हरिद्वार: कमेटी का पैसा सट्टे में हार जाने पर दो लोगों ने लूट की झूठी सूचना पुलिस को दी। जांच में मामला झूठा पाये जाने पर पुलिस ने दोनो लोगों का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज 112 के माध्यम से संजय निवासी ताशीपुर द्वारा सूचना दी गई कि 11 बजे के आस-पास ताशीपुर रोड में किन्ही अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके सिर पर डंडे से वार किया गया और 22 हजार रूपये लूट लिए गये। बताया कि डंडे के वार…
Read MoreCategory: अपराध
चोरी के मामले में फरार चल रहा इनामी बदमाश गिरफ्तार
रूद्रपुर: ट्रैक्टर चोरी के मामले में एक साल से फरार चल रहे 20 हजार के इनामी शातिर को रुद्रपुर एसओजी और पंतनगर पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। मंगलवार को पुलिस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि छतरपुर निवासी हरीश सिंह मेहता ने एक फरवरी 2023 को थाना पंतनगर में तहरीर देकर बताया था कि उनके घर के बाहर से उनके सोनालिका ट्रैक्टर संख्या यूके 06बीडी 6486 को अज्ञात चोरों…
Read Moreविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, ससुरालियों ने मायके वालों को बताए बिना किया अंतिम संस्कार
रुड़की: पिरान कलियर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ससुराल पक्ष ने मृतका के मायके वालों को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के मायके वालों की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार पिरान कलियर थाना क्षेत्र में इमलीखेड़ा के हबीबपुर नवादा गांव में एक विवाहिता की तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि घटनास्थल पर जहरीला पदार्थ पड़ा हुआ है। इसके बाद महिला को ससुराल पक्ष के लोग आनन-फानन में उपचार…
Read Moreतेंदुआ नहीं युवक उठा ले गया था लड़की,भेजा जेल
नैनीताल: जनपद में युवती के अपहरण प्रकरण में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। साथ ही युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। अब मामले की जांच रेगुलर पुलिस करेगी।जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम नैनीताल से 21 किलोमीटर दूर ग्रामीण क्षेत्र से 22 वर्षीय युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। कोतवाली पुलिस ने तलाश करते हुए युवती को मल्लीताल स्थित एक गेस्ट हाउस से बरामद किया। राजस्व पुलिस ने शनिवार को अज्ञात…
Read Moreमहिला को कार से कुचलने वाला चालक गिरफ्तार
हल्द्वानी: काठगोदाना थाना क्षेत्र अंतर्गत 25 फरवरी को कार से महिला को रौंदने वाले चालक को पुलिस ने एक हफ्ते बाद गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चालक के कब्जे से हादसे में उपयुक्त कार भी बरामद कर ली है। घटना के अनुसार काठगोदाम थाना क्षेत्र के रेलवे कॉलोनी के रहने वाली 28 वर्षीय ज्योति 25 फरवरी की रात घर से बच्चे के लिए दूध लेने निकली थी। शीशमहल के पास तेज रफ्तार कार ने ज्योति को कुचल दिया। घटना में ज्योति कार में फंस गई थी। कार चालक काफी…
Read Moreकिशोरी से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
रुड़की: भगवानपुर थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की तैयारी कर रही है। वहीं आरोपी की तलाश में लंबे समय से पुलिस शहरों की खाक छान रही थी। वहीं पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम का गठन किया था। मिली जानकारी के अनुसार बीती एक फरवरी को भगवानपुर थाना पुलिस को पीड़िता नाबालिग किशोरी के पिता द्वारा तहरीर दी गई थी। तहरीर में बताया…
Read Moreमदद मांगने के नाम पर ठगी, 6 आरोपी गिरफ्तार
पिथौरागढ़: मदद मांगने के नाम पर 79000 रुपये की ठगी करने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। ठगी करने वाले 6 आरोपियों को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार करने के बाद सभी आरोपियों को कोर्ट में समय से पेश होने की हिदायत दी गई। जानकारी के अनुसार गंगोलीहाट पुलिस स्टेशन में एक फरवरी को राजेन्द्र सिंह नाम के व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई कि, लगभग दस माह पूर्व उन्हें मंदिर में दो महिलाएं मिली, जिन्होंने मंदिर के बारे में जानकारी ली और तथा फोन ले लिया।…
Read Moreलाखों की प्रतिबन्धित लकड़ी सहित चार गिरफ्तार
टिहरी: प्रतिबन्धित लकड़ी की तस्करी कर रहे चार लोगों को पुलिस ने कल देर रात गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से दस लाख की लकड़ी व तस्करी मेें प्रयुक्त वाहन भी बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार बीते रोज थाना नरेन्द्रनगर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ वन तस्कर वन सम्पदा की तस्करी हेतू आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में चैकिंग अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को चैकी जाजल के समीप एक संदिग्ध बुलेरो वाहन आता हुआ दिखायी दिया।…
Read Moreनाबालिग उत्पीड़न के मामले का महिला आयोग ने लिया संज्ञान,जांच के आदेश
देहरादून: गुरूवार को देहरादून के पाॅश इलाके रेसकोर्स में नाबालिग की संदिग्ध अवस्था में मौत व सेलाकुई में नाबालिग से दोस्ती व दुष्कर्म के मामले का उत्तराखंड राज्य महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। इस मामले में आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने एसएसपी व डीआइजी से वार्ता कर जांच के निर्देश दिए हैं। आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि डीआइजी पी रेणुका से वार्ता के दौरान उन्होंने नाबालिग किशोरी की मौत के कारण की स्पष्ट जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा एसएसपी को भी कहा यदि नाबालिग…
Read Moreतीस लाख की स्मैक के साथ दम्पत्ति सहित चार गिरफ्तार
हरिद्वार: ज्वालापुर पुलिस ने स्मैक के बड़े कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक महिला व उसके पति सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके कब्जे से 30 लाख 80 हजार की स्मैक, 14 हजार की नगदी, डिजीटल तराजू व एक कार भी बरामद की गयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस द्वारा सीओ ज्वालापुर के नेतृत्व मे सुभाष नगर मे चल रहे स्मैक के कारोबार पर कार्रवाई करते हुए एक दम्पत्ति सहित चार ड्रग…
Read More