नैनीताल। जिले के रामनगर में कुछ लोगों ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला किया है, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को उपचार के लिए सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला किया गया था। बताया जा रहा है कि रामनगर के मोहल्ला खताड़ी का रहने वाला सैफ कुरैशी लखनपुर में दुकान पर काम कर रहा था। वहीं पर पहुंचे एक दर्जन से ज्यादा युवकों…
Read MoreCategory: अपराध
52 पेटी अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
हल्द्वानी। प्रदेशभर में अवैध शराब का कारोबार खूब फलफूल रहा है। पुलिस की कार्यवाही के बावजूद शराब तस्करों के हौसले बुलंद है। गौलापार अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के समीप जंगल के अंदर बने एक कमरे से काठगोदाम पुलिस ने अंग्रेजी और देसी शराब की 52 पेटी जब्त की हैं। साथ ही एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की गौलापार में अंतरराष्ट्रीय जू के…
Read Moreअनियंत्रित होकर खाई में गिरा पिकअप,एक की मौत,दुसरे ने कूदकर बचाई जान
टिहरी। जिले के साकनीधार के समीप पिकअप वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन में दो लोग सवार थे। दूसरा व्यक्ति वाहन से कूद गया था। इसीलिए उसकी जान बच गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है।मिली जानकारी के अनुसार जिला नियंत्रण कक्ष टिहरी को सूचना मिली थी कि साकनीधार के पास पिकअप वाहन करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। जिला नियंत्रण कक्ष…
Read Moreबनभूलपुरा कांडः पुलिस के हत्थे चढ़ी फरार चल रही साफिया मलिक
नैनीताल। बनभूलपुरा में फर्जी शपथ पत्र लगाकर जमीन कब्जाने की आरोपी साफिया मलिक पत्नी अब्दुल मलिक को पुलिस ने बरेली से गिरफ्तार कर लिया है। बनभूलपुरा में जिस जमीन को लेकर बवाल हुआ, उसकी मुख्य आरोपित साफिया है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि साफिया विदेश भागने की फिराक में थी।गौर हो कि बीती आठ फरवरी को बनभूलपुरा में सरकारी नजूल भूमि से अतिक्रमण हटाने पर बवाल हुआ था। उपद्रव में पांच लोगों की मौत हो गई थी। जिस जमीन…
Read Moreदेर रात भाजपा नेता के घर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग,मंचा हड़कंप
रुड़की। बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने देर रात उद्योगपति व भाजपा नेता रॉबिन सिंह के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। बदमाशों की तरफ से चलाई गई एक गोली घर के गेट पर लगी तो दूसरी बाहर खड़ी कार में लगी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। चेहरे पर नकाब होने के कारण बदमाशों की पहचान नही हो पाई है।मिली जानकारी के अनुसार रुड़की की गंगनगर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर इलाके में भाजपा नेता रॉबिन सिंह का घर है। बीती देर रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने घर…
Read Moreदेवदार की लकड़ी से बने तीन मंजिला मकान में लगी भीषण आग
विकासनगर। पछवादून की चकराता के तहसील अंतर्गत म्यूँढा गांव निवासी टीकम सिंह के देवदार की लकड़ी से बने तीन मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। परिवार वालों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया है। प्रथम दृष्टिया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। इस अग्निकांड मंे जनहानि की कोई सूचना नही है। पीड़ित भवन स्वामी टीकम सिंह ने बताया है कि घटना के समय उनकी मां मकान के आखिरी कमरे में सो रही थी, आग की लपटों…
Read Moreचोरी की गयी ट्रैक्टर -ट्राली बरामद,पुलिस ने शातिर दबोचा
चमोली। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली चोरी मामले का खुलासा कर दिया है। इस मामले में एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गयी ट्रैक्टर ट्राली को बरामद कर लिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार बीती 25 मार्च को अरविन्द थपलियाल पुत्र दिवाकर थपलियाल निवासी ग्राम ब्रह्मण थाला थाला बैंड थाना पोखरी जनपद चमोली हाल ठेकेदार टंगड़ी मल्ला जोशीमठ द्वारा कोतवाली जोशीमठ पर आकर तहरीर देकर बताया गया था कि उनका ग्राम टंगड़ी मल्ला जोशीमठ में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है और सड़क निर्माण कार्य के…
Read Moreआतंकी हारिस फारूकी को लेकर देहरादून पहुंची एनआईए की टीम
देहरादून। पिछले दिनों असम पुलिस ने आतंकी संगठन आईएसआईएस के भारत प्रमुख हारिस फारूकी समेत दो आतंकियों को गिरफ्तार किया था। दोनों आतंकियों को बांग्लादेश सीमा से उस समय गिरफ्तार किया था, जब दोनों अवैध तरीके से भारत में घुसे थे। हारिस फारूकी का उत्तराखंड कनेक्शन सामने आया था। क्योंकि हारिस फारूकी देहरादून का ही रहने वाला है। वहीं, सोमवार सुबह को एनआईए (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) हारिस फारूकी को लेकर देहरादून पहुंची थी। बताया जा रहा है कि यहां एनआईए की टीम ने हारिस फारूकी के परिवार वालों से पूछताछ…
Read Moreलापता युवती का नही मिला कोई सुराग, पुलिस कर रही तलाश
हल्द्वानी: लालकुआं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत 18 वर्षीय एक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। जिसका उसके परिजनों को अब तक कोई सुराग नही मिल पाया है। पूरे मामले में परिजनों ने पुलिस में तहरीर देते हुए युवती को ढूंढने की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि बिंदुखाता निवासी 18 वर्षीय युवती 30 मार्च को घर से ब्यूटी पार्लर को निकली थी। इसके बाद से वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसकी गुमशुदगी की…
Read Moreनशा तस्करी के आरोप में चार गिरफ्तार, एक की तलाश जारी
रूड़की: पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में नशा तस्करी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक स्मैक तस्कर मौके से फरार हो जाना बताया जा रहा है। जिसकी तलाश जारी है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज गैरोला में बताया कि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिये लक्सर पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है। जिसमें दो…
Read More