महिला ने किया शक्ति नगर में उतरकर आत्महत्या का प्रयास,फोर्स ने बचाया

देहरादून। विकासनगर के डाकपत्थर क्षेत्र में एक महिला शक्ति नहर में उतर गयी। जिसे डाकपत्थर  पुलिस, एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने नहर से सुरक्षित बाहर निकाला। जिससे उसकी जान बच पाई। पुलिस ने महिला को उसके परिजनों को सौंप दिया है। डाकपत्थर पुलिस चैकी को एक सूचना मिली थी कि एक महिला शक्ति नहर में जाने का प्रयास कर रही है। साथ ही लोगों के पास जाने पर वो नहर के गहरे पानी में जाने की धमकी दे रही है। सूचना मिलते ही डाकपत्थर चैकी प्रभारी पंकज तिवारी ने…

Read More

संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से सिफाही की मौत

अल्मोड़ा। रविवार की सुबह पुलिस लाइन में तैनात एक कांस्टेबल की गोली लगने से संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।  गोली गलती से चली या जानबूझकर कांस्टेबल ने इस घटना को अंजाम दिया, पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। वहीं इस घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा है। मृतक कांस्टेबल के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है।मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर निवासी कांस्टेबल सुंदर शाही अल्मोड़ा पुलिस लाइन में तैनात थे।  रविवार सुबह उनके ड्यूटी पर आने के कुछ देर बाद ही मौके से…

Read More

नाबालिग की हत्या का खुलासा, दोस्त का पिता गिरफ्तार

अवैध संबंध छिपाने के लिए कातिल ने रंगे थे खून से अपने हाथ हरिद्वार। एक माह पूर्व हुई नाबालिग की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। हत्यारे ने अवैध सम्बन्धों को छिपाने के लिए ही अपने बेटे के दोस्त की हत्या को अंजाम दिया था।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा बताया गया कि बीती 23 फरवरी को खुब्बनपुर निवासी सरदार सिंह ने भगवानपुर थाने में अपने 13 वर्षीय नाबालिक बेटे कार्तिक की गुमशुदगी दर्ज कराई थी जिसकी जांच की जा रही थी।…

Read More

भारी मात्रा में स्मैक सहित 2 गिरफ्तार

उत्तरकाशी। नशा तस्करी में लिप्त तीन लोगों को एसओजी व पुलिस की टीम ने अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में स्मैक व चरस सहित गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार  देर रात एसओजी व कोतवाली उत्तरकाशी पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर नशीले पदार्थो की डिलीवरी हेतू आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए एसओजी व पुलिस की टीम ने क्षेत्र में संयुक्त अभियान चला दिया गया। इस दौरान संयुक्त टीम को बडेथी पोखू…

Read More

ट्रक की चपेट में आकर युवक की मौत,एक गंभीर

देहरादून। ट्रक की चपेट में आकर मोटरसाईकिल सवार युवक की मौत हो गयी। जबकि उसका साथी गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार चमोली निवासी विरेन्द्र सिंह नेगी अपने मित्र विवेक बौठियाल के साथ मोटरसाईकिल से देहरादून की तरफ आ रहे थे। जब वह कुआंवाला के पास पहुंचे तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उनको अपनी चपेट में ले लिया जिससे दोनों गम्भीर रूप…

Read More

जूते चप्पल व गारमेंट्स की दुकान में लगी भीषण आग,सारा सामान राख

देहरादून। शुक्रवार सुबह सहसपुर बाजार में एक जूते चप्पल व गारमेंट्स की दुकान में भीषण आग लग गई।  सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मियों ने मौके पर पहंुचकर आग बुझाना शुरू किया। दमकल कर्मियों ने दुकान के ऊपर कमरों में रह रहे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। करीब 45 मिनट के बाद कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन दुकान में रखा सामान जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।मिली  जानकारी के अनुसार, सहसपुर बाजार में राजेंद्र पाल की शिव फुटवियर एंड गारमेंट्स नाम…

Read More

मजदूर हत्याकांड का खुलासा, साथी ही निकाला हत्यारोपी

पिथौरागढ़: बीती तीन मार्च हो हुई मजदूर की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को धोबीघाट क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार बीती तीन मार्च को पुलिस को सूचना मिली थी कि केमू स्टेशन पिथौरागढ़ के पास किसी व्यक्ति की लाश पड़ी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक के पास से पुलिस को आधार कार्ड मिला, जिसके आधार पर मृतक की शिनाख्त की गई…

Read More

लाखों की धोखाधड़ी का फरार चल रहा आरोपी दबोचा

देहरादून: एम्स ऋषिकेश में नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की धोखाधड़ी के आरोपीे 10 हजार के इनामी शातिर  को दून पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले डेढ़ साल से फरार चल रहा था।  आरोपी को रिमांड में लेकर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार दून के कोतवाली डोईवाला में 16 सितंबर 2022 को सुनील शर्मा निवासी कालसी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वीरेंद्र गौतम निवासी डोईवाला ने पीड़ित और अन्य लोगों…

Read More

लूट की झूठी सूचना देने पर दो लोगों का चालान

हरिद्वार: कमेटी का पैसा सट्टे में हार जाने पर दो लोगों ने लूट की झूठी सूचना पुलिस को दी। जांच में मामला झूठा पाये जाने पर पुलिस ने दोनो लोगों का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते रोज 112 के माध्यम से संजय निवासी ताशीपुर द्वारा सूचना दी गई कि 11 बजे के आस-पास ताशीपुर रोड में किन्ही अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके सिर पर डंडे से वार किया गया और 22 हजार रूपये लूट लिए गये। बताया कि डंडे के वार…

Read More

नौकरी का झांसा देकर 6 लाख की ठगी

बागेश्वर:  युवक को फॉरेस्ट गार्ड की नौकरी दिलाने के नाम पर 6 लाख रुपए ठगने का मामला प्रकाश में आया है।  आरोपी कोचिंग संचालक के खिलाफ पुलिस नकल विरोधी कानून के तहत कार्रवाई कर रही है। बागेश्वर में ग्राम और पोस्ट उडेरा के निवासी पीड़ित युवक ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि   उसके साथ कोतवाली बागेश्वर स्थित एक निजी कोचिंग सेंटर के संचालक निवासी ओखलसों बागेश्वर द्वारा फॉरेस्ट गार्ड में भर्ती कराने का झांसा दिया गया। बहला फुसलाकर उससे छह लाख रुपयों की मांग की गयी। जिस…

Read More