देहरादून: जिलाधिकारी देहरादून को प्राप्त शिकायती पत्र 16-12-2024 के आधार पर रांझावाला स्थित मै० नन्दा गैस सर्विस के गैस गोदाम तीन जनवरी को डीएम के निर्देश पर जिला पूर्ती अधिकारी के0के0 अग्रवाल के नेतृत्व में सील किया गया था। सील किये गये गोदाम के बाहर 03 जनवरी की सांय को ट्रक लगाकर गेट की सील बिना तोड़े और बिना गेट खोले गोदाम परिसर में रखे गैस सिलेण्डर निकाले जाने की जानकारी हुयी, जिसके दो वीडियो जिलाधिकारी, अपर उप जिलाधिकारी (सदर)/जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से प्राप्त हुए है। प्रबल सम्भावना…
Read MoreCategory: देहरादून
राष्ट्रीय खेल के लिए वॉलंटियर ऑनलाइन प्रशिक्षण/चयन प्रक्रिया शुरू…
दस मिनट में 16 सवाल। राष्ट्रीय खेलों में वॉलंटियर बनने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले अभ्यर्थियों को कडे़ इम्तिहान से गुजरना पड़ रहा है। राष्ट्रीय खेल सचिवालय ने वॉलंटियर प्रशिक्षण/चयन प्रक्रिया शुरू कर दी है। चूंकि रजिस्ट्रेशन बहुत ज्यादा हुए हैं, इसलिए एक बार में 500 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण/चयन प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है। राष्ट्रीय खेल सचिवालय ने दस जनवरी तक चयन प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वॉलंटियर बतौर 38 वें राष्ट्रीय खेल से जुड़ने के लिए अभी तक 30,433 रजिस्ट्रेशन हुए हैं। रजिस्ट्रेशन अभी…
Read Moreगांवों को संवारने के लिए आगे आए प्रवासी उत्तराखंडी…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल पर विदेशों में रहने वाले प्रवासियों के लिए चलाए जा रहे, गांव को गोद लें (एडोप्ट ए विलेज) कार्यक्रम में रुचि दिखाते हुए, कई प्रवासियों ने अपने लिए गांव चिन्हित कर लिए हैं। साथ ही राज्य सरकार के सामने चिन्हित गांवों के लिए विकास का रोडमैप भी प्रस्तुत किया है। गांव को गोद लें (एडोप्ट ए विलेज) कार्यक्रम का विचार, गत 05 मार्च, को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा विभिन्न देशों में रहने वाले प्रवासी उत्तराखंडियों के साथ हुए संवाद में निकल कर आया।…
Read Moreताबड़तोड़ छापेमारी करके 14 दुकानों का चालान, घरेलू गैस के व्यावसायिक दुरुपयोग पर सख्त प्रशासन…
घरेलू गैस के व्यावसायिक दुरुपयोग को रोकने के लिए पूर्ति विभाग द्वारा जनपद में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज उत्तरकाशी से धरासू बैंड के मध्य पड़ने वाले सभी होटल ढाबों और रेस्टोरेंट की चेकिंग की गई। जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि इसके लिए श्री राजेश चंद्र जगुड़ी क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं श्री विजेंद्रनाथ क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी के नेतृत्व में दो टीमों का गठन किया गया। निरीक्षण टीम में सुश्री सुरक्षा शाह पूर्ति निरीक्षक, सुशील राणा, सुदीप, महेश, दिव्यांशु, पीयूष, कपिल, प्रदीप शिवराज…
Read Moreजिलाधिकारी आशीष भटगांई ने उत्तरायणी मेले की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया…
जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने शनिवार को ऐतिहासिक, पौराणिक व धार्मिक उत्तरायणी मेले की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया। जिलाधिकारी ने मेले को भव्य रूप दिए जाने को लेकर नुमाईश खेत में मंच स्थल का निरीक्षण करते हुए कहा कि मंच को सुरक्षित एवं आकर्षक बनाते हुए मेलार्थियों को बैठने का उचित प्रबन्ध सुनिश्चित किया जाए। टेंट आदि को समय से स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि मैदान के किनारे लगने वाली दुकानों एवं अन्य मनोरंजन सामाग्रियों को सुव्यवस्थित रूप से स्थापित करते हुए मेलार्थियों के आवागमन के लिए…
Read Moreडीएम ने अत्याधुनिक मोबााईल आई क्लिनिक को हरीझण्डी दिखाकर रवाना किया…
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल ने आज प्रातः काल मसूरी डायवर्जन राजपुर रोड़ से श्री ओम फांउडेशन सार्वजनिक ट्रस्ट एंव राही नेत्रधाम देहरादून के सुपर स्पेस्पेशलिटी आई हॉस्पिटल की पहली अत्याधुनिक मोबााईल आई क्लिनिक को हरीझण्डी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह पहल उत्तराखंड के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में नेत्र देखभाल सेवाओं तक पहुंच सुनिश्चित करने का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। इससे हजारों लोगों की दृष्टि बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि जहां शासन-प्रशासन राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को विकसित किये जाने हेतु प्रतिबद्ध है। वहीं सामाजिक…
Read Moreमुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया ट्यूलिप बल्ब का रोपण…
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास परिसर में अपने पारिवारिक सदस्यों संग विभिन्न प्रजातियों के ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में फूलों की बहुत अधिक मांग बनी रहती है जिससे प्रदेश में भी पुष्प उत्पादन से स्वरोजगार अर्जित करने की बहुत अधिक संभावना है। अतः किसानों को परंपरागत खेती के साथ-साथ पुष्प उत्पादन की व्यावसायिक खेती के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री आवास परिसर में उन्होंने विभिन्न बागवानी कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा फूलों की…
Read Moreदेहरादून: जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, नियम विरूद्ध संचालित गैस गोदाम किया सील…
देहरादून: जिला प्रशासन की टीम द्वारा आज तड़के ही रायपुर क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित गैस गोदाम पर बड़ी कार्यवाही करते हुए गोदाम को सीज कर दिया। गैस गोदाम लीज समाप्त होेने के बाद भी वर्षों से संचालित किया जा रहा था। जिलाधिकारी सविन बंसल के के मामला संज्ञान में आते ही जांच बिठाई गई थी। उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी को सम्बन्धित विभागों से समन्वय करते हुए कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे, जिसके परिपेक्ष्य में आज जिला प्रशासन एवं पुलिस की टीम द्वारा इस पर कार्यवाही की गई।…
Read Moreसीबीएसई में नौकरी का मौका, 12वीं पास और ग्रेजुएट के लिए निकली वैकेंसी…
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सुपरिटेंडेंट और जूनियर असिस्टेंट पद पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए 2 जनवरी 2025 से आधिकारिक वेबसाइट www.cbse.gov.in पर एप्लिकेशन फॉर्म भरने का प्रोसेस भी शुरू हो गया है। आवेदन की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2025 है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की यह रिक्तियां ग्रुप बी और सी के अंतर्गत निकाली गई हैं। सुपरिटेंडेंट के 142 पद जूनियर असिस्टेंट के 70 पद यानी कुल 212 पदों पर भर्ती है। सीबीएसई सुपरिटेंडेंट के पद के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय…
Read Moreमुख्यमंत्री धामी ने सिद्धपीठ माँ सुरकण्डा मन्दिर, पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को प्रसिद्ध सिद्धपीठ सुरकंडा देवी मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मां सुरकंडा देवी के दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना कर देश प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की तथा मंदिर की परिक्रमा भी की। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के साथ बातचीत कर उनसे यात्रा के संबंध में जानकारी ली। श्रद्धालु अपने बीच मुख्यमंत्री को देखकर काफी खुश नजर आए तथा उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकानदारों से वार्ता कर उनका हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री ने स्थानीय स्वयं सहायता महिला…
Read More