शहर में दिखने लगा डीएम की सक्रियता का असर

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल की सक्रियता का असर दिखायी देने लगा दून चिकित्सालय में दो नये दवाई वितरण काउंटर तैयार किये जा रहे हैं।शनिवार को यहां जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देश पर जिला चिकित्सालय में दवाई काउंटर बढ़ाने हेतु कार्य शुरू, तीन दिन के भीतर 2 नए दवाई वितरण कांउटर तैयार हो जाएंगे। जिला चिकित्सालय के निरीक्षण के दौरान दवाई काउंटरों पर भीड़ देख, जन सामान्य की समस्याओं को मध्यनजर रखते हुए जिलाधिकारी ने दिए थे दवाई काउंटर बढ़ाते हुए व्यवस्थाओं को सुगम बनाने के निर्देश। दवाई कांउटर की संख्या…

Read More

शहीद का पार्थिव शरीर पंचतत्व  में    विलीन

रुद्रप्रयाग। भारतीय सेना में गढ़वाल रायफल सेकेंड जम्मू कश्मीर में तैनात रुद्रप्रयाग जिले के जवाड़ी भरदार निवासी नायक प्रमोद डबराल शहीद हो गए हैं। उनका पार्थिव शरीर सैन्य जवानों की अगुवाई में शनिवार सुबह जवाड़ी गांव लाया गया। यहां परिवार जनों के साथ ही ग्रामीणों ने शहीद के अंतिम दर्शन किए। यहां से जवान के शव को अंतिम संस्कार के लिए मंदाकिनी-अलकनंदा नदी के संगम ले जाया गया। शहीद के बड़े भाई नरेश डबराल ने उन्हें मुखाग्नि दी। शहीद अपने पीछे माता-पिता, पत्नी, दो साल की बच्ची का भरा पूरा…

Read More

भारी बारिश से टनकपुर पिथौरागढ़ हाईवे बाधित

चंपावत। भारी बारिश के चलते एनएच, एसएच समेत 39 सड़क मार्ग बंद हैं। शनिवार सुबह फिर से टनकपुर चंपावत मार्ग पर भारी मालबा आने से सड़क बाधित हो गया। टनकपुर चंपावत और पिथौरागढ़ मार्ग पर करीब 10 जगह पर पहाड़ से मलबा लगातार गिर रहा है। प्रशासन मार्ग खोलने का प्रयास कर रहा है, लेकिन बारिश के कारण पहाड़ी से गिर रहा मलबा हटाना आसान नहीं हो रहा है। बारिश के कारण मरोड़ाखान के पास करीब ऑल वेदर रोड का 20 मीटर मार्ग का हिस्सा ढह गया है। इससे अब…

Read More

भारी बारिश के चलते प्रदेशभर में 357  सड़कें बंद

 देहरादून। भारी बारिश के चलते प्रदेश भर में 357 सड़कें बाधित हैं। गढ़वाल क्षेत्र में करीब 93 सड़कें बंद हैं। जिसमें टिहरी में 17, रुद्रप्रयाग में 15, पौड़ी में 13, देहरादून में 8, उत्तरकाशी में 6 मार्ग बंद चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी के मुताबिक, बारिश ने अभी तक करीब 50 से ज्यादा पुलों को नुकसान भी पहुंचा है। जबकि, 15 पुल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। वहीं, 35 पुल में पानी ने थोड़ा बहुत नुकसान पहुंचाया है। एक अनुमान के मुताबिक, पुलों को दुरुस्त करने के लिए 33 हजार…

Read More

धारचूला में सीजन का पहला हिमपात, कड़ाके की ठंड से बढ़ीं लोगों की मुश्किलें

पिथौरागढ। धारचूला की दारमा और व्यास घाटियों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सीजन का पहला हिमपात हुआ। हिमपात के कारण तापमान में गिरावट आने से माइग्रेशन वाले गांवों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। बुधवार से लगातार हो रही बारिश से उच्च हिमालयी क्षेत्रों में तापमान गिर गया। दोपहर बाद दारमा घाटी के अंतिम गांव सीपू (11820फुट) में अचानक मौसम बदला और हल्की बारिश के साथ बर्फबारी शुरू हो गई।सीपू निवासी अर्जुन सिंह सीपाल और नीरज सीपाल ने बताया कि अब तक जमीन में छह इंच और पहाड़ों पर…

Read More

यूसीसी की नियमावली बनाने को लेकर हुई समीक्षा बैठक

देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूडी व यूसीसी सदस्य शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में यूसीसी की नियमावली बनाने की समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।शुक्रवार को मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी तथा उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता की समिति के सदस्य शत्रुघ्न सिंह की अध्यक्षता में बीजापुर अतिथिगृह में उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता की नियमावली बनाने के संबंध में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।  बैठक में गृह, पुलिस, स्वास्थ्य, आबकारी, अल्पसंख्यक, संस्कृति, खाघ व नागरिक आपूर्ति, ऊर्जा, नियोजन, वित्त विभाग के सहयोग व समन्वय से उत्तराखण्ड यूसीसी की नियमावली बनाने से सम्बन्धित विभिन्न पहलुओं…

Read More

जिलाधिकारी ने तहसील सदर का किया औचक निरीक्षण,देर से आने वाले कर्मचारियों को दी चेतावनी

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने तहसील परिसर का औचक निरीक्षण करते हुए दो टूक निर्देश दिये कि लापरवाह नौकरशाही बर्दाश्त नहीं होगी।आज यहां जिलाधिकारी सविन बसंल ने तहसील सदर का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी आज सुबह वर्षा के बीच प्रातः तहसील सदर पंहुचे। जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण करते हुए देरी से आने वाले कार्मिकों को चेतावनी जारी की उन्होने 10ः30 बजे बाद आने वाले कार्मिकों का 1 दिन के वेतन रोकने के निर्देश दिये। सुस्त कार्य प्रणाली पर डब्लू.बी.एन, ए.डब्लू.बी.एन के तबादले को आदेशित किया। जिलाधिकारी ने कार्यालयों…

Read More

आज का युवा देश के प्रति जिम्मेदार व कर्तव्य परायण हैः धामी

हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज का युवा देश के प्रति जिम्मेदार भी है और कर्तव्य परायण भी, यह धर्म संसद विकसित राष्ट्र के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि ऑडिटोरिम पहुॅचकर युवा धर्म संसद कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र अयोध्या महासचिव चम्पत राय, सिद्धपीठ श्री हनुमन्निवास अयोध्या आचार्य मिथिलेश ननिदनी शरण महाराज व बाबा रामदेव भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेवाज्ञ संस्थानम द्वारा आयोजित चतुर्थ युवा धर्म संसद…

Read More

खाई में गिरा मैक्स वाहन,कई घायल

रुद्रप्रयाग। गुरूवार सुबह बांसबाड़ा की ओर आ रहा मैक्स वाहन अनियंत्रित हो सड़क से 50 मीटर खाई में गिर गया। जिसके बाद स्थानीय लोग सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर लाए। इसी बीच वहां से गुजर रहे केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक मनोज रावत ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अपने निजी वाहन से घायलों को सीएचसी अगस्त्यमुनि पहुंचाया।घटना के मुताबिक, वाहन में सात लोग सवार थे। जिनमें एक दंपति और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में अध्ययनरत छात्राएं थीं। जो रोजाना की तरह अपने…

Read More

निष्पक्षता और तटस्था बनाकर ही पत्रकारिता करनी चाहिएः बंशीधर तिवारी’

’उत्तराखंड पत्रकार यूनियन का जिला सम्मेलन व देवभूमि रत्न सम्मान का हुआ आयोजन’ ’मुख्य अतिथि सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया सम्मानित’ ’सात सूत्रीय मांगों को लेकर सूचना महानिदेशक को यूनियन ने सौंपा ज्ञापन’ हरिद्वार। सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि मीडिया ने आजादी के समय से ही समाज को गति और नई दिशा देने का काम किया है। समय के साथ पत्रकारिता क्षेत्र में परिवर्तन जरूरी आया है, लेकिन निष्पक्षता और तटस्था बनाकर ही पत्रकारिता करनी चाहिए। आज के समय में पत्रकारिता के तौर तरीके…

Read More