उत्तराखंड में अब मौसम पल पल बदल रहा है। पहाड़ से मैदान तक सुबह और शाम को हाड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है। हालांकि दिन के समय हल्की धूप राहत भी दे रही है। वहीं, आज राजधानी दून में दिन की शुरुआत बादलों के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ ही हल्की धूप खिल गई। यमुना घाटी, मसूरी और कर्णप्रयाग में बादल छाए हैं। उधर, आज पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश के आसार हैं। जबकि, मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर…
Read MoreCategory: उत्तराखण्ड
लक्ष्य सेन पीएम मोदी को सौंपेंगे मशाल, उत्तराखंड की बैडमिंटन टीम को करेंगे लीड
देहरादून। विख्यात भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन पीएम नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रीय खेलों की मशाल तेजस्विनी सौपेंगे। राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन के मौके पर मशाल पीएम को सौंपी जाएगी। लक्ष्य और चिराग सेन दोनों भाई राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड की बैडमिंटन टीम का प्रतिनिधित्व भी करेंगे। राष्ट्रीय खेल के उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी का कार्यक्रम सुनिश्चित होने के बाद आयोजन स्थल पर तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज को रजत जयंती खेल परिसर में तब्दील किया गया है।पीएम के दौरे को लेकर रायपुर स्थित खेल…
Read Moreपहाड़ में पाला, मैदान में कोहरे का येलो अलर्ट, बर्फबारी के बाद बदरीनाथ-मलारी हाईवे बंद
उत्तराखंड में मौसम हर पल बदल रहा है। गुरुवार को तीन दिन बाद मौसम में अचानक बदलाव हुआ तो पहाड़ से लेकर मैदान तक ठंड बढ़ गई। बारिश-बर्फबारी के चलते दिन का अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि रात के समय तापमान सामान्य रहा। वहीं, आज दिन की शुरुआत कड़कती धूप के साथ हुई। मौसम की बात करें तो शुक्रवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने और मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाने से ठंड बढ़ सकती है। पर्वतीय जिलों में पाला पड़ने और हरिद्वार और…
Read Moreहल्द्वानी में सीएम धामी का रोड शो: भाजपा प्रत्याशी के लिए मांगा समर्थन; सड़क पर उमड़ी भीड़; दिखा जोश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार को हल्द्वानी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट के समर्थन में होने वाले रोड शो का शुभारंभ किया। कालाढूंगी रोड से यह रोड शो शुरू हुआ है जिसमें भारी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद है। रोड शो कालाढूंगी रोड से होते हुए नैनीताल रोड होकर तिकुनिया में पहुंचेगी। यहां मुख्यमंत्री धामी जनसभा को संबोधित कर सकते हैं। रोड शो को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी जोश है। रोड शो में सांसद अजय भट्ट, भाजपा प्रत्याशी गजराज सिंह, विधायक बंशीधर भगत,…
Read Moreबर्फ से सराबोर हुईं देवभूमि की वादियां…हर्षिल, औली और चकराता में दिखा जन्नत सा नजारा
उत्तराखंड में आज मौसम ने फिर करवट बदली। पहाड़ में बर्फबारी और मैदान में बारिश से ठंड में इजाफा हो गया है। पहाड़ से मैदान तक कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, आज हर्षिल, औली और चकराता में बर्फबारी हुई। जिससे यहां की वादियां बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई हैं। पैदल रास्तों और खेत खलियानों में बर्फ जम गई है। मैदानी इलाकों में बारिश के साथ कोहरा छाने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही सर्द हवाओं ने ठंड में और इजाफा कर…
Read Moreहल्द्वानी में आज सीएम करेंगे रोड शो, नवाबी रोड से शुरू होगा कार्यक्रम; डायवर्जन देखकर निकलें
निकाय चुनाव में प्रचार के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी आज हल्द्वानी शहर में रोड शो करेंगे। इसके लिए पुलिस ने दोपहर 12:30 बजे से रोड शो के समापन तक डायवर्जन प्लान जारी किया है। सीएम दोपहर में एफटीआई स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से टीपीनगर, फायर स्टेशन तिराहा, मेडिकल कॉलेज गेट, धान मिल तिराहा, कैंसर अस्पताल तिराहा, जेल रोड होते हुए नवाबी रोड पहुचेंगे। यहां से रोड शो शुरू होगा। इस दौरान यह मार्ग जीरो जोन रहेगा। यहां डायवर्जन हेलिकॉप्टर उतरने से 10 मिनट पहले ही शुरू किया जाएगा।…
Read Moreउत्तराखंड भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, सीएम धामी बोले- जनता जरूर बनाएगी ट्रिपल इंजन की सरकार
उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव में 11 नगर निगमों के लिए आज भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी पार्टी मुख्यालय में संकल्पपत्र को सार्वजनिक किया। उन्होंने कहा कि उत्तरायण हो गया है। ऐसे में शुभ काम होने शुरू हो गए हैं। सबसे पहले हम यूसीसी लागू करने जा रहे हैं। 28 जनवरी को पीएम मोदी राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ करेंगे। वहीं, 23 जनवरी को नगर निगम के चुनाव होंगे। हमें पूरा विश्वास है कि प्रदेश की जनता डबल इंजन की सरकार…
Read Moreश्रद्धालुओं के लिए खुले आदिबदरी मंदिर के कपाट, शीतकाल में दर्शन के लिए पहुंचे श्रद्धालु
आदिबदरी मंदिर के कपाट आज मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही मंदिर में शीतकालीन दर्शन शुरू हो गए हैं। इस अवसर पर आदिबदरी मंदिर परिसर के साथ ही नगर के सभी मंदिरों और बाजार को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया है। मंदिर के मुख्य पुजारी चक्रधर थपलियाल ने बताया कि कपाट ब्रह्ममुहूर्त में सुबह चार बजे खोले गए। जबकि श्रद्धालुओं को सुबह छह बजे से दर्शन शुरू किए। साथ ही मंदिर में वेद ऋचाओं के स्वरों के साथ कड़कड़ाती…
Read Moreउत्तरकाशी से हरिद्वार तक स्नान को उमड़े श्रद्धालु, देव डोलियां भी पहुंचीं
मकर संक्रांति के पावन पर्व स्नान को लेकर उत्तराखंड में भी श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है। उत्तरकाशी से लेकर हरिद्वार तक स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। काशी नगरी में स्नान कर पुण्य अर्जित करने के लिए तड़के से ही गंगा यमुना के संगम तट गंगनानी कुंड में श्रद्धालु उमड़े। ढोल-नगाड़ों की आवाज और मां गंगा के जयकारों से पूरी काशी नगरी गुंजायमान हो रही। वहीं, हरिद्वार में भी तड़के से हरिद्वार ब्रह्मकुंड में स्नान करने को लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। वहीं, देव डोलियों ने…
Read Moreधनोल्टी से लेकर औली, चकराता और नैनीताल में बर्फबारी, सफेद हुईं खूबसूरत वादियां
उत्तराखंड में आज मौसम ने करवट बदली और पहाड़ से मैदान तक ठंड में इजाफा हो गया। जिसके बाद अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मसूरी से लेकर औली, चकराता और नैनीताल में बर्फबारी हुई। जिससे यहां की वादियां बर्फ की सफेद चादर में लिपट गई हैं। वहीं, पैदल रास्तों और खेत खलियानों में बर्फ जम गई है। मैदानी इलाकों में बारिश के साथ कोहरा छाने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही सर्द हवाओं ने ठंड में और इजाफा कर दिया है। उधर, नैनीताल…
Read More