भारी परेशानी हुई। व्यापारी संगठनों ने 12 बजे तक दुकानें बंद रखने का फैसला लिया…

Read More

क्रीमी लेयर को आरक्षण देने के विरोध में उतरा दलित समाज

ऋषिकेश। एससी एसटी श्रेणी में क्रीमी लेयर को आरक्षण देने के विरोध में दलित और आदिवासी संगठनों ने बुधवार को भारत बंद का आह्वान किया था, जिसके तहत पूरे देश में दलित समाज सड़कों पर उतर गया। इसी क्रम में उत्तराखंड में भी दलित समाज ने एससी एसटी श्रेणी में क्रीमी लेयर को आरक्षण देने का विरोध किया है। साथ ही मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। ऋषिकेश में दलित समाज ने अंबेडकर रोड से तहसील तक प्रदर्शन करते हुए जुलूस निकाला और एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति…

Read More

सीएम धामी का जताया आभार

गैरसैंण। देवप्रयाग विधानसभा के तेगड़ ( लोस्तु बडियारगढ़ ) में राजकीय महाविद्यालय को स्वीकृति मिलने पर विधायक श्री विनोद कंडारी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया।विधानसभा गैरसैंण(भराड़ीसैंण) में विधायक ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके कक्ष में भेंट कर उनका आभार प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है।

Read More

भारी बारिश से घुत्तू देवलिंग भिलंग में भारी त्रासदी

 टिहरी। जिले में भारी बारिश से घुत्तू देवलिंग भिलंग में भारी त्रासदी आई है। कई जगह बादल फटने से भूस्खलन व भू-धंसाव हो गया है। घुत्तू देवलिंग भिलंग में भारी बारिश से गौशाला भूस्खलन की जद में आ गया। जिस कारण करीब 8 मवेशी मलबे में दब गए। वहीं 2 मवेशी घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व की टीम मौके पर पहुंच गई है और मलबा हटाने का प्रयास किया जा रहा है। घुत्तू देवलिंग से लगे 8 से 10 गांव में बादल फटने से जगह जगह…

Read More

विधानसभा का मानसून सत्र शुरू,पहले दिन दिवगंत विधायकों को दी श्रद्धांजलि

गैरसैंण। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में तीन दिवसीय मानसून सत्र शुरू हो गया है। सत्र के पहले  दिन सबसे पहले सदन में दिवगंत विधायकों को श्रद्धांजलि दी गई।भराड़ीसैंण में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। विपक्ष ने सदन के अंदर और बाहर आपदा और कानून व्यवस्था समेत अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरेगी, जबकि प्रदेश सरकार ने विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए रणनीसत्र के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल समेत मंत्री व विधायक…

Read More