कार की चपेट में आकर छात्र की मौत

देहरादून। कार की चपेट में आकर मोटरसाईकिल सवार की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में मृतक के मामा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार नया गांव हाथी बडकला निवासी रोहित वर्मा ने राजपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका भांजा अभिनय कुमार खड़का पुत्र अरूण कुमार अपने मोटर साइकिल से अपने कॉलेज आईएमएस से अपने घर तुन्तोवाला जा रहा था जाते समय सामने से तेज गति से…

Read More

गहरी खाई  में गिरी बोलरो, दो की मौत

रुद्रप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे के घोलतीर-शिवानंदी के बीच बोलेरो कैंपर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना मिलने पर डीडीआरएफ के साथ एसडीआरएफ टीम व 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेजा गया है।मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात आपदा कंट्रोल रूम रुद्रप्रयाग की ओर से एसडीआरएफ टीम को शिवनंदी के पास एक वाहन के खाई में गिरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना…

Read More

72 घंटे में 60 लाख से अधिक कीमत के अवैध शराब समेत मादक पदार्थ व अनाधिकृत नकदी सीज

-आबकारी, पुलिस, आयकर विभाग समेत 20 से अधिक एजेंसियां कर रही हैं मॉनीटरिंग देहरादून: प्रदेश में सकुशल और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशों के क्रम में सभी जनपदों में निगरानी तंत्र को मजबूत करने के साथ ही विशेष चौकसी बरती जा रही है। इसी क्रम में प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावी होने के बाद 16 मार्च से 18 मार्च तक विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा 60 लाख से अधिक कीमत के अवैध शराब, मादक पदार्थ, अनाधिकृत नकदी एवं अन्य सामग्री सीज की…

Read More

विक्रम पलटने से एक की मौत

देहरादून। विक्रम पलटने से एक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक की मां की तहरीर पर विक्रम चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुनिकी रेती निवासी राधेश्याम रायवाला से विक्रम में बैठ घर की तरफ जा रहा था। विक्रम चालक ने तेजी व लापरवाही से विक्रम चलाते हुए वीरभद्र के पास विक्रम तेजी के कारण पलट गया जिससे राधेश्याम गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको लोगों ने अस्पताल…

Read More

तीन दुकानों मे लगी आग से 50 लाख का नुकसान,चार वाहन जलकर खाक

 नैनीताल। सोमवार देर रात रामनगर काशीपुर रोड पर पीरुमदारा में सड़क किनारे स्थित तीन दुकानों में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में दुकान में रखा करीब 50 लाख का सामान के साथ चार वाहन भी जलकर खाक हो गए। फिल्हाल आग लगने के कारणों की पड़ताल की जा रही है। अग्निकांड का शिकार हुई तीन दुकानों के मालिक सतपाल ने बताया कि पीरुमदारा में उनकी मोटर पार्टस की दुकान है। सोमवार रात को तीनों दुकानों में अचानक आग लग गई थी। पड़ोसी ने ही उन्हें दुकानों में आग लगने…

Read More

 सुबह घर से दुकान को निकलने ज्वेलर्स को तमंचा दिखाकर लूटपाट

देहरादून। तीर्थनगरी ऋषिकेश में मंगलवार की सुबह बाइक सवार बदमाशों ने  तमंचा दिखाकर ज्वेलर्स से लूटपाट की। लूटपाट करने के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस आरोपी बदमाशों की तलाश में जुट गयी है।पीड़ित ज्वेलर्स प्रवीण वर्मा सुबह करीब 8.30 बजे अपनी दुकान से घर के लिए निकले थे, जैसे ही वो दुकान से घर की तरफ मुड़े तो मोड़ पर ही दो आदमी खड़े हुए थे। प्रवीण वर्मा का कहना है कि बदमाशों ने पहले उन्हें धक्का दिया और फिर उनकी बाइक गिराई। इसके बाद…

Read More

देर रात दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष,एक की मौत,चार घायल

रुड़की। क्रिकेट खेलने के दौरान  दो पक्षों में कुछ दिन पूर्व विवाद के बाद बीती देर रात दोनों पक्षों के लोग फिर से आमने-सामने आ गए। बात इतनी बढ़ी कि दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इस खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला गांव निवासी सद्दाम अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव के ही एक…

Read More

चोरी का खुलासा, दो गिरफ्तार,लाखों का माल बरामद

देहरादून। बंद घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से छह लाख की ज्वैलरी सहित अन्य सामान भी बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बीती 25 फरवरी को प्रदीप कुमार पुत्र स्व. विघाचन्द निवासी शिमला एन्क्लेव पूर्व सेवलाकला द्वारा कोतवाली पटेलनगर में तहरीर देकर बताया गया था कि 17 फरवरी को वह कुछ दिनों के लिये अपने परिवार सहित शादी मे अलीगढ गये थे, जब वापस आये तो देखा कि उनके घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ…

Read More

नशा तस्कर गिरफ्तार, 6 किलो गांजा बरामद

रामनगर। रामनगर कोतवाली पुलिस ने एक नशा तस्कर के घर में छापेमारी की। जहां से पुलिस ने 6 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया।कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक मोहम्मद यूनुस ने बताया कि रामनगर के मोहल्ला नई बस्ती गूलरघटटी निवासी रमेश त्यागी (आरोपी) काफी समय से नशे का कारोबार अपने घर से संचालित कर रहा था। इस संबंध में कई लोगों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी जा रही थी। उन्होंने बताया कि रमेश त्यागी पहले भी नशा बेचने के मामले में जेल जा चुका है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक मोहम्मद यूनुस ने…

Read More

मुठभेड़ में एक गो तस्कर  के पैर में लगी गोली, दो फरार

रुड़की। रविवार सुबह एक खेत में गो वंश काटने की सूचना पर मौके पर गयी पुलिस पर गो तस्करों ने फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस की जवाबी कार्यवाही में  एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, मौका पाकर दो बदमाश फरार होने में कामयाब रहे।। पुलिस ने घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया है। अन्य दो आरोपियां की तलाश की जा रही है।जानकारी के अनुसार गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सोहलपुर गाड़ा गांव में रविवार कि सुबह एक खेत में पुलिस को संरक्षित पशु काटने की सूचना…

Read More