कालेज परिसर में दो गुलदारों को देखे जाने के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत

हरिद्वार। रुड़की स्थित एक कॉलेज में दो गुलदार आपस में अठखेलियां करते हुए कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। जिसके बाद कॉलेज समेत आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गयी है। कॉलेज प्रबंधक ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की है।पिरान कलियर थाना क्षेत्र के धनौरी गांव के पास जस्सावाला रोड के समीप एक कॉलेज में गुलदार का एक जोड़ा दिखाई देने से हड़कंप मच गया। कॉलेज में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों गुलदार अठखेलियां करते हुए कैद हुए हैं।वीडियो के मुताबिक, दोनों गुलदार…

Read More

विकासनगर चकराता मार्ग पर यातायात शुरू

देहरादून। जनपद के विकासनगर-कालसी चकराता मार्ग भारी बारिश से जगह-जगह बाधित हो गया था। मार्ग बाधित होने से रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गई थी। वहीं लोक निर्माण विभाग ने मार्ग को दुरुस्त कर लिया है। जिसके बाद मार्ग पर फंसे लोग अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। उत्तराखंड में भारी बारिश से विकासनगर-कालसी चकराता मोटर मार्ग जगह-जगह बाधित हो रहा है। कालसी चकराता मोटर मार्ग पर ककाडी खड्ड और जजरेड की पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिरने से बंद हो गया था। लगातार बारिश होने के…

Read More

वरुणावत पर्वत की तलहटी पर भूस्खलन,लोग घरों को छोड़ सुरक्षित स्थानों को निकले

उत्तरकाशी। बीती रात भारी बारिश से वरुणावत की तलहटी गोफियारा क्षेत्र में भूस्खलन से बोल्डर और मलबा गिरने से लोगों में हड़कंप मच गया। दहशत के चलते क्षेत्र के लोग घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से डीएम ने तकनीकी समिति गठित कर जल्द रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। बीती रात वरुणावत पर्वत ने एक बार फिर रौद्र रूप दिखाया। आवासीय क्षेत्र में वरुणावत पर्वत से अचानक बोल्डर गिरने से अफरा तफरी मच गई। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भाग कर जान बचाई।…

Read More

खाघ सुरक्षा के सम्बन्ध में दायर वादों की हो त्वरित सुनवायीः रतूडी

देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी ने निर्देश दिये है कि खाघ सुरक्षा के सम्बन्ध में दायर वादों की त्वरित सुनवायी की जाये।आज यहां खाघ सुरक्षा के सम्बन्ध में न्याय निर्णयन हेतु दायर वादों के विलम्ब के मामलों का गम्भीरता से संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने न्याय निर्णायक अधिकारीध्जिलाधिकारीध्एडीएम को वादों की त्वरित सुनवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशों के ससमय अनुपालन ना होने की दशा में उत्तरदायी अधिकारियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही के भी निर्देश दिए हैं। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारियों को मुख्य सचिव…

Read More

मुख्यमंत्री ने 72 असिस्टेंट प्रोफेसरों को दिये नियुक्ति पत्र

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड से चयनित 72 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।मंगलवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत लोक सेवा आयोग, उत्तराखण्ड से चयनित 72 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। जिनमें समाजशास्त्र, अर्थशास्त्र और अंग्रेजी विषय में चयनित असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के मेधावी छात्रों के लिए नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क…

Read More

पुलिस स्टेशन इंचार्ज को हटाने की मांग को लेकर छात्र नेताओं का हंगामा

नैनीताल। जिले के हल्दूचैड़ पुलिस स्टेशन इंचार्ज पर मारपीट व गाली गलौज का आरोप लगाते हुए छात्र संघ नेताओं ने देर रात जमकर हंगामा किया। पुलिस स्टेशन इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर छात्र संघ के नेता पुलिस स्टेशन के सामने ही धरने बैठ गए। हंगामे के बाद मौके पर पहुंची लालकुआं कोतवाली पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया। लेकिन छात्र संघ के लोगों ने कहा कि यदि पुलिस स्टेशन इंचार्ज को नहीं हटाया जाता है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।बताया जा रहा है कि…

Read More

भारी बारिश से कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे बाधित

चमोली।  भारी बारिश के चलते कर्णप्रयाग-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुनला के पास लगातार भूस्खलन हो रहा है। ऐसे में बीआरओ को मार्ग दुरुस्त करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मंगलवार को फिर सुनला और बेनोली के समीप हाईवे बंद हो गया, जिससे राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।चमोली हाईवे पर लगातार भूस्खलन से मार्ग बाधित हो रहा है। हाईवे पर लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। मानसून सीजन को देखते हुए जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने सभी संबंधित विभाग को अलर्ट मोड पर…

Read More

असम में उत्तराखण्ड के हजारी सिंह का बलिदान

देहरादून। असम में मां भारती की रक्षा करते हुए टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह ने बलिदान दे दिया। उनके बलिदान की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। देवप्रयाग निवासी हजारी सिंह के बलिदान होने की खबर पर सीएम ने उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Read More

श्री बदरी-केदार मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष का आकस्मिक निधन

चमोली। भाजपा नेता तथा श्री बदरी-केदार मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अनुसुइया प्रसाद भटृ ( 79)आकस्मिक निधन हो गया। उनके बड़े पुत्र कुलदीप भटृ ने अवगत कराया कि उनके पिता मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष अनुसूया प्रसाद भटृ बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे तथा उन्होने अपने पैतृक घर गोपेश्वर में उन्होंने अंतिम सांस ली है।अनुसुइया प्रसाद भटृ के आकस्मिक निधन पर श्री बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी)अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने शोक संवेदना व्यक्त की है तथा उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया है। बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार सहित…

Read More

मासूम को निवाला बनाने वाला गुलदार पिंजरे में कैद

 कोटद्वार। रक्षाबंधन के दिन कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लॉक में एक गुलदार ने मासूम को अपना निवाला बना लिया था। जिसके बाद गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया था। सोमवार को गुलदार पिंजरे में कैद हो गया।रक्षाबंधन को अपनी मां के साथ कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लॉक के कोटा तल्ला गांव में पांच साल के मासूम अपनी नानी के घर आया था। जहां घात लगाए बैठे गुलदार ने मासूम को आंगन से उठाकर अपना निवाला बना लिया था। वह गुलदार आखिकार पकड़ा गया। वन विभाग ने गुलदार को पिंजरे में…

Read More