जिलाधिकारी ने की नगर निगम के सफाई कार्यों की समीक्षा

उप नगर आयुक्त को सौंपी नई जिम्मेदारीदेहरादून। जिलाधिकारी दून सविन बंसल कार्यभार संभालते ही एक्शन मोड़ में आ गये है। जिलाधिकारी ने सफाई कार्यों की व्यवस्था एवं मॉनिटिरिंग, कूड़ा उठान, कूड़ा वाहन संचालन, फॉगिंग, कार्य सत्यापन सम्बन्धी कार्य देख रहे मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी से यह कार्य हटाते हुए उनके पद के मूल कार्य दिए गए हैं, अब वे अपने पद के मूल कार्य स्वास्थ्य विभाग से समन्वय, शहरी क्षेत्र में डेंगू-मलेरिया रोकथाम, सर्विलांस, स्वास्थ्य जोखिम आंकलन आदि कार्य करेंगे। सफाई व्यवस्था एवं मॉनिटिरिंग, कूड़ा उठान, कूड़ा वाहन संचालन, फॉगिंग,…

Read More

देर शाम सोनप्रयाग क्षेत्र में हुआ भूस्खलन,पांच की मौत,तीन गंभीर

रुद्रप्रयाग। सोमवार देर शाम केदारनाथ राजमार्ग के सोनप्रयाग से लगभग एक किमी दूर गौरीकुंड की तरफ भूस्खलन हो गया था। जिसके चलते कई  यात्री मलबे के नीचे दब गए। मौके पर पहंुची एसडीआरएफ की टीम ने सभी को मलबे से बाहर निकाला। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य गंभीर घायल हो गए। जिनका अस्पताल मंे उपचार किया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम केदारनाथ से लौट रहे आठ यात्री सोनप्रयाग में ऊर्जा निगम के पावर हाउस के समीप भूस्खलन…

Read More

भारी बारिश के बाद आई आठ से अधिक घरों में दरारें

चमोली। जिले के कर्णप्रयाग में सोमवार रात की भारी बारिश से ब्लॉक के बनसोली गांव में आठ से अधिक घरों में दरारें आ गई। कई घरों के आंगन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। ग्रामीण कैलाश ने बताया कि भारी बरसात के कारण  गिरीश चन्द्र खंडूड़ी के मकान के आगे का पुस्ता टूट गया। जिससे मकान पर जगह जगह दरारें आने से खतरा बना है।वहीं भगवती प्रसाद खंडूरी के मकान के आगे का चैक भी क्षतिग्रस्त हो गया। नरेंद्र खंडूड़ी का मकान के आगे का पुस्ता भी टूट गया है। वहीं…

Read More

औचक निरीक्षण के दौरान डीएम ने कई अनियमितताएं पकड़ी

हरिद्वार। नए जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने सोमवार सुबह विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने कई अनियमितताएं पकड़ीं।सोमवार की सुबह डीएम ने मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय, जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय बेसिक तथा माध्यमिक, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय निरीक्षण के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी दर्शन सिंह, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अशोक वैद्य और प्रधान सहायक दीपक सैनी अनुपस्थित पाए गए। ड्राइवर मनवर सिंह नेगी भी गैरहाजिर थे। इसके बाद जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय बेसिक/माध्यमिक में छापा…

Read More

पेंशन योजना के आवेदन 7 दिन से अधिक लंबित रखने पर होगी कार्यवाहीः डीएम

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने कहा कि पेंशन योजना के आवेदन सात दिन से अधिक लम्बित रखने पर सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही होगी।सोमवार को यहां जिलाधिकारी सविन बंसल ने जिला समाज कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी प्रातः 10 बजे सर्वे चैक स्थित जिला समाज कल्याण कार्यालय पंहुचे। जिलाधिकारी ने समाज कल्याण विभाग द्वारा दी जा रही पेंशन ब्लॉक वार आवेदन की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की स्थिति का अवलोकन किया।साथ ही समाज कल्याण विभाग की अन्य योजनाओं के आवेदन की जानकारी तथा प्रगति जानी।…

Read More

यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए सभी जनपदों में सहायता करें यातायात निदेशालयः शैलेश बगोली

सचिव गृह  ने ली प्रदेश के यातायात प्रबन्धन को लेकर बैठकदेहरादून। सचिव गृह शैलेश बगोली ने प्रदेश एवं विशेषकर देहरादून और अन्य बड़े शहरों में यातायात को लेकर पुलिस एवं परिवहन विभाग सहित अन्य सम्बन्धित एजेन्सियों के साथ बैठक की। सचिव गृह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात की समस्या के निराकरण के लिए शीघ्र ही अल्पावधिक एवं दीर्घावधिक योजनाएं तैयार की जाएं। सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा आपसी सामंजस्य से व्यापक कार्ययोजना तैयार कर क्रियान्वयन किया जाए। उन्होंने निर्देश किए कि यातायात निदेशालय देहरादून सहित सभी जनपदों में यातायात…

Read More

हिमालय संरक्षण के लिए गठित होगी विशेष कमेटी: सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हिमालय दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय के सरोकारों से जुड़े विषयों के लिए महानिदेशक यूकॉस्ट दुर्गेश पंत के संयोजन में एक कमेटी बनाई जायेगी। इस अवसर पर उन्होंने यूकॉस्ट द्वारा आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय पांचवें देहरादून, अन्तरराष्ट्रीय साइंस एण्ड टेक्नोलॉजी फैस्टिवल के पोस्टर का विमोचन किया। यह महोत्सव 06 जनपदों देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ स्थित इंजिनियरिंग कॉलेजों में किया जायेगा।मुख्यमंत्री ने…

Read More

रानीखेत में 134वें नंदा महोत्सव की शुरुआत

अल्मोड़ा। कदली वृक्ष शोभा यात्रा के साथ नगर में 134वें मां नंदा -सुनंदा महोत्सव की शुरुआत हो गई है। रविवार से कदली वृक्षों से मां नंदा-सुनंदा की मूर्तियां निर्माण का कार्य शुरू हो गया।  जिसके बाद 11सितम्बर को ब्रह्म मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी।रविवार की सुबह नंदा देवी मंदिर से पूर्व में आमंत्रित किए गए कदली वृक्षों को लाने के लिए यात्रा शुरू हुई। राय स्टेट से पूजा अर्चना के बाद कदली वृक्षों को लाया गया। पारम्परिक नगाड़ों निशानों और छोलिया नृत्य के साथ मां नंदा सुनंदा का जय…

Read More

शहर में कोई बच्चा भिक्षावृति करता न दिखे: जिलाधिकारी

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में देर सांय भिक्षावृति मुक्त देहरादून के संबंध में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि देहरादून शहर में कोई बच्चा भिक्षावृति करता न दिखे इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए जाएं। भिक्षावृति एवं बाल मजदूरी करते बच्चों को रेस्क्‍्यू कर मुख्य धारा, शिक्षा के सार्वागीण विकास से जोड़े। वाहन के माध्यम से निरंतर पेट्रोलिंग करते हुए भिक्षावृति करते बच्चों को रेस्कयू करें।जिलाधिकारी ने भिक्षावृत्ति पर रोक लगाने हेतु प्रतिदिन अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने…

Read More

शहर में सफाई एवं सुगम व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी गंभीर

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने शहर की सफाई एवं सुगम व्यवस्था को गम्भीरता से लेते हुए निर्देश दिये कि कूडा निस्तारण में प्रगति न लाने वाली कम्पनियों के लाईसेंस निरस्त किये जायेंगे।आज यहां जिलाधिकारी सविन बंसल ने देर रात्रि में नगर निगम के कंट्रोलरूम का औचक निरीक्षण किया। इसके उपरान्त उन्होंने उपस्थित अधिकारियों के साथ नगर निगम क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण एवं पार्किंग व्यवस्था, नगर निगम से सम्बन्धित अन्य समस्याओं की समीक्षा बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कूड़ा निस्तारण की समस्या को ठोस कार्ययोजना के तहत् सम्पादित करने…

Read More