शिक्षक सही मायने में राष्ट्र निर्माताः धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व राष्ट्रपति, शिक्षाविद् एवं दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामना भी दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक सही मायने में राष्ट्र निर्माता हैं। विघार्थियों का चरित्र निर्माण कर उन्हें योग्य नागरिक बनाने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षक विघार्थियों को शिक्षित कर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान तो देते ही है समाज को नई दिशा…

Read More

मुख्यमंत्री ने किया हिलजात्रा महोत्सव को वर्चुअली सम्बोधित

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री आवास से वर्चुअली पिथौरागढ़ में आयोजित हिलजात्रा महोत्सव को सम्बोधित किया। उन्होंने सभी को हिलजात्रा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि जिस प्रकार हर घर में माँ गौरा और भगवान महेश्वर की पारंपरिक पूजा के साथ सातू-आठू पर्व से हिलजात्रा की धारा प्रवाहित होती है उसी प्रकार सबके जीवन में भी सुख, समृद्धि और शांति की धारा निरंतर प्रवाहित होती रहे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिलजात्रा महोत्सव के आयोजन हेतु 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने,…

Read More

सीएम धामी ने किया पुलिस मुख्यालय का औचक निरीक्षण

 देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस मुख्यालय में औचक निरीक्षण करते हुए कहा कि पुलिस को कार्य करने के लिए बेहतर वातावरण मिलना चाहिए।बुधवार को यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुलिस मुख्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण के चलते अधिकारियों को भी जानकारी नहीं थी कि अचानक मुख्यमंत्री इस तरह पुलिस मुख्यालय पहुंच जाएंगे। मुख्यमंत्री की गाड़ी जैसे ही पुलिस मुख्यालय पहुंची तो पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एडीजी एडमिन अमित सिन्हा, एडीजी वी.मुरुगेशन और एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था ए पी…

Read More

वरुणावत पर्वत पर भूस्खलन से दहशत का माहोल

उत्तरकाशी। एक बार फिर वरुणावत पर्वत पर भूस्खलन लोगों के लिए नासूर बनता जा रहा है। लगातार भूस्खलन से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं जिलाधिकारी ने वरुणावत पर्वत से लगे गुफियारा-जल संस्थान कॉलोनी के ऊपर पहाड़ी पर हो रहे भूस्खलन के विस्तृत सर्वेक्षण एवं उपचार के उपाय के लिए टीएचडीसी को विशेषज्ञों की टीम भेजने का आग्रह किया है। जिला प्रशासन के द्वारा भूस्खलन क्षेत्र की निरंतर निगरानी करने के साथ ही खतरे की आशंका वाले भवनों से लोगों को अन्यत्र सुरक्षित स्थानों पर रहने की व्यवस्था की गई…

Read More

पुलिस महानिदेशक ने केंद्रीय गृह सचिव से की मुलाकात

देहरादून। उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस मुलाकात में राज्य की कानून व्यवस्था, सुरक्षा परिदृश्य, महिला सुरक्षा, और पुलिस सुधारों से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। भारतीय न्याय संहिता के क्रियान्वन संबंधी चुनौतियों पर चर्चा की गइ। राज्य में महिलाओं की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों और इसके लिए जरूरी सहयोग पर चर्चा की गई। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने के लिए विशेष अभियान और योजनाओं की रूपरेखा पर…

Read More

प्रदेश में 100 से अधिक ठेकों पर प्रशासन और आबकारी विभाग की रेड

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रशासन और आबकारी विभाग की टीम मंगलवार को पूरे प्रदेश में 100 से ज्यादा अधिक शराब की दुकानों पर छापेमारी अभियान चला रही है। औचक चले इस अभियान से ठेका संचालकों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।लंबे समय से सीएम धामी को प्रदेश में शराब की दुकानों पर ओवररेटिंग और प्रदेश के कई क्षेत्रों में शराब की तस्करी की शिकायतें मिल रही थी, जिस पर सीएम धामी ने प्रशासन और आबकारी विभाग को अभियान चलाते हुए इस पर अंकुश लगाने के…

Read More

सभी ग्राम पंचायतों को फार्म मशीनरी बैंक योजना से जोड़ा जाएः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में कृषि और उद्यान विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य में किसानों की आर्थिकी को और तेजी से बढ़ाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किये जाएं। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ एक पैकेज के रूप में मिले। केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का पूरा लाभ किसानों को मिले इसके लिए राज्य और जनपद स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जाएं। मुख्यमंत्री ने…

Read More

सीएम धामी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने किया भाजपा की सदस्यता का रिन्यूअल

देहरादून। राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा संगठन महापर्व ने तहत सदस्यता अभी की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता का रिन्यूअल किया। सीएम धामी के सदस्यता रिन्यूअल के बाद प्रदेश स्तर पर भाजपा के संगठन महापर्व की शुरुआत हो गई है। सदस्यता अभियान के तहत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेताओं को पार्टी की सदस्यता रिन्यूअल कराई। सीएम धामी के सदस्यता रिन्यूअल के बाद चार-सितंबर…

Read More

मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से सोने के आभूषण लूटे

हरिद्वार। मंगलवार सुबह अवधूत मंडल आश्रम और शंकर आश्रम के बीच मॉर्निंग वॉक पर निकली एक महिला के गले से सोने का आभूषण लूट लिया। जिसके बाद मौके पर उपस्थित व्यापारी ने लूटरों का पीछा करने का प्रयास किया। जिसपर लूटेरों ने व्यापारी पर फायर कर  दिया और फरार हो गए। लूट सूचना मिलने के बाद मौके पर पहंुची पुलिस ने लूटेरों की तलाश शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह महिला मॉर्निंग वॉक करने जा रही थी। तभी दो व्यक्ति बिना नंबर की स्पलेंडर बाइक पर…

Read More

नाबालिग से छेड़छाड़ प्रकरणः नंदानगर बाजार में धारा 163 लागू

चमोली। दूसरे समुदाय के युवक द्वारा नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को नंदानगर बाजार क्षेत्र के 200 मीटर की परिधि में प्रशासन ने धारा 163 (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023) लागू कर दी है।साथ ही एक विवादित स्थल पर तोड़फोड़ करने पर 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ नंदानगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जबकि सोमवार को 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए थे। अभी तक 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हुए हैं।उधर, गोपेश्वर में रैली…

Read More