विस्थापन व ट्रीटमेंट का काम शुरू

आंदोलन पर राजनीतिक रंग नहीं चढ़ने देंगेजोशीमठ। भू-धसाव की जद में आए ऐतिहासिक महत्व के शहर जोशीमठ की उपेक्षा और आपदा प्रबंधन के उचित प्रयास न किए जाने से आक्रोशित पीड़ित लोग जब आंदोलन पर उतर आए तथा आर पार की लड़ाई का ऐलान करते दिखे तो अब शासन-प्रशासन की नींद भी टूट गई। प्रभावित क्षेत्रों में जो सीवर और पेयजल लाइनें क्षतिग्रस्त हो चुकी थी आज से उनकी मरम्मत और ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है।पेयजल और सीवर लाइनों की स्थिति का जायजा लेने के लिए…

Read More

स्वास्थ्य विभाग की  अस्पतालों में छापेमारी, एक अस्पताल और लैब सील

हरिद्वार। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा कई अस्पतालों में छापामारी करते हुए कारवाई की गयी। स्वास्थ्य विभाग की इस कारवाई के दौरान निजी अस्पताल संचालकों में हड़कंप मचा रहा। वहीं खामियां मिलने पर दो अस्पतालों पर जुर्माना लगाया और एक अस्पताल और लैब को सील किया गया।बता दें कि रुड़की क्षेत्र में कई अस्पतालों को लेकर सवाल उठते रहे हैं, बीती रात गुलाब नगर में महिला की मौत के बाद यह सवाल और बुलंद हो गया। लोगों ने अस्पतालों की जांच के साथ फर्जी और झोलाछाप डॉक्टरों पर कारवाई की…

Read More

राज्यपाल दो दिवसीय भ्रमण पर शिमला पहुंचे, जाखू मंदिर में हुनमान जी के दर्शन किए  

देहरादून। गुरुवार को राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय भ्रमण के दौरान राजभवन शिमला पहुंचे जहां राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने उनका स्वागत किया।इस दौरान राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) शिमला स्थित जाखू मंदिर में श्री हनुमान जी के दर्शन और पूजा अर्चना कर देश और प्रदेश की समृद्धि व कल्याण के लिए प्रार्थना की। राज्यपाल ने कहा कि शिमला की सुरम्य वादियों में स्थित इस मंदिर में दर्शन कर अद्भुत शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव हुआ। इसके उपरांत राज्यपाल ने भारतीय…

Read More

सीएस ने की कलेक्शन सेन्टर की वास्तविक उपयोगिता के सम्बन्ध में रिपोर्ट तलब

देहरादून। मुख्य सचिव श्रीमती राधा रातूडी ने प्रदेश भर के सभी कलेक्शन सेन्टर की वास्तविक उपयोगिता के सम्बन्ध में रिपोर्ट तलब की।आज यहां मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने प्रदेशभर के सभी कलेक्शन सेन्टर की वास्तविक उपयोगिता के सम्बन्ध में रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने सभी कलेक्शन सेन्टर की लोकेशन मैपिंग, उनके संचालन की स्थिति, वर्तमान में उनका कितना वास्तविक उपयोग हो रहा है, इस पर एक विस्तृत रिपोर्ट सम्बन्धित विभाग से मांगी है। मुख्य सचिव ने आरईएपी (ग्रामीण उघम वेग वृद्धि परियोजना) के तहत वेसाइड एमेनीटिस एवं क्लेक्शन सेन्टर…

Read More

बारिश रूकने के बाद केदारनाथ यात्रा शुरू

रूद्रप्रयाग। केदारनाथ के लिए सोनप्रयाग से पैदल यात्रा शुरू हो गई है। बारिश बंद होने के बाद सुबह दस बजे से एनडीआरफ के जवानों की मौजूदगी में सोनप्रयाग से यात्रियों को भेजा गया। वहीं रुद्रप्रयाग से केदारनाथ तक रातभर हल्की बारिश होती रही। दूसरे चरण की चारधाम यात्रा के लिए 17 दिन में 2.70 लाख तीर्थयात्रियों ने पंजीकरण कराया है। एक दिन में औसतन 20 हजार यात्री बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण करा रहे हैं।ऑनलाइन के साथ ही हरिद्वार व ऋषिकेश में ऑफलाइन पंजीकरण…

Read More

कॉलेज में तालाबंदी को लेकर एबीवीपी और एनएसयूआई आमने-सामने

ऋषिकेश। श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के पंडित ललित मोहन शर्मा परिसर ऋषिकेश में तालाबंदी को लेकर एबीवीपी व एनएसयूआई छात्र संघ पदाधिकारी आमने-सामने आ गए। छात्रसंघ समारोह की अनुमति न मिलने पर आक्रोशित छात्र संघ पदाधिकारियों ने 18 सितंबर से तालाबंदी की चेतावनी दी थी।वहीं एबीवीपी इस तालाबंदी का विरोध कर रहा था। आज सुबह जब छात्रसंघ पदाधिकारी परिसर में तालाबंदी करने के लिए पहुंचे तो एबीवीपी ने इसका विरोध किया। जिससे दोनों आमने-सामने हो गए।विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रसंघ पदाधिकारी को समारोह करने की अनुमति यह कहकर नहीं दी कि…

Read More

कार के बोनट में घुसा अजगर,बमुश्किल किया रेस्क्यू

हरिद्वार। धर्मनगरी में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर एक खड़ी स्विफ्ट कार के बोनट में अजगर घुस गया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी देते हुए हरिद्वार रेंज अधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर कार के बोनट में अजगर देखे जाने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वन विभाग की टीम…

Read More

सरकारी जमीन पर अतिक्रमण मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई

नैनीताल। उत्तराखंड हाई कोर्ट ने नेपाली मूल के निवासियों द्वारा नैनीताल के आसपास सरकारी जमीन पर अतिक्रमण व गलत तरीके से दस्तावेज तैयार कर कब्जा किए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की। मामले की सुनवाई के बाद मुख्य न्यायाधीश रितु बाहरी व न्यायमूर्ति राकेश थपलियाल की खंडपीठ ने मामले को गंभीर मानते हुए राज्य सरकार से चार सप्ताह में जवाब पेश करने को कहा है। साथ में कोर्ट ने यह भी बताने को कहा है कि सरकार ने इस पर क्या एक्शन लिया? मामले की अगली सुनवाई…

Read More

जन्मदिन पर सीएम धामी ने दिया विघुत उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा

100 यूनिट बिजली खर्च करने वालो के बिल में 50 फीसदी की छूट देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर राज्य के ऊर्जा विभाग ने सबसे बड़ा फैसला लेते हुए बड़ा ऐलान कर दिया है। राज्य में 100 यूनिट तक बिजली खर्च करने वालों के बिल में 50 फीसदी की छूट सब्सिडी के तौर पर सरकार वहन करेगी।बता दें कि पहाड़ के ऐसे हिम अच्छादित क्षेत्र है जो कि हाई एल्टीट्यूड की श्रेणी में आते हैं वहां यह छूट 200 यूनिट बिजली तक मिलेगी। राज्य में 100…

Read More

दृष्टि बाधितार्थ बच्चों के बीच पहुँचे धामी, केक काटकर मनाया जन्मदिन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुँचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर जन्मदिन मनाया।आज यहां मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने जन्म दिवस के अवसर पर राजपुर रोड स्थित राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान पहुँचे और दृष्टिबाधितार्थ बच्चों संग केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को केक खिलाया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर दृष्टिबाधितार्थ उच्चतर माध्यमिक आदर्श विघालय के बच्चों ने उपहार स्वरूप अपने द्वारा बनाया गया मॉडल मुख्यमंत्री को भेंट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे हर…

Read More