मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को उत्तराखंड में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को मलारी (चमोली) की शॉल और नारायण आश्रम की प्रतिकृति भेंट की। मुख्यमंत्री धामी ने राज्य के विकास में प्रधानमंत्री के नेतृत्व, मार्गदर्शन और सहयोग के लिए प्रदेश की जनता की ओर से आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राज्य में संचालित विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। सीएम ने कहा कि ऋषिकेश – कर्णप्रयाग रेल…
Read MoreCategory: उत्तराखण्ड
उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून। चार दिन की चटख धूप के बाद आज एक बार फिर राज्य का मौसम करवट बदल सकता है। निचले क्षेत्रों में बादल छाये रहने, कहीं-कहीं हल्की वर्षा और तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम बदलने से तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की कमी आने का अनुमान है। रविवार को पिछले चार दिनों की तरह चटख धूप खिली रही। जिससे दिन के समय धूप सहन नहीं हो पाई। उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग के ऊंचे क्षेत्रों में दोपहर बाद हल्के…
Read More10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर, इस दिन से शुरू होंगे एग्जाम
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी गई है। 21 फरवरी से शुरू होने वाली बोर्ड की परीक्षाएं 11 मार्च तक चलेंगी। शनिवार को बोर्ड कार्यालय सभागार में सभापति एसबी जोशी की अध्यक्षा में परीक्षा समिति की बैठक हुई। बताया कि इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए 49 एकल व 1196 मिश्रित कुल 1245 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। इस बार परीक्षा में 2,23,403 परीक्षार्थी देंगे। हाईस्कूल में 1,13,690 व इंटरमीडिएट में 1,09,713 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बताया कि 21…
Read Moreकोहरे से हुई दिन की शुरुआत…फिर हल्की धूप ने दी राहत, अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम
उत्तराखंड में अब कोहरा भी शुरू हो गया है। दून समेत कई मैदानी इलाकों में हल्के कोहरे से दिन की शुरुआत हुई। मौसम विभाग का कहना है कि अब अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रहेगा। राजधानी दून की बात करें तो आज देहरादून में सुबह कोहरा छाया रहा। सुबह शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है। उधर, मसूरी में चटख धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। सुबह शाम ठंड बढ़ रही है। तापमान में लगातार गिरावट जारी है। सुबह नौ बजे अधिकतम तापमान आठ डिग्री दर्ज किया…
Read Moreखराब मौसम ने बढ़ाई परेशानी, कोहरे से हवाई यातायात हुआ प्रभावित, तीन फ्लाइट का टाइम बदला
देहरादून में कोहरे के कारण एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित हो रहा है। कोहरे के कारण अहमदाबाद से देहरादून आ रही इंडिगो की उड़ान आसमान में कई चक्कर लगाने के बाद देरी से एयरपोर्ट पर उतरी। जिसके चलते दो और फ्लाइट के समय में बदलाव करना पड़ा। फ्लाइट को सुबह 7: 55 बजे एयरपोर्ट पर उतरना था। लेकिन फ्लाइट मौसम खुलने के इंतजार में काफी देर तक आसमान में घूमती रही। इस उड़ान ने एक बार एयरपोर्ट पर उतरने का प्रयास भी किया, लेकिन खराब मौसम के कारण नहीं उतर…
Read More