बड़ा एक्शनः जिपं अध्यक्ष रजनी भंडारी को कांग्रेस ने किया 6 साल के लिए निष्कासित

देहरादून। कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। रजनी भंडारी समेत पांच और अन्य लोगों पर भी कांग्रेस ने कार्रवाई की है।कांग्रेस की प्रदेश मुख्य प्रवक्ता गरिमा ने बताया कुछ कांग्रेसी नेताओं की ओर से बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियां की जा रही हैं। जिसको ध्यान में रखते हुए पार्टी ने सख्त रुख अपनाते हुए चमोली से जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस से 6 साल…

Read More

 उत्तराखण्ड में महिला अपराधों में लगातार हो रही बढ़ौतरीः गरिमा दसौनी

देहरादून। कांग्रेस ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाते हुए प्रदेश सरकार को घेरने का प्रयास किया है। कांग्रेस का आरोप है कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से पटरी से उतर गयी है। उत्तराखण्ड में आए दिन महिला अपराध की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है।कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता में कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि बीते रोज हरिद्वार जिले के बहादराबाद से एक नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना रोंगटे खड़े कर देने वाली है। उन्होंने कहा कि बच्ची के साथ…

Read More

किशोरी से दुष्कर्म और हत्या मामले के बाद सैनी को भाजपा से निकाला

देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आदित्य राज सैनी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है। आदित्य राज सैनी और उसके नौकर पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के मामले मुकदमा दर्ज किया गया।हरिद्वार बहादराबाद थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे मिले एक किशोरी के शव के मामले में परिजनों ने सामूहिक दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने किशोरी की मां की तहरीर पर पिछड़ा आयोग के सदस्य आदित्य राज सैनी व ग्राम प्रधान पति…

Read More

उपचुनाव में मंगलौर सीट पर प्रचार के लिए आयेगी बसपा सुप्रीमों

देहरादून। बहुजन समाज पार्टी ने उत्तराखंड विधानसभा उपचुनाव के लिए 13 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। मंगलौर सीट पर चुनाव प्रचार के लिए पार्टी प्रमुख मायावती सहित आकाश आनंद और अन्य लोग पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।बसपा के स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेजी गई है। मंगलौर सीट से बसपा ने पार्टी की ओर से दिवंगत विधायक सरवत करीम अंसारी के पुत्र उबेदुर्रहमान को को ही टिकट दिया है।वहीं भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने बदरीनाथ और मगंलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी…

Read More

नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी के विरोध में एनएसयूआई ने केन्द्र सरकार का पुतला फंूका

देहरादून। नीट परीक्षा में हुई गड़बड़ी के विरोध राजधानी देहरादून में एनएसयूआई छात्र संगठन ने डीएवी पीजी कॉलेज गेट के समीप केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि केन्द्र की भाजपा सरकार छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने में बाज नही आ रही है।शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जगह-जगह कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। इसी श्रंखला में डीएवी कॉलेज के गेट के बाहर एनएसयूआई ने केन्द्र सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि देश…

Read More

मंगलौर सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी ने किया नामांकन

हरिद्वार। मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। गुरूवार को सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी ने नामांकन किया। इसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। नामांकन करने पहुंचे काजी ने कहा उपचुनाव में उनकी जीत पक्की है। भाजपा को मंगलौर विधानसभा, जिले ओर पूरे राज्य में एक भी ऐसा कार्यकर्ता नहीं मिला, जिसको वह मंगलौर विधानसभा से चुनाव में उतार पाती। काजी निजामुद्दीन ने कहा पिछले चुनाव में जो कमियां रह गई थी उनको हमने दूर किया है। जिसके नतीजे हाल ही में…

Read More

भाजपा प्रत्याशी भड़ाना ने किया अपना नामांकन पर्चा दाखिल

 हरिद्वार। उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना ने गुरूवार को मंगलौर विधानसभा सीट  के लिए अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इससे पूर्व भाजपा ने जोरदार रोड शो निकाला। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और हरिद्वार से पार्टी के सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत शामिल रहे। रोड शो के बाद बीजेपी प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना नामांकन करने पहुंचे। करतार सिंह भड़ाना के नामांकन के मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलौर विधानसभा सीट की जनता से अपील की कि वह क्षेत्र…

Read More

उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने की प्रत्याशियों की घोषणा

देहरादून। उत्तराखण्ड कांग्रेस ने  बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने बदरीनाथ विधानसभा से लखपत पुरौला और मंगलौर से काजी निजामुद्दीन को प्रत्याशी बनाया है।भाजपा ने बदरीनाथ सीट से पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी और हरिद्वार में मंगलौर से करतार सिंह भड़ाना को प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा यूकेड़ी ने बच्ची राम उनियाल को प्रत्याशी बनाया है। सोमवार को कांग्रेस हाईकमान ने बदरीनाथ और मंगलौर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस पार्टी…

Read More

भाजपा ने विधानसभा उपचुनाव के लिए झोंकी पूरी ताकत

देहरादून। मंगलौर और बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। सोमवार को मंगलौर में भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। भाजपा ने इस सीट से करतार सिंह भडाना को अपना प्रत्याशी बनाया है।उल्लेखनीय है कि मंगलौर सीट पर भाजपा अभी तक एक बार भी चुनाव नहीं जीत पायी है। कांग्रेस इस सीट से काजी निजामुद्दीन को अपना प्रत्याशी बनाने जा रही है।  भाजपा ने इस सीट से भडाना को अपना प्रत्याशी घोषित किया है तथा त्रिवेन्द्र सिंह…

Read More

भाजपा ने की दो दिवसीय लोकसभा चुनाव समीक्षा कार्यक्रम की शुरुआत

देहरादून। उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी का शनिवार  से दो दिवसीय समीक्षा कार्यक्रम शुरू हो गया है। यह कार्यक्रम देहरादून के राजपुर रोड स्थित एक होटल में चल रहा है। पहली बैठक की शुरुआत बीजेपी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने की है। उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीट पर तीसरी बार लगातार भाजपा को प्रचंड जीत हासिल हुई है। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यकर्ताओं और चुनाव प्रबंधन समिति के तहत काम करने वाले सभी कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक…

Read More