आज सुबह फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, छह दिन में नौ बार कांपी धरती, लोग डरे सहमे

उत्तरकाशी में आज शुक्रवार सुबह करीब 9 बजकर 29 मिनट पर फिर भूकंप का झटका महसूस किया गया। छह दिन में नौ बार भूकंप के झटकों से लोग डरे सहमे हैं। उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में गुरुवार शाम को भी भूकंप के झटके महसूस हुए। झटका आते ही लोग अपने घरों, दफ्तरों और दुकानों से बाहर निकल आए। छह दिन के भीतर लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से लोग दहशत में हैं। शुक्रवार सुबह आए भूकंप की तीव्रता 02.07 रही। किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।…

Read More

जनभावनाओं के अनुरूप बजट के लिए सरकार ने मांगे जनता से सुझाव, 31 जनवरी को हितधारकों से संवाद

प्रदेश सरकार ने एक बार फिर जनभावनाओं के अनुरूप बजट बनाने की पहल की है। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ‘जनता का बजट, जनता के द्वारा, जनभावनाओं के अनुरूप बनेगा बजट हमारा’ स्लोगन के तहत देवभूमि की जनता से सुझाव मांगे हैं। सुझावों के लिए सरकार 31 जनवरी को राजपुर रोड स्थित एक होटल में हितधारकों के साथ संवाद भी करेगी। वित्त मंत्री अग्रवाल ने बताया कि उनकी सरकार ने बजट से पूर्व जनता के सुझाव लेने की परंपरा शुरू की है। इसी परंपरा के तहत देवभूमि की जनता से…

Read More

उत्तराखंड के श्रद्धालुओं के लिए धामी सरकार ने जारी किया टोल फ्री नंबर

प्रयागराज में महाकुंभ के दूसरे अमृत स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर संगम में आज भगदड़ मच गई। जिसके बाद वहां विभिन्न प्रदेशों से आए श्रद्धालु फंस गए। धामी सरकार ने प्रयागराज गए उत्तराखंड के श्रद्धालुओं की सहायता के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया है। यहां कर सकते हैं संपर्कप्रदेश से महाकुंभ में गए लोग टाेल फ्री नंबर-1070, 8218867005, 90584 41404 पर कॉल कर किसी भी प्रकार की सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Read More

आज 50 वर्षों बाद पड़ा खास और दुर्लभ योग, हरकी पैड़ी पर स्नान को उमड़ा आस्था का सैलाब

आज मौनी अमावस्या का पावन स्नान है। यह अमावस्या इस बार त्रिवेणी योग में पड़ी है। 50 वर्षों के बाद त्रिवेणी के साथ, चार अन्य शुभ योग में मौनी अमावस्या का स्नान हो रहा है। इस दिन पवित्र नदी में मौन होकर स्नान और दानपुण्य करने से पितृ प्रसन्न होते हैं। मौनी अमावस्या पर हरिद्वार के हर की पैड़ी घाट समेत विभिन्न घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। सुबह चार बजे से ही श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए घाटों की तरफ पहुंचे। स्नान दान के बाद उन्होंने…

Read More

फिर बदलने लगा मौसम…आज पहाड़ों में बर्फबारी के आसार, तापमान गिरने से बढ़ेगी ठंड

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से शुष्क चल रहे मौसम में आज बदलाव देखने को मिला है। कर्णप्रयाग में सुबह से ही बादल छाए हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिले उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। जबकि, ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बुधवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता…

Read More

राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ पर आज दून में साफ रहेगा मौसम, दो जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

प्रदेशभर में आज (मंगलवार) मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, मैदानी जिले ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में घना कोहरा छा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से इन दिनों जिलों में घना कोहरा छाने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेशभर में 31 जनवरी तक मौसम शुष्क रहेगा। मौसम साफ रहने से ठंड का अहसास कम होगा। मंगलवार को हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोहरा छाने से सुबह-शाम ठंड परेशान कर सकती है।

Read More

मुख्यमंत्री धामी ने सावणी गांव में लगी आग से प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान करने के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तुरंत राहत और पुनर्वास कार्य शुरू करने का आदेश दिया है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि प्रभावित परिवारों को आवश्यक सामग्री, भोजन, कपड़े और अस्थायी आश्रय की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए। प्राप्त सूचना के अनुसार सावणी गांव में लगी आग को नियंत्रित कर लिया गया है। एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, फायर सर्विस नौगांव, राजस्व, वन विभाग, की टीम सहित उपजिलाधिकारी पुरोला गोपाल सिंह चौहान और तहसीलदार मोरी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

Read More

 उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षाेभ सक्रिय, निकाय चुनाव पर बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी

देहरादून। उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है और अगले दो दिन मौसम करवट बदल सकता है। वैसे तो मंगलवार को भी कई इलाकों में बादल मंडराते रहे, लेकिन अगले दो दिन वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। देहरादून समेत ज्यादातर क्षेत्रों में मतदान के दिन भी दिनभर बादल छाये रहने से लेकर हल्की वर्षा की आशंका है। इसके अलावा चोटियों पर भी हिमपात हो सकता है। ऐसे में पहाड़ से मैदान तक पारे में भी गिरावट आने की संभावना है। राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में धूप और बादलों की आंख-मिचौनी…

Read More

राष्ट्रीय खेलः स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करेंगी 141 टीमें, दून व हल्द्वानी के स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था

38 वें राष्ट्रीय खेल के दौरान खिलाड़ियों और मेहमानों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए 141 टीमों का गठन किया गया है। 28 जनवरी से लेकर 14 फरवरी तक यह टीमें अलर्ट मोड में रहेंगी। इस दौरान जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस से लेकर हेली एंबुलेंस तक की सुविधा तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने बडे़ स्तर पर राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां की हैं। स्वास्थ्य सचिव डाॅ आर राजेश कुमार के अनुसार-राज्य स्तर पर राज्य नोडल अधिकारी, उप नोडल अधिकारी व सह नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। जनपद…

Read More

पहाड़ों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार, मैदान में शुष्क रहेगा मौसम

पहाड़ से मैदान तक सुबह और शाम को हाड़ कंपाने वाली ठंड हो रही है। हालांकि दिन के समय हल्की धूप राहत भी दे रही है। प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हालांकि अभी धूप खिली है, लेकिन दोपहर बाद पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का…

Read More